Computer Anudeshak

MP PNST Counselling 2026: Registration, Choice Filling, Allotment Result

MP PNST Counselling 2026: मध्य प्रदेश में B.Sc Nursing कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित Pre Nursing Selection Test (PNST) 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। Directorate of Medical Education (DME), मध्य प्रदेश ने प्रथम चरण (First Round) की काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके तहत पात्र उम्मीदवार 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

इस लेख में आपको MP PNST काउंसलिंग 2026 का पूरा शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, कॉलेज चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों की फीस से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी।

MP PNST 2026 Counselling – Overview

DetailsInformation
Exam NameMP PNST 2026
Full NameMadhya Pradesh Pre-Nursing Selection Test
Conducting AuthorityMadhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB)
CourseB.Sc Nursing
Counselling AuthorityDirectorate of Medical Education (DME), Madhya Pradesh
Counselling ModeOnline
Counselling StatusStart Soon
Registration14 to 20 August 2026
Choice Filling24 to 26 August 2026
Seat Allotment31 August 2026
Official Websiteesb.mp.gov.in

MP PNST Counselling 2026 Latest Update

DME की तरफ से करीब डेढ़ महीने पहले ही सेशन 2026 के पहले राउंड की काउंसलिंग का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया गया था, जिसमें रजिस्ट्रेशन 6 से 13 अगस्त और चॉइस फिलिंग 15 से 17 अगस्त के बीच बताई गई थी। लेकिन इस बार परीक्षा और रिजल्ट देरी से आने की वजह से यह शेड्यूल के अनुसार काउंसलिंग नहीं हुई है। इसीलिए सभी विद्यार्थी अब MP PNST Counselling Date का इन्जार कर रहे है। १० अगस्त को नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

MP PNST काउंसलिंग कब शुरू होगी ?

MP PNST Counselling 2026 के पहले राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त 2026 तक चलेगा। 20 अगस्त को रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल की डिटेल्स में करेक्शन का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद 21 अगस्त को MP PNST Seat Matrix और 22 अगस्त को रजिस्ट्रेशन कैंडिडेट की MP PNST Merit List जारी की जाएगी।

MP PNST Counselling

पात्र उम्मीदवार 24 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक कॉलेजों की प्राथमिकता दर्ज कर अपनी चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद, फर्स्ट राउंड का प्रोविजनल MP PNST सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 31 अगस्त 2026 को जारी कर दिया जाएगा।

MP PNST Counselling Schedule 2026

S. No.Counselling ActivitySchedule
1Online Registration14 August to 20 August 2026
2Edit Profile & Registration Details20 August 2026
3Vacancy / Seat Chart21 August 2026
4Merit List of Registered Candidates22 August 2026
5Choice Filling & Locking24 August to 26 August 2026
6Edit Choice / Locking24 August to 26 August 2026
7Provisional Allotment Result31 August 2026
8Upgradation Option01 September to 03 September 2026
9Reporting & Admission at Allotted College01 September to 03 September 2026
10Online Resignation / Cancellation01 September to 03 September 2026

MP PNST काउंसलिंग में कौन भाग ले सकता है

  • सिर्फ वही उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं जिनका रिजल्ट “Qualified” दिखा रहा है।
  • सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों की 100% सीटों पर एडमिशन सिर्फ PNST स्कोर आधारित काउंसलिंग से ही होगा — कोई डायरेक्ट एडमिशन मान्य नहीं होगा।
  • पहले राउंड में सिर्फ मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों को सीट मिलती है, आमतौर पर दूसरे राउंड से ही अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को भी सीट अलॉट होनी शुरू होती है।
  • पिछले साल से गवर्नमेंट कॉलेजों की सीटों पर लड़कों को भी एडमिशन मिलना शुरू हो चुका है — पहले यह सुविधा सिर्फ लड़कियों के लिए थी। हालांकि लड़कियों के लिए सीटों की संख्या अब भी ज्यादा है।

MP PNST Government College Cut Off 2025

पिछले वर्ष के ट्रेंड के आधार पर सरकारी कॉलेजों की अनुमानित अंतिम कट-ऑफ रैंक इस प्रकार रही थी:

Category2025 Cut Off Rank
UR (General)लगभग 1100
OBCलगभग 1200
EWSलगभग 1750
SCलगभग 2200
STलगभग 5000

MP PNST Government College Expected Cut Off 2026

यदि इस वर्ष सभी 24 सरकारी कॉलेज काउंसलिंग में शामिल होते हैं और सीटों की संख्या बढ़ती है, तो 2026 में कट-ऑफ रैंक पिछले वर्ष की तुलना में आगे जा सकती है। संभावित कट-ऑफ इस प्रकार है:

Category2026 Cut Off Rank
UR (General)लगभग 2000
OBCलगभग 2000–2100
EWSलगभग 2500
SCलगभग 2900–3000
STलगभग 6000

प्राइवेट कॉलेज चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें

मध्य प्रदेश में कुछ फर्जी/अमान्य नर्सिंग कॉलेज भी हैं, इसलिए प्राइवेट कॉलेज चुनते समय ये बातें जरूर जांचें:

  1. INC (Indian Nursing Council) से मान्यता – कॉलेज के पास यह मान्यता होना सबसे जरूरी है। बिना INC मान्यता वाले कॉलेज से डिग्री लेने पर आगे कई सरकारी नौकरियों व विदेश में नौकरी के अवसर सीमित हो सकते हैं।
  2. रेगुलर क्लासेस व प्रॉपर फैकल्टी – कॉलेज में नियमित कक्षाएं और पर्याप्त शिक्षक स्टाफ होना चाहिए।
  3. खुद का हॉस्पिटल – प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए कॉलेज से जुड़ा अपना हॉस्पिटल होना चाहिए।
  4. कैंपस व रिजल्ट – कॉलेज का कैंपस अच्छा हो और पिछले वर्षों का रिजल्ट भी अच्छा होना चाहिए।

INC मान्यता प्राप्त कॉलेजों की पूरी लिस्ट भारत सरकार की संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध होती है, आवेदन से पहले वहां जरूर चेक करें।

फीस स्ट्रक्चर (अनुमानित)

  • गवर्नमेंट कॉलेज – कोई फीस नहीं लगती।
  • प्राइवेट कॉलेज – लगभग ₹1 लाख प्रति वर्ष कॉलेज फीस, इसके अलावा ₹50,000 से ₹60,000 तक हॉस्टल फीस और अन्य खर्चे मिलाकर पहले साल का कुल खर्च करीब ₹1.2 लाख से ₹1.5 लाख तक हो सकता है।

MP PNST Counselling 2026 कैसे करें?

MP PNST 2026 की counselling प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को पहले counselling portal पर registration करना होगा। इसके बाद College choice filling करके choices lock करनी होंगी।

  1. सबसे पहले DME Madhya Pradesh की counselling website पर जाएं।
  2. Nursing Admission Counselling के B.Sc Nursing section पर क्लिक करें।
  3. अपने PNST Application Number, Password और Captcha की मदद से Candidate Login करें।
  4. Counselling Registration की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. निर्धारित counselling fee जमा करें।
  6. उपलब्ध Government और Private B.Sc Nursing Colleges की list देखें।
  7. अपनी पसंद के colleges को priority के अनुसार Choice Filling में जोड़ें।
  8. सभी choices को ध्यान से जांचने के बाद Choice Lock करें।

Important Link

MP PNST Counselling Schedule Schedule PDF
MP PNST Registration Link – 1Click Here
MP PNST Registration Link – 2Click Here
Official WebsiteClick Here

FAQs

Q.1 MP PNST Counselling 2026 कब शुरू होगी?

MP PNST 2026 की First Round Counselling के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

Q.2 MP PNST Counselling Registration की अंतिम तिथि क्या है?

काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।

Q.3 MP PNST 2026 में Choice Filling कब होगी?

College Choice Filling और Locking 24 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक की जाएगी।

Q.4 MP PNST Seat Allotment कब होगा?

MP PNST सीट अलोटमेंट रिजल्ट 31 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now