Computer Anudeshak

Computer Anudeshak Admit Card 2026: 23 अगस्त को होगी परीक्षा, जानें एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करें

Computer Anudeshak Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) की ओर से कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Instructor) के 3951 पदों पर हो रही भर्ती परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने Basic Computer Instructor या Senior Computer Instructor पद के लिए आवेदन किया था, उनके लिए एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी होना बेहद जरूरी है।

कंप्यूटर अनुदेशक के एडमिट कार्ड 15 अगस्त 2026 तक जारी कर दिए जायेंगे। नीचे एडमिट कार्ड कब जारी होगा, इसे कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी गई है।

Computer Anudeshak Admit Card 2026 – Overview

ParticularsDetails
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB/RSMSSB)
Post NameBasic Computer Instructor व Senior Computer Instructor
Total Vacancies3951
Exam Date23 अगस्त 2026
Admit Card Releaseपरीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले
Application Closing Date23 जून 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Computer Anudeshak Exam Date 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से Computer Anudeshak (Basic व Senior Computer Instructor) के 3951 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर विषय, पेडागॉजी और तकनीकी टॉपिक्स से जुड़े ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।

EventDate
एडमिट कार्ड जारी होना (अनुमानित)परीक्षा से 7-10 दिन पहले (लगभग 13-16 अगस्त 2026)
परीक्षा तिथि23 अगस्त 2026
आंसर की जारी होनापरीक्षा के बाद (तिथि जल्द जारी होगी)
रिजल्ट/मेरिट लिस्टपरीक्षा के बाद (तिथि जल्द जारी होगी)

कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

RSSB की ओर से Computer Anudeshak Admit Card 2026 परीक्षा से करीब 7 से 10 दिन पहले जारी कर दिया जायेगा। चूंकि परीक्षा 23 अगस्त 2026 को होनी है, इसलिए एडमिट कार्ड अगस्त के दूसरे सप्ताह के आसपास जारी हो सकता है। कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड 15 अगस्त को जारी होने की सम्भावना है।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र रिक्रूटमेंट पोर्टल की वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध AdmitCard लिंक पर जाकर एप्लीकेशन  नम्बर व जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा अभ्यर्थी sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal लिंक का चयन कर भी संबंधित परीक्षा का प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले रिक्रूटमेंट पोर्टल की वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Latest News” या Admit Card सेक्शन में जाएं।
  3. “Direct Recruitment of Computer Instructor 2026 – Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें।
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करके इसकी प्रिंटेड कॉपी अपने पास रख लें।

इसके अलावा उम्मीदवार राजस्थान SSO पोर्टल के जरिए भी लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जरूरी नोट: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो ID प्रूफ (आधार कार्ड आदि) ले जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड होते ही उसमें दी गई सभी जानकारी (नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र) ध्यान से जरूर चेक कर लें, किसी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

  • उम्मीदवार का नाम, फोटो व रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख व समय (शिफ्ट)
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता
  • रिपोर्टिंग टाइम व जरूरी निर्देश

Computer Anudeshak Admit Card Link

Computer Anudeshak Admit Card Click Here – Soon
एडमिट कार्ड की सुचना तुरंत पाएLive Update

एग्जाम पैटर्न – एक नजर में

परीक्षा दो पेपर में होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर विषय, पेडागॉजी (शिक्षण विधि) और तकनीकी विषयों से जुड़े सवाल शामिल रहेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा के अंकों और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित है — इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता।

FAQs

Q.1 Computer Anudeshak परीक्षा कब होगी?

यह परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

Q.2 कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले, यानी अगस्त के दूसरे सप्ताह के आसपास जारी होने की उम्मीद है।

Q.3 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

Q.4 एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in पर या राजस्थान SSO पोर्टल के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now