Computer Anudeshak

Rajasthan CET Exam Pattern 2026: Marking Scheme & Upcoming Vacancy

Rajasthan CET Pattern Exam 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले हर उम्मीदवार के लिए CET यानी Common Eligibility Test पास करना पहला कदम बन गया है। बिना CET क्वालिफाई किए अब कई विभागों की भर्ती परीक्षाओं में बैठा ही नहीं जा सकता। इसलिए CET Exam Pattern, नेगेटिव मार्किंग, मार्किंग स्कीम, सिलेबस और सिलेक्शन प्रोसेस को अच्छे से समझ लेना बहुत जरूरी है।

यदि आप CET Graduation Level या 12th Level परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख में CET Exam Pattern 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

Rajasthan CET Exam Pattern 2026 Highlights

ParticularDetails
Exam NameRajasthan Common Eligibility Test (CET) 2026
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Exam LevelSenior Secondary (12th Level) & Graduation Level
Exam TypeEligibility Test
Exam ModeOffline (OMR Based)
Question TypeObjective (MCQ)
Negative Marking1/3 Mark (Wrong Answer)
MediumHindi & English
Qualification12th Pass / Graduation (According to Exam Level)
Score Validity3 Years
Minimum Qualifying MarksGeneral/OBC/EWS – 40%, SC/ST – 35%
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET क्या है?

CET यानी Common Eligibility Test, राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक समान पात्रता परीक्षा है, जो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) कराता है। पहले हर भर्ती के लिए अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षा देनी पड़ती थी, लेकिन अब CET के जरिए एक ही परीक्षा से उम्मीदवार राज्य की कई अलग-अलग सरकारी भर्तियों के लिए पात्र बन जाता है। यह परीक्षा दो स्तर पर होती है – 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सीनियर सेकेंडरी लेवल और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन लेवल। अब आयोग जल्दी राजस्थान में 12वीं पास सरकारी भर्ती के लिए CET 10th लेवल परीक्षा भी शुरू करने जा रहा है। 

आसान शब्दों में कहें तो CET एक तरह का “एंट्री टिकट” है। इसे पास किए बिना उम्मीदवार किसी भी विभाग की मुख्य भर्ती परीक्षा में आवेदन ही नहीं कर सकता। एक बार CET क्वालिफाई हो जाने पर स्कोर 3 साल तक वैध रहता है, यानी इस दौरान बार-बार परीक्षा दिए बिना कई भर्तियों में आवेदन किया जा सकता है।

Rajasthan CET Marking Scheme 2026

Rajasthan CET परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, इस प्रकार CET का कल पेपर 300 नंबर का होता है। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प होंगे, पहले चार विकल्प A, B, C, D में कोई एक सही उत्तर होगा जबकि पांचवा विकल्प अनुत्तरित प्रश्न का है। इसी तरह OMR में भी पांच विकल्प A, B, C, D और अतिरिक्त 5वां विकल्प E दिया जाएगा। यदि आप कोई सवाल छोड़ना चाहते हैं, तो ‘प्रश्न अनुत्तरित’ (Unattempted) का 5वां विकल्प “E  भरना होगा। 

Rajasthan CET Negative Marking 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस बार CET Exam Pattern में बड़ा बदलाव किया है। पहले राजस्थान CET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी लेकिन इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर दिया है। अब CET 12th लेवल और ग्रेजुएशन लेवल में नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का गलत उत्तर देता है, तो 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है। बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं काटा जाता।

Rajasthan CET 12th Level और Graduation Level – इनसे मिलने वाली नौकरियों की लिस्ट

CET पास करने के बाद उम्मीदवार को राजस्थान सरकार की अलग-अलग विभागों की कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने का मौका मिलता है। 12th Level CET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार वनपाल, कांस्टेबल, लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक जैसे पदों के लिए पात्र बनते हैं, जबकि Graduation Level CET पास करने वाले पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), कनिष्ठ लेखाकार, सुपरवाइजर और उप जेलर जैसे बड़े पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। CET पास करने के बाद उम्मीदवार किन-किन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, यह नीचे टेबल में देखें।

CET 12th Level Upcoming Vacancy 2027

S. N.पद का नामसंबंधित विभाग
1वनपालवन विभाग
2कांस्टेबलपुलिस विभाग
3छात्रावास अधीक्षकजनजाति क्षेत्रीय विकास
4जमादार ग्रेड-IIजेल विभाग
5लिपिक ग्रेड-IIसचिवालय सेवा
6लिपिक ग्रेड-IIराजस्थान लोक सेवा आयोग
7लिपिक ग्रेड-IIमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड
8कनिष्ठ सहायकसामान्य राज्य सेवा
9कनिष्ठ सहायकपंचायती राज विभाग
10कनिष्ठ सहायककृषि विपणन बोर्ड
11कनिष्ठ सहायककृषि उपज मंडी समिति
12कनिष्ठ सहायकप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
13कनिष्ठ सहायकजयपुर विकास प्राधिकरण

CET Graduation Upcoming Vacancy 2027

S.Nसेवा का नामपद का नाम
1राजस्थान होम गार्ड अधीनस्थ सेवाप्लाटून कमांडर
2राजस्थान अभियान्त्रिकी अधीनस्थ सिंचाई सेवापटवारी
3राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवाकनिष्ठ लेखाकार
4राजस्थान राजस्व लेखा अधीनस्थ सेवातहसील राजस्व लेखाकार
5राजस्थान महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवापर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता)
6राजस्थान एकीकृत बाल विकास अधीनस्थ सेवापर्यवेक्षक
7राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवाउप-जेलर
8राजस्थान समाज कल्याण अधीनस्थ सेवाछात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II
9राजस्थान राजस्व (भू-अभिलेख, भू-सर्वेक्षण एवं उपनिवेशन) अधीनस्थ सेवापटवारी
10राजस्थान पंचायती राजग्राम विकास अधिकारी
11राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा)कनिष्ठ सहायक
12राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य एवं अधीनस्थ सेवाछात्रावास अधीक्षक (पुरुष/महिला) ग्रेड-II

CET Graduation Level Exam Pattern & Marking

SubjectWeightageQuestionsMarks
General Science, History, Polity, Geography of India, Current Affairs253876
Geography, History, Culture, Polity of Rajasthan203060
General English & Hindi152244
Mental Ability, Reasoning, Numerical Ability304590
Basic Computer101530
Total100150300

CET 12th Level Exam Pattern & Marking

SubjectWeightageQuestionsMarks
General Science (10th Level)253876
Rajasthan GK (History, Geography, Culture, Polity)203060
General English & Hindi152244
Mental Ability, Reasoning, Numerical Ability304590
Basic Computer101530
Total100150300

Q1. Rajasthan CET 2026 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।

Q2. Rajasthan CET 2026 में नेगेटिव मार्किंग है?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

Q3. Rajasthan CET परीक्षा कितने अंकों की होगी?

CET परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी।

Q4. क्या CET पास करने से सीधे नौकरी मिल जाती है?

नहीं, CET केवल पात्रता परीक्षा है। इसके बाद संबंधित भर्ती की अगली चयन प्रक्रिया में शामिल होना होता है।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें