Computer Anudeshak

ITI Merit List 2026 Rajasthan: राजस्थान ITI मेरिट लिस्ट यहां देखें

ITI Merit List 2026 Rajasthan: राजस्थान ITI में एडमिशन के लिए फॉर्म भर चुके स्टूडेंट्स अब ITI मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों स्टूडेंट्स ने अलग-अलग ट्रेड्स में एडमिशन के लिए अप्लाई किया है, और अब सबकी नजर डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE) राजस्थान की तरफ से जारी होने वाली Rajasthan ITI Merit List 2026 पर टिकी है। आइए जानते हैं कि यह ITI मेरिट लिस्ट कब आएगी, कैसे चेक करनी है और इसके बाद एडमिशन प्रोसेस कैसे आगे बढ़ेगा।

Live – राजस्थान ITI मेरिट लिस्ट 24 जुलाई 2026 को जारी की जानी थी लेकिन आवेदन की तिथियां बढ़ाने के कारण अब मेरिट लिस्ट 29 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट की सूचना पाने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर ले। 

Rajasthan ITI Merit List 2026 – Overview

ParticularsDetails
Admission NameRajasthan ITI Admission 2026
Conducting AuthorityDirectorate of Technical Education (DTE), Rajasthan
Admission ModeMerit-Based
Application ModeOnline
Merit List TypeProvisional & Final Merit List
Merit List PreparationBased on Class 8th / 10th Marks (Trade-wise Eligibility)
Provisional Merit List Date29 July 2026
Objection/Correction WindowAs per official schedule
Final Merit ListJuly 2026
1st Seat Allotment List28 July 2026
Reporting at Allotted ITI30 July – 03 August 2026
Official Websitekdhte.rajasthan.gov.in
Merit List StatusTo Be Released

राजस्थान ITI मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?

राजस्थान ITI एडमिशन सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) या ई-मित्र के जरिए 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 29 जुलाई 2026 को ITI मेरिट लिस्ट राजस्थान (अस्थाई) जारी होगी और 03 अगस्त 2026 को ITI 1st Seat Allotment List आएगी। यह लिस्ट DTE राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी।

जिन भी विद्यार्थीयो को ITI 1st अलोटमेंट लिस्ट में कॉलेज मिल जाता है उन्हें अगस्त 2026 के बीच कॉलेज में रिपोर्टिंग करके मूल दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इसके बाद 10 अगस्त 2026 को दूसरी अलॉटमेंट सूची जारी होगी और संस्थानों में 15 अगस्त 2026 से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

आवेदन शुल्क एससी-एसटी वर्ग के लिए 175 रुपए और बाकी सभी श्रेणियों के लिए 200 रुपए रखा गया है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की उम्र 1 सितंबर 2026 को न्यूनतम 14 वर्ष होनी अनिवार्य है।

Rajasthan ITI Merit List Release Date

ITI Provisional Merit List Release Date29 July 2026
ITI 1st Allotment List Release Date3 August 2026
Reporting Date06 August To 09 August 2026
ITI 2nd Allotment List Release Date12 August 2026
Class Start Date In College15 August 2026

ITI मेरिट लिस्ट किस आधार पर बनती है?

आईटीआई में एडमिशन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होता है, कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं होता। जो ट्रेड 8वीं पास के लिए होते हैं, उनकी मेरिट 8वीं की मार्कशीट के नंबरों से बनती है, और जो ट्रेड 10वीं पास के लिए हैं, उनमें 10वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट तैयार होती है। इसके अलावा कैटेगरी वाइज आरक्षण को भी ध्यान में रखा जाता है, यानी जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी हर कैटेगरी की अलग-अलग मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।

ITI मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

लिस्ट जारी होने के बाद आप इन आसान स्टेप्स से अपना नाम और रैंक देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले DTE राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “ITI Merit List 2026” या “Admission” वाले सेक्शन में जाएं।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर आपकी मेरिट रैंक, कैटेगरी और क्वालिफाइंग मार्क्स दिख जाएंगे।
  5. लिस्ट का पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें, आगे काउंसलिंग में यह काम आएगा।

Note – मेरिट लिस्ट आते ही अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख सही-सही डालें, ताकि लॉगिन में कोई दिक्कत न आए। साथ ही, लिस्ट जारी होने के शुरुआती घंटों में वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से पेज लोड होने में समय लग सकता है, तो थोड़ा धैर्य रखें।

ITI मेरिट लिस्ट आने के बाद क्या होगा

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 जुलाई 2026 को ITI प्रोविजनल मेरीट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें विद्यार्थियों की रैंकिंग दी जाएगी। इसके बाद ITI फर्स्ट  एलॉटमेंट लिस्ट 03 अगस्त 2026 को जारी होगी। जिन भी अभ्यर्थियों को इस लिस्ट में कॉलेज जाता है उन्हें आवंटित हुए कॉलेज में जाकर रिपोर्टिंग करवानी होगी। सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के आईटीआई संस्थानों में सीटें भरने के लिए काउंसलिंग कई राउंड में होती है, तो अगर पहले राउंड में मनपसंद कॉलेज न मिले तो अगले राउंड का इंतजार कर सकते है।

ITI कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

कॉलेज अलॉट होने के बाद रिपोर्टिंग के वक्त ये कागज साथ लेकर जाना जरूरी है:

  • 8वीं या 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जन्म तारीख प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो
  • सभी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ ओरिजिनल भी साथ रखें।

ITI Provisional Merit List 2026

Note – राजस्थान ITI मेरिट लिस्ट 24 जुलाई 2026 को जारी की जानी थी लेकिन आवेदन की तिथियां बढ़ाने के कारण अब मेरिट लिस्ट 29 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट की सूचना पाने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर ले। 

EventLink
ITI Provisional Merit List (29 July 2026)Click Here – Soon
ITI 1st Allotment List (30 July 2026)Click Here – Soon
ITI मेरिट लिस्ट की सूचना तुरंत पाये Join Whatsapp

FAQs

Q.1 राजस्थान आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 कब जारी होगी?

Ans. राजस्थान आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 के 29 जुलाई 2026 में DTE राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने की संभावना है।

Q.2 आईटीआई मेरिट लिस्ट किस आधार पर तैयार होती है?

Ans. यह लिस्ट ट्रेड के हिसाब से 8वीं या 10वीं कक्षा के मार्क्स के आधार पर और कैटेगरी वाइज आरक्षण को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाती है।

Q.3 आईटीआई मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

Ans. hte.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉगिन करें, जिसके बाद आपकी मेरिट रैंक और कैटेगरी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

Q.4 ITI मेरिट लिस्ट के बाद एडमिशन कैसे होता है?

Ans. मेरिट लिस्ट में मेरिट रैंक, कैटेगरी और ट्रेड प्रेफरेंस के आधार पर कॉलेज अलॉट किया जाता है।

Q.5 क्या आईटीआई एडमिशन के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम देना होता है?

Ans. नहीं, राजस्थान में आईटीआई एडमिशन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होता है, इसके लिए कोई अलग एंट्रेंस एग्जाम नहीं देना होता।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें