Computer Anudeshak

Rajasthan ANM Vacancy 2026: 7000 पदों पर भर्ती का बड़ा अपडेट, अगस्त तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से चर्चा में चल रही Rajasthan ANM Vacancy 2026 को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स और विभिन्न शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में लगभग 7000 एएनएम पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) या राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

यदि आप भी राजस्थान एएनएम भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां आपको भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट, एएनएम भर्ती के फॉर्म कब आएंगे? नोटिफिकेशन डेट, सिलेक्शन प्रोसेस, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी मिलेगी।

Rajasthan ANM Vacancy 2026 Highlights

ParticularDetails
Recruitment NameRajasthan ANM Vacancy 2026
Post NameAuxiliary Nurse Midwife (ANM)
Conducting AuthorityRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
DepartmentMedical, Health & Family Welfare Department, Rajasthan
Total VacanciesApproximately 7,000 Posts (Expected)
Job LocationRajasthan
Notification StatusExpected Soon
Application ModeOnline
Selection ProcessWritten Examination, DV & Medical Examination
SalaryAs per Rajasthan Government Rules
Exam ModeOffline (OMR Based)
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan ANM Vacancy 2026 Latest Update

राजस्थान एएनएम भर्ती को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। अप्रैल 2026 में प्रकाशित कुछ समाचारों में लगभग 7000 पदों पर भर्ती आने की संभावना जताई गई थी। ऐसे जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक है वो राजस्थान ANM भर्ती नोटिफिकेशन और फॉर्म डेट का इन्तजार कर रहे है।

फिलहाल सरकार या भर्ती बोर्ड की ओर से भर्ती की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि पुरानी भर्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई एएनएम भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जैसे ही नोटफिकेशन जारी होता है पूरा अपडेट यहाँ दे दिया जायेगा। फिलहाल संभावित नोटिफिकेशन फॉर्म डेट, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि जानकारी देख सकते है।

Rajasthan ANM Notification & Form Date 2026

फिलहाल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। विभिन्न स्रोतों के अनुसार अगस्त 2026 तक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना जताई जा रही है। जैसे ही भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा, आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। अगस्त 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में तक राजस्थान एएनएम भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन फॉर्म शुरू किया जा सकता है।

EventDates
ANM Notification 2026August 2026
ANM Form Date 2026August 2026

Rajasthan ANM Vacancy 2026 Selection Process

पिछली भर्ती के अनुसार ANM भर्ती में चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं—

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण (Medical Test)
  • अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)

Rajasthan ANM Bharti Educational Qualification & Age Limit

Educational Qualification– राजस्थान एएनएम भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (Senior Secondary) पास होने के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से ANM (Auxiliary Nurse Midwife) कोर्स किया होना चाहिए है। इसके साथ ही Rajasthan Nursing Council (RNC) में रजिस्ट्रेशन भी रहने की संभावना है।

Age Limit– राजस्थान एएनएम भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Rajasthan ANM Vacancy 2026 Application Fee

CategoryApplication Fee
General / OBC (Creamy Layer)₹600/-
OBC (NCL) / EWS / SC / ST / PwBD₹400/-
Payment ModeOnline

Rajasthan ANM Vacancy 2026 Form Kaise Bharen?

  • सबसे पहले SSO Rajasthan पोर्टल पर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  • Recruitment Portal में जाकर Rajasthan ANM Vacancy 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता एवं ANM कोर्स से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • जरुरी फोटो, हस्ताक्षर एवं दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी केटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट/पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important Link

EventLink
ANM Vacancy NotificationRelease Soon
ANM की सुचना तुरंत पायेJoin Whatsapp

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें