Highcourt 4th Grade Exam Date 2026: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC) की ओर से आयोजित हाई कोर्ट 4th ग्रेड भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार Highcourt 4th Grade Exam Date 2026 का इंतजार कर रहे हैं उन सभी के लिए राहत भरी खबर है।
भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है क्योंकि भर्ती नियमों को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट प्रशासन और राज्य सरकार के बीच सहमति नहीं बन पाई है। इसी कारण परीक्षा तिथि भी अब तक घोषित नहीं की गई है।
High Court 4th Grade Exam Date 2026 – Highlights
| Particulars | Details |
|---|---|
| Recruitment Name | Rajasthan High Court 4th Grade (Class IV) Recruitment 2026 |
| Organization | Rajasthan High Court, Jodhpur |
| Post Name | Class IV / Peon and Other Equivalent Posts |
| Total Vacancies | 5,670 Posts |
| Application Status | Completed |
| Exam Date | Not Announced Yet (Officially) |
| Expected Exam Schedule | Official exam date notification awaited |
| Exam Mode | Offline (OMR Based) |
| Admit Card | Expected a few days before the exam |
| Selection Process | Written Exam + Interview / Document Verification (as per recruitment rules) |
| Official Website | Rajasthan High Court Recruitment Portal |
भर्ती में देरी की मुख्य वजह
दरअसल, विवाद का सबसे बड़ा कारण भर्ती के कुछ नियम हैं। हाई कोर्ट प्रशासन चाहता था कि 10वीं पास अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने और इंटरव्यू प्रक्रिया से जुड़े कुछ विशेष प्रावधान लागू किए जाएं। दूसरी ओर राज्य सरकार का मत है कि यदि कोई अभ्यर्थी 10वीं से अधिक शिक्षित है, तो उसे केवल अधिक योग्यता के आधार पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर नहीं किया जा सकता। सरकार का कहना है कि चयन प्रक्रिया सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देने के सिद्धांत के अनुसार होनी चाहिए।
Highcourt 4th Grade Exam Date को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट?
मौजूदा स्थिति के अनुसार राजस्थान हाई कोर्ट 4th Grade भर्ती परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। हालांकि अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि जुलाई 2026 में हाई कोर्ट प्रशासन और राज्य सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इसी बैठक में भर्ती नियमों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके बाद संशोधित प्रस्ताव सरकार को तीसरी बार भेजे जाने की संभावना है।
हाई कोर्ट 4th ग्रेड की परीक्षा कब होगी?
विभाग ने अभी तक राजस्थान हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड की परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड की परीक्षा अगस्त माह में आयोजित करवाने की संभावना है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही 4th Grade Exam Date जारी किया जाएगा।
4th Grade Exam Date – अभ्यर्थियों के लिए सलाह
जो अभ्यर्थी केवल 10वीं योग्यता के आधार पर आवेदन कर चुके हैं, उन्हें भर्ती के पुराने सिलेबस अनुसार ही अपनी तैयारी जारी रखना चाहिए। वहीं 12वीं एवं स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी CET की तैयारी के साथ-साथ हाई कोर्ट भर्ती की तैयारी भी जारी रख सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में देरी जरूर हुई है, लेकिन परीक्षा रद्द होने जैसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
