Computer Anudeshak

Azim Premji Scholarship 2026: सरकारी स्कूल की छात्राओं को हर साल ₹30,000 की स्कॉलरशिप, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Azim Premji Scholarship Form 2026: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से देशभर की सरकारी स्कूलों से पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप योजना चलाई जाती है, जिसे दीपिका स्कॉलरशिप (Deepika Scholarship) के नाम से भी जाना जाता है। यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए है जो सरकारी स्कूल से 10वीं व 12वीं पास करके अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले चुकी हैं।

अगर आप या आपके परिचित में कोई छात्रा अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल है, तो इस लेख में हम आपको पात्रता, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप राशि और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दे रहे हैं। फॉर्म भरने का लिंक भी नीचे दिया गया है।

Azim Premji Scholarship 2026 – Overview

ParticularsDetails
Scholarship NameAzim Premji Foundation Scholarship (Deepika Scholarship)
Provided ByAzim Premji Foundation
Beneficiaryसरकारी स्कूल की छात्राएं
Scholarship Amount₹30,000 प्रति वर्ष
Course Duration Requiredकम से कम 3 वर्ष (डिग्री/डिप्लोमा)
Application Modeऑनलाइन
Application Feeनिःशुल्क
Official Websitescholarship.azimpremjifoundation.org

Azim Premji Scholarship 2026

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन 2026-27 सत्र के लिए पात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता देता है। यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए है जो सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थानों से रेगुलर स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कर रही हैं।

Azim Premji Scholarship Form Date 2026

2026-27 के लिए आवेदन का पहला चरण 10 अगस्त, 2026 को शुरू होगा और 31 अगस्त, 2026 को बंद हो जाएगा। यानि अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के फॉर्म 10 अगस्त से लेकर 31 अगस्त 2026 तक भरें जायेंगे। आवेदन दो चरणों में ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, जिसमें दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी, 2027 तक निर्धारित है।

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र भरने या जमा करने का कोई शुल्क नहीं है। आवेदन प्रक्रिया हर स्तर पर पूरी तरह से निःशुल्क है।

EventDate
Azim Premji Scholarship Form Start Date10 August 2026
Azim Premji Scholarship Form Last Date31 August 2026

Azim Premji Scholarship Eligibility Criteria

  • आवेदक छात्रा (लड़की) होनी चाहिए — यह स्कॉलरशिप सिर्फ लड़कियों के लिए है।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से रेगुलर स्टूडेंट के रूप में पास की होनी चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले वर्ष में एडमिशन लिया हुआ होना चाहिए।
  • कोर्स किसी भी स्ट्रीम/विषय का हो सकता है, लेकिन उसकी अवधि कम से कम 3 वर्ष होनी चाहिए।
  • अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं हैं।
  • चयन में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाती है, हालांकि इसके लिए कोई तय आय सीमा (income limit) नहीं रखी गई है।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप राशि व लाभ

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को हर साल ₹30,000 की स्कॉलरशिप दी जाती है। यह राशि पूरे कोर्स की अवधि तक हर साल मिलती रहती है, बशर्ते हर साल रिन्यूअल की शर्तें पूरी की जाएं। यानी 3 साल के कोर्स में कुल ₹90,000 तक मिल सकते हैं।

स्कॉलरशिप के पैसो का इस्तेमाल ट्यूशन फीस, एग्जामिनेशन फीस, किताबों और अन्य पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए किया जा सकता है। स्कॉलरशिप की राशि सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाती है।

जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक या पिछले 1 महीने की बैंक स्टेटमेंट
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज फीस रसीद / बोनाफाइड सर्टिफिकेट (एडमिशन प्रूफ)
  • माता-पिता की आय का प्रमाण (3 साल की बैंक स्टेटमेंट, आय प्रमाण पत्र या ITR)

ध्यान दें: अपलोड की जाने वाली हर फाइल का साइज 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का फॉर्म कैसे भरें?

  1. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल scholarship.azimpremjifoundation.org पर जाएं।
  2. Register (New Applicants) पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
  3. मिले हुए यूजरनेम-पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. निजी जानकारी, शैक्षणिक जानकारी (10वीं-12वीं मार्कशीट सरकारी स्कूल से) और कॉलेज एडमिशन (UG/डिप्लोमा फर्स्ट ईयर) की डिटेल्स भरें।
  5. सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  6. अपलोड की गई सारी जानकारी और दस्तावेजों को ध्यान से दोबारा चेक करें।
  7. फॉर्म सही होने पर Submit पर क्लिक कर दें। आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
  8. आवेदन का स्टेटस पोर्टल लॉगिन या व्हाट्सएप सपोर्ट के जरिए भी चेक किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन जरूरतमंद (need-based) मूल्यांकन के आधार पर होता है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की उन छात्राओं को प्राथमिकता दी जाती है जिन्होंने सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से 10वीं व 12वीं पास की है और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अंडरग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा कोर्स के पहले वर्ष में एडमिशन लिया है।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिन्यूअल प्रोसेस

यह स्कॉलरशिप पूरे कोर्स की अवधि तक हर साल रिन्यू होती रहती है। रिन्यूअल के लिए हर साल संस्थान का नाम, कोर्स का नाम, अकैडमिक सेशन की डिटेल्स, कॉलेज सील और साइन के साथ अपडेटेड दस्तावेज जमा करने होते हैं, ताकि यह वेरीफाई हो सके कि छात्रा अभी भी कोर्स में एनरोल है और पढ़ाई जारी रखे हुए है।

Azim Premji Scholarship Form Apply Link

Azim Premji Scholarship Form Apply LinkClick Here
Azim Premji Scholarship RegistrationRegistration Link
Azim Premji Scholarship LoginLogin Link
स्कॉलरशिप की सूचना तुरंत पाये Join Whatsapp
Official Websiteazimpremjifoundation.org

जरूरी नोट: किसी भी सहायता के लिए +91 80 3509 9765 या व्हाट्सएप नंबर 9019960536 पर संपर्क किया जा सकता है, या scholarship@azimpremjifoundation.org पर ईमेल किया जा सकता है।

FAQs

Q.1 Azim Premji Scholarship किसके लिए है?

यह स्कॉलरशिप सिर्फ सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से 10वीं व 12वीं पास छात्राओं के लिए है, जिन्होंने अंडरग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया हो।

Q.2 अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में कितनी राशि मिलती है?

चयनित छात्राओं को हर साल ₹30,000 की स्कॉलरशिप दी जाती है, जो पूरे कोर्स की अवधि तक रिन्यूअल की शर्तें पूरी करने पर मिलती रहती है।

Q.3 क्या प्राइवेट स्कूल की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, यह स्कॉलरशिप सिर्फ सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से पढ़ी छात्राओं के लिए है। हालांकि कॉलेज/यूनिवर्सिटी सरकारी या प्राइवेट कोई भी हो सकता है।

Q.4 क्या अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं?

नहीं, अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल नहीं हैं।

Q.5 आवेदन के लिए कोई फीस लगती है?

नहीं, इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now