Computer Anudeshak

Special BSTC 2026 Admission Form: नोटिफिकेशन जारी, आवेदन तिथि, पात्रता, फीस और मेरिट लिस्ट

Special BSTC 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी विशेष शिक्षा (Special Education) के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। 12वीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 05 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक चलेगी।

Special BSTC 2026 में प्रवेश के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा। पहली मेरिट लिस्ट 26 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस लेख में आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क और एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से मिलेगी।

Special BSTC 2026 – Highlights

ParticularsDetails
Course NameSpecial BSTC (D.El.Ed. Special Education) 2026
Conducting BodyRehabilitation Council of India (RCI)
Course Duration2 Years
Course LevelDiploma
Eligibility12th Pass
Minimum MarksGeneral – 50% (Reserved Categories as per rules)
Application ModeOnline
Application FeeGeneral (UR): ₹500, OBC/EWS/SC/ST/PwD: ₹350
Selection ProcessMerit Based
Age LimitAs per Official Notification
Admission ProcessMerit List → College Allotment → DV
/Official WebsiteAs per Official Notification

Special BSTC Form Fees 2026

Special BSTC 2026 के लिए General (UR) वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित है, जबकि OBC, EWS, SC, ST एवं PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹350 रखा गया है। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

  • General/UR कैटेगरी – ₹500
  • OBC/EWS/SC/ST/PwD कैटेगरी – ₹350

पात्रता (Eligibility Criteria)

Special BSTC 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Senior Secondary) पास होना आवश्यक है। सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 50% अंक होने चाहिए। SC, ST, OBC, EWS, PwD एवं अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार अंकों में छूट मिलेगी। जो छात्र इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश के समय उन्हें अपनी 12वीं की मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी।

  • Special BSTC (D.Ed.Spl.Ed.) – 10+2 या समकक्ष परीक्षा किसी भी स्ट्रीम से 50% अंकों के साथ पास होनी चाहिए।

PwD के माता-पिता व भाई-बहनों को एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी — 50% दिव्यांगता पर 5 अंक और 100% दिव्यांगता पर अधिकतम 10 अंक तक का बोनस मिलेगा (यह सिर्फ फर्स्ट ब्लड रिलेशन पर लागू होगा)।

Special BSTC Form Date 2026

Special BSTC 2026 के फॉर्म 5 अगस्त 2026 से शुरू कर दिए है फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 अगस्त 2026 है। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो उसे सुधारने का मौका सिर्फ एक बार 21 से 23 अगस्त के बीच मिलेगा, उसके बाद फॉर्म लॉक हो जाएगा।

Event Date
Registration (including Choice filling) Start date05 August 2026
Registration (including Choice filling) End date24 August 2026

ध्यान रहे की फॉर्म भरते समय ही आपको कॉलेज चॉइस भी साथ में भरनी होगी, यह अलग से बाद में नहीं होती — आप ज्यादा से ज्यादा 2 कोर्स और हर कोर्स के लिए किसी भी राज्य के 3 कॉलेज तक चुन सकते हैं। अगर आपने चॉइस नहीं भरी आपको कोई कॉलेज अलॉट नहीं होगा, इसलिए फॉर्म और कॉलेज चॉइस दोनों साथ में ही भरनी है।

Special BSTC Counselling Schedule 2026

ParticularsTentative Timelines
TTI wise Merit list Live (1st Round merit list)26-Aug-26
Reporting at Institute for Admission – Start date (1st Round counselling)29-Aug-26
Reporting at Institute for Admission – End date (1st Round counselling)03-Sep-26
TTI wise Merit list Live (2nd Round merit list)05-Sep-26
Reporting at Institute for Admission – Start date (2nd Round counselling)08-Sep-26
Reporting at Institute for Admission – End date (2nd Round counselling)11-Sep-26
Final list of all admitted candidates TTI wise and Pending candidates15-Sep-26
Commencement of Classes18-Sep-26

Required Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज
  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड
  • मूल प्रमाणपत्र
  • ईमेल ID और मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र / ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
  • अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

स्पेशल बीएसटीसी एडमिशन 2026 ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया?

  1. सबसे पहले NBER की ऑफिशियल वेबसाइट nber-rehabcouncil.gov.in पर जाकर User ID बनाये।
  2. इस ID से लॉगिन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें, जिसमें भाषा (लर्निंग व एग्जामिनेशन) की जानकारी भी देनी होगी।
  3. फॉर्म में दो कोर्स और हर कोर्स के लिए देश के किसी भी राज्य से अधिकतम तीन TTI (Teacher Training Institute) का चयन कर सकते हैं (यानी दोनों कोर्स मिलाकर अधिकतम 3 TTI ही चुने जा सकते हैं)।
  4. सभी जरूरी ओरिजिनल दस्तावेजों की स्कैन कलर कॉपी अपलोड करें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस भरें।
  5. भरी गई सारी जानकारी और दस्तावेजों को वेरीफाई करें और सही जानकारी की सेल्फ-डिक्लेरेशन सबमिट करें।
  6. फॉर्म भरने के बाद फोटो सहित एनरोलमेंट प्राप्त होगा।

Special BSTC Merit List Kab Aayegi?

स्पेशल BSTC की मेरिट लिस्ट 26 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी, मेरिट सूची 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। जिसको पहले राउंड की स्पेशल BSTC एडमिशन लिस्ट में कॉलेज मिला है उन्हें 29 अगस्त से 3 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्टिंग करवानी होगी।

Special BSTC 2026 – जरूरी शर्तें जो हर उम्मीदवार को पता होनी चाहिए

यदि Special BSTC form में भरी गई जानकारी गलत हो गयी है विद्यार्थी 21 से 23 अगस्त के बीच फॉर्म में बदलाव / संशोधन कर सकेंगे। अगर उम्मीदवार ने सीट मार्क कर ली लेकिन पहले राउंड में 3 सितंबर तक या दूसरे राउंड में 11 सितंबर तक रिपोर्टिंग नहीं की, तो उसकी सीट कन्फर्मेशन रद्द मानी जाएगी। पहले राउंड में एडमिशन ले चुके उम्मीदवार का नाम दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट में नहीं दिखेगा।

रिपोर्टिंग की लास्ट डेट के बाद मेरिट लिस्ट खत्म मानी जाएगी और उसके बाद अलॉट हुए संस्था में एडमिशन नहीं ले सकते सकता। एडमिशन सिर्फ पहले या दूसरे राउंड की काउंसलिंग मेरिट लिस्ट के जरिए ही होंगे, इसके अलावा कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

संस्थान में रिपोर्टिंग के समय एडमिशन-2026 का एलॉटमेंट, 10वीं-12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और (लागू होने पर) कैटेगरी सर्टिफिकेट साथ ले जाना अनिवार्य है।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

EventLink
Apply Online LinkApply Now
Notification LinkNotification
Special BSTC Merit List 2026 (26 August 2026)Merit List
मेरिट लिस्ट की सूचना तुरंत पाये Live Update
अन्य सभी अपडेट यहां पर देखेंJoin Now
NBER Official WebsiteNBER

FAQs

Q1. Special BSTC 2026 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होगा?

नहीं, सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होंगे, कोई अलग एंट्रेंस एग्जाम नहीं कराया जाएगा।

Q2. Special BSTC 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कब से कब तक होगा?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू होकर 24 अगस्त 2026 तक चलेगा।

Q3. Special BSTC के लिए योग्यता क्या है?

D.Ed.Spl.Ed कोर्स के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास (कम से कम 50% मार्क्स के साथ) होना जरूरी है। रिजर्व कैटेगरी को नियमानुसार छूट मिलेगी।

Q4. Special BSTC 2026 की आवेदन फीस कितनी है?

जनरल/UR कैंडिडेट के लिए ₹500 और OBC, EWS, SC, ST, PwD कैंडिडेट के लिए ₹350 फीस रखी गई है।

Q5. Special BSTC 2026 का फॉर्म कहां से भरें?

फॉर्म NBER की ऑफिशियल वेबसाइट nber-rehabcouncil.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भरा जा सकता है।

Q6. फॉर्म में कितने कोर्स और इंस्टिट्यूट चुन सकते हैं?

कैंडिडेट अधिकतम दो कोर्स चुन सकते हैं, और हर कोर्स के लिए किसी भी राज्य के अधिकतम तीन Training Institute (TTI) का ऑप्शन भर सकते हैं।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now