Computer Anudeshak

High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर फॉर्म शुरू, योग्यता 12वीं पास

High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती, योग्यता 12वीं पास @hcraj.nic.in– राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिन्दी एवं अंग्रेजी) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिन्दी) के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत पूरे राजस्थान में कुल 163 पदों को भरा जाएगा।

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन संख्या रा.उ.न्या.जो./परीक्षा प्रकोष्ठ/अधीनस्थ न्यायालय/आशुलिपिक/2026/1032 दिनांक 17 जुलाई 2026 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

High Court Stenographer Vacancy 2026: Highlight

ParticularDetails
Recruitment AuthorityRajasthan High Court, Jodhpur
Recruitment NameRajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026
Advertisement No.Stenographer/2026/1032
Notification Date17 July 2026
Total Vacancies163 Posts
PostsStenographer Grade-III (Hindi & English), Stenographer Grade-II (Hindi)
Job LocationRajasthan
Application ModeOnline
Online Application Starts22 July 2026 (01:00 PM)
Official WebsiteHcraj.nic.in
CategoryGovernment Job

पदों का विस्तृत विवरण (Category-wise Vacancy)

भर्ती में तीन प्रकार के पद शामिल हैं, जो गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) और अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area) के अनुसार अलग-अलग बांटे गए हैं:

पद का नामगैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)अनुसूचित क्षेत्र (TSP)कुल
जिला न्यायालय — आशुलिपिक ग्रेड-III (हिन्दी)13011141
जिला न्यायालय — आशुलिपिक ग्रेड-III (अंग्रेजी)9413
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण — आशुलिपिक ग्रेड-II (हिन्दी)729
कुल योग14617163

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार दो वर्ष की परिवीक्षाधीन (प्रोबेशन) अवधि तक रुपये 23,700/- प्रतिमाह सैलेरी मिलेगा। परिवीक्षा काल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर पे-मैट्रिक्स लेवल L-10 के अनुसार पे-स्केल रुपये 33,800 – 1,06,700 देय होगा।

Important Date (महत्वपूर्ण तिथि)

Notification Release Date 17 July 2026
Online Form Start Date 22 July 2026
Form Last Date10 August 2026
Last Date to Pay Fees11 August 2026
RHC Stenographer Exam DateUpdate Soon.

परीक्षा शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य वर्ग / OBC (क्रीमीलेयर) / MBC(क्रीमीलेयर) / अन्य राज्य के आवेदक₹750/-
राजस्थान राज्य के OBC (नॉन क्रीमीलेयर) / MBC (नॉन क्रीमीलेयर) / EWS₹600/-
दिव्यांगजन / राजस्थान राज्य के SC / ST / भूतपूर्व सैनिक₹450/-

शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क, नागरिक सेवा केंद्र (CSC), नेट-बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (कला/विज्ञान/वाणिज्य) अथवा समकक्ष उत्तीर्ण।
  • देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी एवं राजस्थानी बोलियों का अच्छा ज्ञान।
  • कम्प्यूटर में “O” लेवल सर्टिफिकेट, COPA/DPCS, डिप्लोमा इन कम्प्यूटर साइंस, RSCIT अथवा समकक्ष योग्यता अनिवार्य।

High Court Stenographer Exam Pattern

परीक्षा तीन ग्रुप में होगी — Group A व B में से एक (अभ्यर्थी जिस पद के लिए आवेदन करता है, उसी भाषा का शॉर्टहैंड टेस्ट देना होगा) तथा Group C अनिवार्य:

  • Group A – अंग्रेजी शॉर्ट हैंड: 80 शब्द प्रति मिनट की गति से डिक्टेशन, कुल 100 अंक
  • Group B – हिन्दी शॉर्ट हैंड: 70 शब्द प्रति मिनट की गति से डिक्टेशन, कुल 100 अंक
  • Group C – कम्प्यूटर टेस्ट: स्पीड टेस्ट व एफिशिएंसी टेस्ट, प्रत्येक 50 अंक (न्यूनतम गति 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा)

सफल अभ्यर्थियों को शॉर्टहैंड टेस्ट व कम्प्यूटर टेस्ट के कुल प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट के अनुसार साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन राजस्थान जिला न्यायालय लिपिकवर्गीय स्थापन नियम, 1986 के नियम 22 के अंतर्गत साक्षात्कार के अधीन होगा।

आयु सीमा में छूट

  • SC/ST/OBC/MBC/EWS अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट
  • महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट
  • भूतपूर्व सैनिकों को 15 वर्ष की छूट (अधिकतम आयु 50 वर्ष तक)
  • विधवा एवं विच्छिन्न विवाह महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा नहीं
  • दिव्यांगजन को 5 वर्ष की छूट

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –

  1. सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment या Latest News सेक्शन में जाएं।
  3. वहां “HCRAJ Stenographer Recruitment 2026 – Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  4. यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आवश्यकतानुसार One Time Registration (OTR)/रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि सावधानीपूर्वक भरें।
  6. इसके बाद निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारी एक बार पुनः जांच लें और Final Submit पर क्लिक करें।
  9. आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

जरूरी बातें

अभ्यर्थी आवेदन करते समय अपनी प्राथमिकता के अनुसार किन्हीं पांच जिला न्यायक्षेत्रों का चयन कर सकेंगे। अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area) के रिक्त पदों पर केवल उसी क्षेत्र के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र केवल आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे, डाक से नहीं भेजे जाएंगे। अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.hcraj.nic.in पर अपलोड किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना यथाशीघ्र ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करा दें, तथा आवेदन से पूर्व विज्ञापन एवं वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Apply Online LinkApply Now
Official Notification LinkNotification
सभी सरकारी भर्तियों के अपडेट सबसे पहलेLive Update
Join WhatsApp Group Join Now
HCRAJ Official Website HCRAJ

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें