Computer Anudeshak

Rajasthan Work From Home Job 2026: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम भर्ती के 8840 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Work From Home Job 2026: राजस्थान की महिलाओं के लिए घर बैठे रोजगार पाने का बड़ा मौका सामने आया है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना के अंतर्गत खाली पदों की संख्या बढ़ाकर अब कुल 8840 पदों पर अपडेटेड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के तहत महिलाएं अपने घर की जिम्मेदारियां संभालते हुए ही अलग-अलग तरह के काम करके आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें साक्षर से लेकर 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक पास महिलाएं तक अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकती हैं। नीचे इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी — पात्रता, दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Rajasthan Work From Home Job 2026 – Overview

ParticularsDetails
Scheme Nameमुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना 2026
Total Posts8840
Eligibilityसाक्षर, 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं व स्नातक (पद अनुसार)
Age Limitन्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम कोई सीमा नहीं
Application Feeनिःशुल्क
Job Locationघर बैठे (Work From Home)
CategoryRajasthan Govt Job for Women
Official Websitemahilawfh.rajasthan.gov.in

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम भर्ती योजना का उद्देश्य

वर्क फ्रॉम होम भर्ती योजना का मकसद उन महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है जो शादी, बच्चों की देखभाल या घर की अन्य जिम्मेदारियों के चलते बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पातीं। सरकार निजी कंपनियों और संस्थाओं को महिलाओं के साथ जोड़ती है, जिससे महिलाएं अपने घर में रहकर ही डेटा एंट्री, सिलाई, हैंडीक्राफ्ट, टेली-कॉलिंग, काउंसलिंग जैसे कई तरह के काम कर सकें। इससे राज्य में महिलाओं की रोजगार में भागीदारी बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Rajasthan Work From Home Job 2026 Qualification & Post Details

राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में निकली Work From Home Jobs के लिए आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए। उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता काम के अनुसार अलग-अलग रहती है — कुछ काम के लिए सिर्फ साक्षर होना ही काफी है, तो कुछ के लिए 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन जरूरी है। सिलाई, टाइपिंग, हैंडीक्राफ्ट या किसी खास प्रोडक्ट से जुड़े काम के लिए संबंधित स्किल या अनुभव होना जरूरी है। अशिक्षित महिलाएं भी उन कामों के लिए आवेदन कर सकती हैं जिनमें औपचारिक योग्यता की जरूरत नहीं होती।

पद का नामयोग्यतापद
डिजिडॉक्स एसोसिएट्स (Dizidocs Associates)Graduate100
टेलीकॉलर (Telecaller)Graduate, 1 Yr Exp.50
कालीन बुनाई (Hand-Knotted Weaving)Only 1 yr Exp.150
यार्न मेकिंग (Carding & Spinning)Only 1 yr Exp.100
Food Products- अचार, पापड़ एवं मसाला प्रसंस्करणNo Qualification, No Exp.200
डिजिटल शॉप ऑपरेटर (संचालिका)10th Pass240
करियर काउंसलर12th Pass500
घर बैठकर सिलाई करने हेतु महिलाओं की भर्तीOnly 1 Yr Exp.2500
सिलाई, डिजाइनिंग एवं क्राफ्टिंगOnly 1 Yr Exp.2500
सिलाई, डिजाइनिंग, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग एवं घरेलू खाद्य उत्पाद निर्माणOnly 1 Yr Exp.2500

Rajasthan Work From Home Job Form Date

विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। डिजिडॉक्स एसोसिएट्स, टेलीकॉलर, कालीन बुनाई (हैंड नॉटेड वीविंग) तथा यार्न मेकिंग (कार्डिंग एवं स्पिनिंग) पदों के लिए आवेदन 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं।

अचार, पापड़ एवं मसाला प्रसंस्करण से संबंधित कार्य के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। वहीं डिजिटल शॉप ऑपरेटर (संचालिका) एवं करियर काउंसलर पदों के लिए आवेदन 30 दिसंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

इसके अलावा घर बैठकर सिलाई, सिलाई एवं डिजाइनिंग, हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट), क्राफ्टिंग तथा कुटीर उद्योग से संबंधित पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

क्र. सं.पद का नाम / कार्य का प्रकारआवेदन की अंतिम तिथि
1डिजिडॉक्स एसोसिएट्स (Dizidocs Associates)31 जुलाई 2026
2टेलीकॉलर (Telecaller)31 जुलाई 2026
3कालीन बुनाई (Hand-Knotted Weaving)31 जुलाई 2026
4यार्न मेकिंग (Carding & Spinning)31 जुलाई 2026
5अचार, पापड़ एवं मसाला प्रसंस्करण31 अगस्त 2026
6डिजिटल शॉप ऑपरेटर (संचालिका)30 दिसंबर 2026
7करियर काउंसलर30 दिसंबर 2026
8घर बैठकर सिलाई कार्य31 दिसंबर 2026
9सिलाई, डिजाइनिंग एवं क्राफ्टिंग31 दिसंबर 2026
10सिलाई, डिजाइनिंग, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग एवं घरेलू खाद्य उत्पाद निर्माण31 दिसंबर 2026

सैलरी कितनी मिलेगी

काम के प्रकार के अनुसार भुगतान अलग-अलग रहेगा:

  • कुटीर उद्योग/सिलाई जैसे काम – लगभग ₹5,000 से ₹9,000 प्रति माह, यह काम की मात्रा (पीस/यूनिट) पर निर्भर करेगा।
  • काउंसलर या स्किल्ड वर्क – योग्यता के अनुसार ₹10,000 से ₹15,000 या उससे ज्यादा।
  • पेमेंट सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए किया जाएगा।

Rajasthan Work From Home Job Documents

वर्क फ्रॉम होम भर्ती में रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने के लिए ये दस्तावेज तैयार रखें:

  • जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

राजस्थान वर्क फ्रॉम होम भर्ती का फॉर्म कैसे करें?

  1. सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध पदों की सूची में अपनी योग्यता के अनुसार उपयुक्त पद का चयन करें और उसके सामने दिए गए Apply Now विकल्प पर क्लिक करें।
  3. यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New Register” सेक्शन में जाएं।
  4. जन आधार कार्ड की जानकारी दर्ज कर OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजरनेम-पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  6. अपनी योग्यता और स्किल के अनुसार उपलब्ध कामों की लिस्ट में से पद चुनें।
  7. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  8. अंत में आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करें। यदि सभी जानकारी सही है, तो Final Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

जरूरी नोट: यह योजना पूरी तरह निःशुल्क है, रजिस्ट्रेशन के नाम पर किसी को भी पैसे न दें। किसी भी समस्या के लिए राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क किया जा सकता है।

Rajasthan Work From Home Job 2026 Apply Online

Rajasthan WFH Apply OnlineWFM Apply Online
Official WebsiteWFM
हेल्पलाइन नंबर181 (राजस्थान संपर्क)
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम अपडेट Join Telegram

FAQs

Q.1 मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना किसके लिए है?

यह योजना राजस्थान की उन महिलाओं के लिए है जो घर की जिम्मेदारियों के कारण बाहर जाकर नौकरी नहीं कर सकतीं और घर बैठे काम करना चाहती हैं।

Q.2 मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए न्यूनतम उम्र क्या है?

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।

Q.3 क्या अशिक्षित महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

हां, कुछ काम जैसे सिलाई या हैंडीक्राफ्ट के लिए औपचारिक शिक्षा की जरूरत नहीं होती, ऐसे कामों के लिए साक्षर महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।

Q.4 मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन कहां से करें?

रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now