Computer Anudeshak

Rajasthan ANM Form 2026 PDF: एएनएम नर्सिंग एडमिशन फॉर्म व पूरी जानकारी यहां देखें

Rajasthan ANM Form 2026: राजस्थान में नर्सिंग फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रही बेटियों के लिए एएनएम (ऑक्सिलियरी नर्स मिडवाइफरी) कोर्स एक बेहतरीन मौका है। हर साल की तरह इस बार भी एएनएम नर्सिंग एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्थान ANM एडमिशन 2026 के फॉर्म 24 अगस्त से 7 नवंबर 2026 तक भरें जायेंगे। Rajasthan ANM Form PDF 2026 का डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।

ANM कोर्स में कुल 1650 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है, और चयन प्रक्रिया पूरी तरह जिला स्तरीय मेरिट पर आधारित होती है। खास बात यह है कि यह कोर्स सिर्फ लड़कियों के लिए है, और आवेदन प्रक्रिया भी बाकी नर्सिंग कोर्सेज की तरह ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन डाक के जरिए होती है। चलिए इस कोर्स से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं।

Rajasthan ANM Admission 2026 – Key Details

ParticularsDetails
Course NameANM (Auxiliary Nurse Midwifery)
Course Duration2 Years (18 Months Study + 6 Months Internship)
Total Seats1650
Eligibility12th Pass (Girls Only)
Age Limit17 to 35 Years (as on 31 December 2026)
Application ModeOffline (By Post)
Notification17 August 2026
Application Fee₹20 (Postal Charge)
Selection BasisDistrict-wise Merit (12th Marks)
Official Websiterajswasthya.rajasthan.gov.in

ANM Form Date 2026 – ANM के फॉर्म कब तक आयेंगे ?

राजस्थान ANM एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 7 नवंबर 2026 तक राजस्थान ANM एडमिशन के लिए अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इस बार आवेदन प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएगी, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करना चाहिए।

EventDate
Online Application Start Date24 August 2026
Online Application Last Date7 November 2026

Rajasthan ANM Eligibility & Age Limit

इस कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है, और यह फॉर्म सिर्फ लड़कियां ही भर सकती हैं। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट भी मिलती है:

  • SC/ST वर्ग: 5 वर्ष की छूट (यानी अधिकतम आयु 40 वर्ष तक)
  • OBC वर्ग: 3 वर्ष की छूट (यानी अधिकतम आयु 38 वर्ष तक)

राजस्थान ANM में चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

चयन पूरी तरह 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर जिला स्तरीय मेरिट से होता है। हर जिले की अलग मेरिट लिस्ट बनती है, और मेरिट के आधार पर काउंसलिंग की तारीख तय होती है। इस काउंसलिंग के लिए मेरिट के अनुसार कटऑफ से पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है, और वहां ऑफलाइन मोड पर काउंसलिंग करवाई जाती है।

ANM जिलेवार सीटों की जानकारी

अलग-अलग जिलों में सीटों की संख्या इस प्रकार रहती है (कुल 1650 सीटें):

  • अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर प्रथम, कोटा, उदयपुर: 60-60 सीटें
  • भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनू, बूंदी, बारां, झालावाड़: 45-45 सीटें

ANM Cut off 2026 – पिछले साल की कट-ऑफ का ट्रेंड

पिछले साल की कट-ऑफ को देखें तो शहरी और डिमांड वाले जिलों जैसे कोटा, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, टोंक में जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ 89% से 92% के बीच रही थी। वहीं जैसलमेर, बांसवाड़ा, करौली, श्रीगंगानगर जैसे जिलों में कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम रही, क्योंकि वहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम होती है। जिन अभ्यर्थियों को एडमिशन के बेहतर मौके चाहिए, उन्हें सिर्फ हाई-डिमांड जिलों में फॉर्म भेजने की बजाय कम कट-ऑफ वाले जिलों में भी आवेदन करना चाहिए, इससे सिलेक्शन के चांस काफी बढ़ जाते हैं।

राजस्थान ANM का आवेदन फॉर्म कैसे भरें और कहा जमा करें?

एएनएम फॉर्म बाकी नर्सिंग कोर्सेज की तरह ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन मोड पर भरा जाता है। राजस्थान ANM फॉर्म PDF को rajgnm.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। इसे भरकर संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के कार्यालय में डाक के जरिए या खुद भी जाकर जमा कर सकते हो। आवेदन फॉर्म के साथ ₹20 का पोस्टल शुल्क भी संलग्न करना जरूरी है। आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से जमा करवाया जा सकता है।

खास बात यह है कि अभ्यर्थी एक साथ कई जिलों में फॉर्म भेज सकते हैं। हर जिले की कट-ऑफ अलग-अलग निकलती है, इसलिए एक से ज्यादा जिलों में आवेदन करने से एडमिशन के चांस बढ़ जाते हैं।

Important Link

Rajasthan ANM Form PDF 2026Download
ANM Notification 2026Download
ANM एडमिशन की सुचना तुरंत पाये Join Whatsapp
Rajasthan ANM Website rajgnm.in

Rajasthan ANM Government College List

S.NoTraining CentreSeat
1A.N.M. TRAINING CENTRE, AHORE, JALORE45
2A.N.M. TRAINING CENTRE, ALWAR45
3A.N.M. TRAINING CENTRE, AMARSAR, JAIPUR60
4A.N.M. TRAINING CENTRE, BALOTRA, BARMER45
5A.N.M. TRAINING CENTRE, BANSWARA45
6A.N.M. TRAINING CENTRE, BARAN45
7A.N.M. TRAINING CENTRE, BEAWAR60
8A.N.M. TRAINING CENTRE, BHILWARA45
9A.N.M. TRAINING CENTRE, CHITTORGARH45
10A.N.M. TRAINING CENTRE, CHURU45
11A.N.M. TRAINING CENTRE, DAUSA45
12A.N.M. TRAINING CENTRE, DHOLPUR45
13A.N.M. TRAINING CENTRE, DUNGARPUR45
14A.N.M. TRAINING CENTRE, HANUMANGARH45
15A.N.M. TRAINING CENTRE, JAISALMER45
16A.N.M. TRAINING CENTRE, JHALAWAR45
17A.N.M. TRAINING CENTRE, JHUNJHUNU45
18A.N.M. TRAINING CENTRE, KARAULI45
19A.N.M. TRAINING CENTRE, KOTA60
20A.N.M. TRAINING CENTRE, KUMHER, BHARATPUR60
21A.N.M. TRAINING CENTRE, NAGAUR45
22A.N.M. TRAINING CENTRE, NOKHA, BIKANER60
23A.N.M. TRAINING CENTRE, PALI45
24A.N.M. TRAINING CENTRE, RAJSAMAND45
25A.N.M. TRAINING CENTRE, SAWAI MADHOPUR45
26A.N.M. TRAINING CENTRE, SIKAR45
27A.N.M. TRAINING CENTRE, SIROHI45
28A.N.M. TRAINING CENTRE, SRI-GANGANAGAR45
29A.N.M. TRAINING CENTRE, TALERA, BUNDI45
30A.N.M. TRAINING CENTRE, TONK45
31A.N.M. TRAINING CENTRE, UMAID HOSPITAL, JODHPUR60
32A.N.M. TRAINING CENTRE, SALUMBER60
33A.N.M. TRAINING CENTRE, PRATAPGARH45
34A.N.M. TRAINING CENTRE, KEKRI, AJMER60

FAQs

Q.1 राजस्थान एएनएम नर्सिंग में कुल कितनी सीटें हैं?

Ans. राजस्थान एएनएम नर्सिंग कोर्स में कुल 1650 सीटें हैं।

Q.2 एएनएम कोर्स के लिए योग्यता क्या है?

Ans. इस कोर्स के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, और यह फॉर्म सिर्फ लड़कियां भर सकती हैं।

Q.3 एएनएम फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है या ऑफलाइन?

एएनएम फॉर्म ऑफलाइन मोड पर भरा जाता है।

Q.4 राजस्थान ANM का फॉर्म कहा जमा करें?

ANM का फॉर्म संबंधित जिले के CMHO कार्यालय में जमा करना होता है।

Q.5 राजस्थान ANM के फॉर्म कब से भरें जायेंगे?

राजस्थान ANM के फॉर्म 24 अगस्त से ७ नवम्बर 2026 तक भरें जायेंगे।

Q.6 एएनएम कोर्स कितने साल का होता है?

ANM कोर्स कुल 2 साल का है, जिसमें 18 महीने की पढ़ाई और 6 महीने की इंटर्नशिप शामिल है।

Q.7 Rajasthan ANM Form Last Date?

राजस्थान ANM फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 नवम्बर 2026 है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now →