Computer Anudeshak

RPSC SI Syllabus 2026 in Hindi: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर सिलेबस यहां देखें

RPSC SI Syllabus 2026: राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सबसे पहला काम यही होना चाहिए कि सिलेबस को अच्छी तरह समझ लिया जाए। यदि आप भी 20 सितंबर, 2026 को होने RPSC SI री-एग्जाम में शामिल होने जा रहे है आपको RPSC Sub Inspector SI Syllabus 2021 के अनुसार तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

कुल 859 पदों के लिए निकाली गई SI भर्ती 2021 में पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद विभाग ने बताया बता की SI री-एग्जाम 20 सितंबर, 2026 को आयोजित किया जायेगा और SI भर्ती 2021 का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न रहेगा। इसीलिए तैयारी करन वाले भी युवा RPSC SI Syllabus जानना चाहते है। नीच RPSC SI Syllabus 2021 PDF डाउनलोड करने का लिंक भी दिया है।

RPSC SI Syllabus 2026: Highlights

ParticularDetails
Exam NameRPSC Sub Inspector (SI) / Platoon Commander Exam 2026
Conducting BodyRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Exam ModeOffline (OMR Based)
Question TypeObjective (Multiple Choice Questions)
Total Papers2 Papers
Paper-IGeneral Hindi
Paper-IIGeneral Knowledge & General Science
Marks Per Paper200 Marks
Total Marks400 Marks
Duration2 Hours for Each Paper
Total Questions100 Questions in Each Paper
Marks Per Question2 Marks
Negative Marking1/3 Mark Deducted for Each Wrong Answer
Selection ProcessWritten Exam → PET/PMT → Interview → ME

RPSC SI Re-Exam 2026 Latest Update

RPSC SI 2021 भर्ती का पूरा मामला पेपर लीक और बड़े स्तर पर हुए फर्जीवाड़े (Institutional Paper Leak) से जुड़ा हुआ है। इसके बड़े स्तर पर सबूत मिलने के बाद राजस्थान हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी से इस पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, और अब इसका री-एग्जाम 20 सितंबर, 2026 को होने जा रहा है।

लाखो ऐसे उमीदवार है जिन्होंने इस भर्ती के लिए लिए आवेदन किया था और अब री-एग्जाम एग्जाम की तैयारी में जुटे हुए है। लेकिन तैयारीऑफिशल RPSC SI एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के अनुसार ही करनी होगी। चलिए अब हम पहले परीक्षा पैटर्न को समझते है फिर बाद पूरा सिलेबस और अंत में PDF.

RPSC SI (Sub Inspector) Exam Pattern 2026

RPSC SI भर्ती में कुल दो पेपर (SI Paper 1st & 2nd) आयोजित किये जाते है। पहला सामान्य हिंदी का और दूसरा जनरल नॉलेज और साइंस का। दोनों मिलाकर कुल 400 नंबर की परीक्षा होती है, यानी हर पेपर 200 नंबर का, 100 सवाल और 2 घंटे का समय। पेपर ऑफलाइन OMR शीट पर होता है और गलत जवाब पर एक तिहाई नंबर कट जाता है।

पेपरविषयप्रश्नअंकसमय
Paper-Iसामान्य हिंदी 1002002 घंटे
Paper-IIसामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान1002002 घंटे
कुल2004004 घंटे

हर पेपर में कम से कम 36% नंबर लाना जरूरी है, और दोनों पेपर मिलाकर कुल 40% नंबर लाना भी जरूरी है। SC-ST वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 नंबर की छूट मिल जाती है। लेकिन ध्यान रखें, ये सिर्फ क्वालिफाई करने के नंबर हैं, आगे मेरिट लिस्ट तो कुल नंबरों के आधार पर ही बनेगी, इसलिए सिर्फ पास होने के लिए नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने के लिए तैयारी करनी चाहिए।

RPSC SI Paper 1 Syllabus in Hindi

SI पेपर 1 सामान्य हिंदी का है, और इसमें ज्यादातर व्याकरण से जुड़े सवाल आते हैं। संधि, समास, उपसर्ग-प्रत्यय, पर्यायवाची-विलोम शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियां, शुद्ध-अशुद्ध वाक्य, वर्तनी की गलतियां, अलंकार-छंद और अपठित गद्यांश जैसे टॉपिक इसमें पूछे जाते हैं। इसमें ज्यादातर सवाल कॉन्सेप्ट पर आधारित होते हैं, इसलिए रट्टा मारने की बजाय नियमों को समझकर पढ़ना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

  • शब्द रचना : सन्धि एवं सन्धि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय ।
  • शब्द प्रकार : (क) तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी।
    (ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण,
  • सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक निपात)
  • शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली।
  • शब्द शुद्धि ।
  • व्याकरणिक कोटियाँ : परसर्ग, लिंग, वचन, पुरूष, काल, वृत्ति (mood), पक्ष (Aspect), वाच्य (Voice)
  • वाक्य रचना।
  • वाक्य शुद्धि।
  • विराम चिह्नों का प्रयोग।
  • मुहावरे/लोकोक्तियाँ।
  • पारिभाषिक शब्दावली : प्रशासनिक, विधिक (विशेषतः) ।

RPSC SI Paper 2 Syllabus in Hindi

पेपर 2 थोड़ा बड़ा है। इसमें राजस्थान का इतिहास (प्रमुख राजवंश, प्रशासनिक व्यवस्था), राजस्थान की कला-संस्कृति (लोक देवता, मेले-त्योहार, वास्तुकला), राजस्थान का भूगोल, भारतीय संविधान और राजनीतिक व्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स शामिल हैं। इसके अलावा थोड़ी बहुत रीजनिंग और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी पूछा जाता है। इस पेपर में सबसे ज्यादा वेटेज राजस्थान से जुड़े विषयों का रहता है, तो इतिहास-भूगोल-कला संस्कृति पर खास ध्यान देना चाहिए।

  • राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा एवं विरासत
  • भारत का इतिहास
  • विश्व का भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • राजस्थान का भूगोल
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
  • आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • तर्कशक्ति एवं मानसिक योग्यता (Reasoning & Mental Ability)
  • आधारभूत गणित एवं संख्यात्मक योग्यता
  • समसामयिक घटनाएँ (राजस्थान, भारत एवं अंतरराष्ट्रीय)

RPSC Sub Inspector SI Syllabus PDF

RPSC SI Syllabus PDFSyllabus PDF
RPSC SI की अपडेट तुरंत पाएं Join Whatsapp

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें