Computer Anudeshak

RRB JE Vacancy 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर के 4098 भर्ती का शार्ट नोटिफिकेशन जारी 

RRB JE Vacancy 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 21 जुलाई 2026 को CEN नंबर 04/2026 के तहत RRB JE शार्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों पर कुल 4098 वैकेंसी की मंजूरी दे दी है।

यहां एक बात साफ समझ लेनी जरूरी है कि यह भर्ती पहले से चल रही RRB JE भर्ती (CEN 05/2025) से पूरी तरह अलग है, जिसकी CBT-1 परीक्षा फरवरी 2026 में ही संपन्न हो चुकी थी। यानी जो अभ्यर्थी उस भर्ती के रिजल्ट या आगे के चरणों का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस नई भर्ती के लिए दोबारा से आवेदन करना होगा। चलिए इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे – RRB JE फॉर्म डेट, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, सिलेक्शन प्रोसेस आदि नीचे देखें। 

RRB JE Vacancy 2026 – Key Details

ParticularsDetails
Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Post NameJE, DMS, CMA
Total Vacancies4,098 Posts
Notification StatusShort Notification Released
Application ModeOnline
Online Application Start14 August 2026
Educational QualificationEngineering Diploma / Degree (Relevant Branch)
Age Limit18 to 33 Years (Age relaxation as per rules)
Selection ProcessCBT 1, CBT 2, Document Verification & Medical Examination
SalaryPay Level-6 (₹35,400/- Initial Basic Pay for JE)
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in

Railway JE Vacancy 2026 Notification & Post Details

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 21 जुलाई 2026 को RRB JE भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए कुल 4,098 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें सबसे ज्यादा पद Civil Engineering में (1654 पद) है। इस भर्ती में कुल 35 अलग-अलग पोस्ट केटेगरी रखी गई हैं, जो सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसी केटेगरी में बंटी हुई हैं। फिलहाल केवल शार्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जबकि विस्तृत (Detailed CEN) नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।

Post NameDepartment / StreamVacancies
Junior Engineer (JE)Various Engineering Departments3,749
Depot Material Superintendent (DMS)Stores Department314
Chemical & Metallurgical Assistant (CMA)Chemical & Metallurgical35
Total4,098

Railway JE Vacancy 2026 Eligibility Criteria

आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बैचलर डिग्री होना जरूरी है। कुछ चुनिंदा पदों पर B.Sc या BCA जैसी योग्यता को भी मान्यता दी गई है। उम्र की बात करें तो न्यूनतम 18 और अधिकतम 33 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक तय छूट भी मिलेगी।

CriteriaDetails
Educational Qualification3-Year Engineering Diploma or B.E./B.Tech Degree in the relevant engineering discipline from a recognized institute. Post-wise qualifications may vary.
Age Limit18 to 33 Years (As per the official notification)

RRB JE 2026 Application Form Date – आवेदन फॉर्म की पूरी तारीखें

RRB JE के आवेदन फॉर्म प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर ही आवेदन करें।

ActivityDate
Short Notification Released21 July 2026
Detailed CEN Release Date13 August 2026 (Expected)
Online Application Start Date14 August 2026 (Tentative)
Online Application Last Date13 September 2026 (Tentative)

RRB JE Vacancy 2026 Required Documents List

RRB JE भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार होने चाहिए:

  • 10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण के लिए)
  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा / B.E. / B.Tech. की मार्कशीट एवं डिग्री/प्रमाण पत्र
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • स्कैन किए हुए हस्ताक्षर (Signature)
  • आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • Email ID
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL), यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांग (PwBD) प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile), यदि अधिसूचना में मांगा जाए
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC), यदि उम्मीदवार किसी सरकारी विभाग या PSU में कार्यरत हो

नोट: आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज़ निर्धारित फाइल साइज और फॉर्मेट (JPG/JPEG/PDF) में स्कैन करके तैयार रखें। अंतिम दस्तावेज़ सूची एवं अपलोड संबंधी निर्देश RRB JE 2026 के विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे।

RRB JE Online Form Kaise Bharen?

यदि आप RRB JE Vacancy 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “RRB JE Recruitment 2026” या CEN No. 03/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. यदि पहले से अकाउंट नहीं है, तो New Registration करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद User ID और Password की सहायता से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें।
  9. सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म जमा करें।
  10. अंत में आवेदन फॉर्म का Print Out या PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Important: आवेदन करने से पहले RRB JE 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें और उसी के अनुसार फॉर्म भरें। गलत जानकारी भरने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

RRB JE Vacancy 2026 Notification & Apply Link

RRB JE Vacancy Short NotificationShort Notification
RRB JE Form Apply LinkLink Active Soon
RRB JE भर्ती की अपडेट तुरंत पाएं Join Whatsapp
Telegram Channel For Direct LinkJoin Telegram Now
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in

1. RRB JE Vacancy 2026 Notification कब जारी हुआ?

RRB JE भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन 21 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। विस्तृत (Detailed CEN) नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी होने की उम्मीद है।

2. RRB JE Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

RRB JE भर्ती 2026 के तहत कुल 4,098 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें Junior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS) और Chemical & Metallurgical Assistant (CMA) के पद शामिल हैं।

3. RRB JE Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

RRB JE 2026 के ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

4. RRB JE Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में Engineering Diploma या B.E./B.Tech Degree होना आवश्यक है। पोस्ट के अनुसार योग्यता अलग-अलग हो सकती है।

5. RRB JE 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

RRB JE भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

6. RRB JE Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, Document Verification (DV) और Medical Examination शामिल होंगे।

7. RRB JE Vacancy 2026 का वेतन कितना है?

चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-6 के अनुसार ₹35,400 प्रारंभिक बेसिक वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।

8. RRB JE bharti के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

9. RRB JE Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कहाँ से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in से RRB JE 2026 का नोटिफिकेशन, आवेदन लिंक, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं।

10. क्या फ्रेशर्स RRB JE Vacancy 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, यदि उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं, तो वे RRB JE 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी पूर्व कार्य अनुभव की अनिवार्यता नहीं है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now