Computer Anudeshak

High Court LDC Bharti 2026: राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती नोटिफिकेशन जल्द, जानें पूरी जानकारी

High Court LDC Bharti 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी (क्लर्क ग्रेड-II) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है। दरअसल, राजस्थान हाई कोर्ट ने सभी जिला एवं सत्र न्यायालयों से क्लर्क ग्रेड-II के रिक्त पदों तथा 31 दिसंबर 2026 तक होने वाली संभावित रिक्तियों का विवरण मांगा है। रिक्त पदों का डेटा एकत्र होने के बाद जल्द ही हाई कोर्ट LDC भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती में लगभग 2740+ पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए CET अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि, पदों की संख्या, आवेदन तिथि और अन्य जानकारी ऑफिसियल भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही होगी।

Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 – Highlights

ParticularsDetails
Recruiting BodyRajasthan High Court, Jodhpur
Post NameClerk Grade II (LDC)
CategoryNon-CET Recruitment
Expected Total VacanciesApprox. 1600 – 2000+ (unofficial estimate)
Educational QualificationGraduation (from a recognized university)
Additional RequirementRSCIT (RKCL) Computer Course preferred/required
Age Limit18 to 40 years (as per usual pattern)
Selection ProcessWritten Exam → Typing Test → Final Merit
Exam SubjectsHindi, English, Rajasthan GK & Current Affairs
Total Questions (Expected)Approx. 150 Questions / 300 Marks
Exam DurationApprox. 2 Hours
Notification StatusNot yet officially released (expected soon)

High Court LDC Vacancy 2026 Notification & Post Details

राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन हाई कोर्ट द्वारा सभी जिला न्यायालयों से क्लर्क ग्रेड II के रिक्त पदों तथा 31 दिसंबर 2026 तक की संभावित रिक्तियों का ब्यौरा मांगा जा चुका है। इस डेटा के आधार पर पद संख्या तय होगी। पिछली बार (वर्ष 2020 में जारी, परीक्षा 2023 में सम्पन्न) यह भर्ती करीब 2700 पदों पर निकाली गई थी।

इस बार अलग-अलग अनुमानों के अनुसार लगभग 2740+ पदों पर भर्ती आने की संभावना जताई जा रही है। पद हाई कोर्ट (जोधपुर) के साथ-साथ राज्य के सभी जिला एवं न्यायालयों में भरे जाते हैं। यह भर्ती नॉन-सीईटी में आती है, इसलिए इसके लिए अलग से CET पास करने की जरूरत नहीं होगी।

High Court LDC Education Qualification & Age Limit

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए।आवेदन की अंतिम तिथि तक स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी के पास RSCIT (RKCL) या राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष कंप्यूटर योग्यता होना आवश्यक होगा।

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • नियमानुसार आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD आदि) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी (सटीक छूट का विवरण आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट होगा)

High Court LDC Selection Process

चयन प्रक्रिया मुख्यतः दो चरणों में पूर्ण होती है:

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam) – हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थान सामान्य ज्ञान (इतिहास, कला-संस्कृति, भूगोल एवं करेंट अफेयर्स) पर आधारित एक पेपर। अनुमानित रूप से कुल 150 प्रश्न / 300 अंकों का पेपर, जिसकी अवधि लगभग 2 घंटे रहेगी। इसमें गणित या रीजनिंग शामिल नहीं होती।
  2. टाइपिंग टेस्ट (Typing Test) – लिखित परीक्षा में कट-ऑफ पार करने वाले उम्मीदवारों में से (कट-ऑफ का लगभग 3 गुना) उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।

लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट, दोनों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार होकर चयन किया जाता है।

High Court LDC Application Form Fee

राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती में General, OBC (Creamy Layer) और MBC (Creamy Layer) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। OBC (Non-Creamy Layer), MBC (Non-Creamy Layer) एवं EWS अभ्यर्थियों के लिए ₹600, जबकि SC, ST एवं PwD उम्मीदवारों के लिए ₹450 आवेदन शुल्क निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

High Court LDC Salary

चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान वेतन प्रणाली के अनुसार Pay Level L5 में वेतन मिलता है:

  • प्रोबेशन अवधि (2 वर्ष) के दौरान: लगभग ₹13,500 प्रतिमाह
  • प्रोबेशन पूर्ण होने के बाद: लगभग ₹35,000 प्रतिमाह (मूल वेतन + भत्ते)
  • केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर वेतन में और वृद्धि होने की संभावना है

इसके अतिरिक्त राजकीय कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं (जैसे RGHS स्वास्थ्य योजना, पेंशन योजना आदि) भी उपलब्ध रहती हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट LDC (Lower Division Clerk) का कार्य

राजस्थान हाई कोर्ट LDC (Lower Division Clerk) का मुख्य कार्य न्यायालय से जुड़े कार्यालयी और प्रशासनिक कार्यों को संभालना होता है। इसके प्रमुख कार्य निम्न हैं—

  • कोर्ट से संबंधित फाइलों और दस्तावेजों का रखरखाव।
  • केस रिकॉर्ड तैयार करना और सुरक्षित रखना।
  • पत्राचार (Official Correspondence) एवं दस्तावेजों की एंट्री करना।
  • कंप्यूटर पर टाइपिंग, डेटा एंट्री और ऑफिस रिकॉर्ड अपडेट करना।
  • न्यायाधीशों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयी कार्यों में सहायता करना।
  • आवश्यक रिपोर्ट, नोटिस और अन्य आधिकारिक दस्तावेज तैयार करना।
  • कार्यालय के दैनिक प्रशासनिक कार्यों का संचालन करना।

High Court LDC Form Date 2026

राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथि अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। हालांकि, रिक्त पदों का विवरण मांगे जाने के बाद संभावना है कि अगस्त 2026 में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है और अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

EventExpected Date
Notification ReleaseAugust 2026
Online Application StartLast Week of August 2026
Last Date to ApplySeptember 2026
Application Fee PaymentAlong with Online Application
Exam DateTo Be Announced

Required Documents

आवेदन के समय सामान्यतः निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:

  • स्नातक डिग्री / अंकतालिका (Graduation Marksheet & Degree)
  • RSCIT (RKCL) प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से हों)
  • पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि)
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल ID

High Court LDC Apply Process

राजस्थानहाई कोर्ट LDC फॉर्म शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान प्रक्रिया को देखकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं –

  1. राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Recruitment” या “भर्ती” सेक्शन में जाकर LDC भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  3. सबसे पहले पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज एवं फोटो/हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  7. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें

Important Links

LinkStatus
Official NotificationWill be released soon
Apply OnlineWill be activated after notification
Official Websitehcraj.nic.in
Syllabus & Exam PatternWill be released with notification

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

उत्तर: राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अगस्त 2026 में जारी होने की संभावना है।

Q2. राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती 2026 के फॉर्म कब शुरू होंगे?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

Q3. क्या राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती के लिए CET आवश्यक है?

उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए CET अनिवार्य नहीं होगा।

Q4. राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर: अभ्यर्थी के पास स्नातक (Graduation) की डिग्री तथा RSCIT या समकक्ष कंप्यूटर योग्यता होनी चाहिए।

Q5. राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती की आयु सीमा क्या है?

उत्तर: भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष आयु सीमा रहने की संभावना है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

Q6. राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती कितनी पोस्ट पर होगी ?

उत्तर: इस भर्ती में लगभग 2740+ पदों पर भर्ती होने की संभावना है। अंतिम संख्या आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी होगी।

Q7. राजस्थान हाई कोर्ट LDC फॉर्म फीस कितनी है?

उत्तर: सामान्य वर्ग के लिए ₹750, OBC/MBC (NCL) एवं EWS के लिए ₹600, तथा SC/ST/PwD अभ्यर्थियों के लिए ₹450 आवेदन शुल्क निर्धारित है।

Q8. राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?

उत्तर: अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित सभी अपडेट राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर देख सकते हैं।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें