Rajasthan VDO Syllabus 2026: ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer – VDO) पद पर जल्द बड़ी भर्ती होने जा रही है जिसके लिए लाखो उम्मीवार तैयारी में जुट गए हैं। तैयारी के लिए आपको जानना बहुत जरुरी है।
अगर आप भी VDO परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले Rajasthan VDO Ka Syllabus और एग्जाम पैटर्न समझना जरूरी है। इस लेख में हम आपको विषयवार VDO सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दे रहे हैं। Rajasthan VDO Syllabus PDF Download लिंक नीचे दिया है।
Rajasthan VDO Syllabus 2026 – Overview
| Particular | Details |
|---|---|
| Exam Name | Rajasthan VDO Exam 2026 |
| Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Post Name | Village Development Officer (Gram Vikas Adhikari) |
| Selection Process | Written Examination + Document Verification |
| Exam Mode | Offline (OMR Based) |
| Question Type | Multiple Choice Questions (MCQs) |
| Total Questions | 160 Questions |
| Total Marks | 200 Marks |
| Exam Duration | 3 Hours |
| Negative Marking | 1/3 Mark Deduction for Each Wrong Answer |
| Language | Hindi & English |
| Official Syllabus | Available on RSSB Official Website |
Rajasthan VDO 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)
- समान पात्रता परीक्षा (CET – Graduate Level) – सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान CET (Graduate Level) परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। केवल पात्र अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए योग्य होंगे।
- लिखित परीक्षा (Written Examination) – CET में सफल अभ्यर्थियों को राजस्थान VDO लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा। अंतिम मेरिट के लिए लिखित परीक्षा के अंक महत्वपूर्ण होंगे।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) – लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु, श्रेणी, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- अंतिम चयन (Final Selection) – दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
Rajasthan VDO Exam Pattern 2026- परीक्षा पैटर्न
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) मुख्य परीक्षा में कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न और 200 अंक होते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है और VDO में 1/3 नकारात्मक अंक (negative marking) का प्रावधान है जिसमे हर गलत जवाब पर 1/3 अंक काटा जाएगा। विस्तृत पाठ्यक्रम भाषा, गणित, विज्ञान, भूगोल, इतिहास और कंप्यूटर विषयों पर आधारित है।
| विषय | अंक |
|---|---|
| सामान्य हिंदी | 30 |
| इंग्लिश (General English) | 20 |
| गणित (Mathematics) | 30 |
| सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 20 |
| भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन | 30 |
| राजस्थान के संदर्भ में कृषि एवं आर्थिक विकास | 30 |
| राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति | 30 |
| बेसिक कंप्यूटर | 10 |
| कुल | 200 |
Rajasthan VDO Syllabus 2026 in Hindi
सामान्य हिंदी
- संधि व संधि-विच्छेद,
- समास,
- उपसर्ग व प्रत्यय,
- पर्यायवाची व विलोम शब्द,
- शब्द-युग्म,
- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द,
- शब्द शुद्धि,
- वाक्य शुद्धि,
- मुहावरे व लोकोक्तियां,
- तकनीकी शब्दावली।
इंग्लिश (General English)
सीनियर सेकेंडरी स्तर के ग्रामर पर आधारित प्रश्न, साथ ही पैराग्राफ पर आधारित बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
गणित (Mathematics)
- दशमलव व भिन्न,
- प्रतिशत,
- अनुपात-समानुपात,
- औसत,
- ब्याज,
- लाभ-हानि,
- छूट,
- परिमाप,
- समय-दूरी,
- किश्तें,
- चक्रवृद्धि ब्याज,
- वृद्धि व ह्रास दर,
- बहुभुज से जुड़े प्रमेय,
- LCM व HCF,
- दो चर वाले रैखिक समीकरण,
- केंद्रीय प्रवृत्ति की माप,
- माध्य विचलन,
- चतुर्भुज,
- वृत्त और उससे संबंधित कोण,
- ज्यामितीय रचनाएं।
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स, संबंधित संस्थाएं व व्यक्तित्व, तथा रोजमर्रा के अनुभवों पर आधारित सामान्य विज्ञान से जुड़े प्रश्न — इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, सैटेलाइट जैसे विषयों को भी इसमें शामिल किया जाता है।
भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन
- संसार के व्यापक भौगोलिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण स्थान, नदियां, पहाड, महाद्वीप
- भारत का पर्यावरण व वन्य जीवन, पारिस्थितिकी (इकोलोंजी)
- राजस्थान का भौगोलिक परिदृश्य, मौसम, वनस्पति, मिट्टी के प्रकार, भौगोलिक क्षेत्र,
- मानव संसाधन,
- जनसंख्या की समस्याये, बेरोजगारी, गरीबी, अकाल व सूखा, बढता हुआ रेगिस्तान,
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन-खनिज व खान,
- वन, भूमि, पानी, पशु राम्पदा, वन्य जीवन एवं वन संरक्षण,
- ऊर्जा समस्यायें, ऊर्जा के परम्परागत एवं गैर परम्परागत स्त्रोत ।
राजस्थान के संदर्भ में कृषि एवं आर्थिक विकास
- राजस्थान की खाद्य व वाणिज्यिक फसलें,
- कृषि आधारित उद्योग,
- वृहद सिंचाई व नदी घाटी परियोजनाएं,
- बंजर व सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास परियोजनाएं,
- इंदिरा गांधी नहर परियोजना,
- उद्योगों का विकास व उनका स्थान
- कच्चीसामग्री पर आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग
- खनिज आधारित उद्योग,
- लघु व ग्रामीण उद्योग,
- निर्यात सामग्री,
- आदिवासी और उनकी अर्थ व्यवस्था,
- राजस्थानी हस्तशिल्प,
- विभिन्न आर्थिक योजनाएं,
- विकास संस्थाएं,
- सहकारिता आंदोलन,
- लघु व मध्यम वित्तीय संस्थाएं,
- 73वें संविधान संशोधन के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका।
राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति
- मध्यकालीन पृष्ठभूमि
- सामाजिक आर्थिक जीवन व संगठन
- स्वतंत्रता आन्दोलन व राजनैतिक जाग्रति
- राजनैतिक एकता
- बोलियों व साहित्य
- संगीत, नृत्य व नाटक
- धार्मिक विश्वास, लोक परम्परा, संत, कवि, वीर पुरुष, लोक देवता व लोक देविया
- हस्तकला
- मेले व त्यौहार, रीति रिवाज, पोषाक, आभूषण, विशेषतया आदिवासी व जनजाति के सन्दर्भ में ।
बेसिक कंप्यूटर
- कंप्यूटर की विशेषताएं,
- कंप्यूटर संगठन (RAM, ROM, फाइल सिस्टम, इनपुट डिवाइस, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर),
- हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर का संबंध,
- ऑपरेटिंग सिस्टम,
- MS-Office (Word, Excel/Spreadsheet, PowerPoint की बेसिक जानकारी)।
जरूरी नोट: ऊपर दिया गया सिलेबस और पैटर्न RSMSSB की पिछली VDO भर्ती प्रक्रिया के आधार पर है। नए नोटिफिकेशन में अगर कोई बदलाव होता है, यहां अपडेट कर दिया जायेगा।
Rajasthan VDO Syllabus PDF 2026
| Event | Link |
|---|---|
| Rajasthan VDO Syllabus PDF 2026 | Syllabus PDF |
राजस्थान VDO भर्ती अपडेट के लिए जुड़े ![]() | Join Whatsapp |
FAQs
Q. 1 Rajasthan VDO परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
VDO परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं।
Q.2 VDO परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है क्या?
हां, हर गलत जवाब पर 1/3 अंक काटा जाता है।
Q.3 VDO परीक्षा की समय अवधि कितनी है?
परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाता है।
Q.4 क्या VDO भर्ती में इंटरव्यू होता है?
नहीं, इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होता। चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होता है।
Q.5 VDO सिलेबस में सबसे ज्यादा अंक किन विषयों के हैं?
गणित, भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान कृषि एवं आर्थिक विकास और राजस्थान इतिहास व संस्कृति — इन चारों विषयों के 30-30 अंक हैं, जो सबसे ज्यादा वेटेज वाले विषय हैं।

