Computer Anudeshak

Rajasthan GNM College Allotment 2026: GNM कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट यहां देखें

Rajasthan GNM College Allotment 2026: चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राजस्थान GNM Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन और कॉलेज चॉइस भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने GNM Govt 1st College Allotment List को 13 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है।

जिन उम्मीदवारों ने GNM Admission 2026-27 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी College Allotment में आवंटित कॉलेज की जानकारी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार form.rajgnm.in पर जाकर GNM College Allotment से संबंधित लिंक पर क्लिक करके अपना आवंटन देख सकते हैं। कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने का लिंक भी नीचे दिया गया है।

Rajasthan GNM College Allotment 2026 – Highlights

ParticularsDetails
Admission CourseGeneral Nursing & Midwifery (GNM)
Session2026–27
Allotment NameRajasthan GNM College Allotment 2026
Allotment ModeOnline
Allotment BasisMerit, Category, Seat Matrix & College Choices
Allotment DetailsAllotted College, Institute Type, Allotted Category, Rank आदि
Counselling ProcessRound Wise
Allotment LetterOnline Download
After AllotmentAllotted College में Reporting & Admission
Official DepartmentDepartment of Medical, Health & Family Welfare, Rajasthan

Rajasthan GNM Admission 2026 Latest Update

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष राजस्थान GNM पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 25 जुलाई 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2026 से शुरू की गई थी। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 थी।

इस बार आवेदन फॉर्म के साथ साथ ऑप्शन फॉर्म भी भरें गए है जिस में विद्यार्थियों अपनी चॉइस के अनुसार कॉलेज चॉइस भरने है। कॉलेज चॉइस भरने के लास्ट डेट भी 11 अगस्त 2026 है। अब आयोग की ओर से कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी।

Rajasthan GNM College Allotment List 2026

जीएनएम प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए राजकीय संस्थानों की पहली कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 13 अगस्त 2026 को जारी हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों को पहली काउंसलिंग में GNM College Allot किया गया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

राजकीय GNM कॉलेज में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट हुआ है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग कर दें। रिपोर्टिंग के समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं। 22 अगस्त 2026 तक रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटित सीट / प्रवेश रद्द किया जा सकता है।

Rajasthan GNM 2nd Allotment List 2026 कब आएगी?

जिन उम्मीदवारों को Rajasthan GNM 1st Allotment List 2026 में कॉलेज नहीं मिला है, वह सभी GNM गवर्नमेंट 2nd एलॉटमेंट लिस्ट और प्राइवेट कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट का इन्तजार कर रहे है। बता दे की GNM Government 2nd List और Private GNM College 1st List 24 से 26 अगस्त 2026 के बीच जारी की जाएगी। दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी रैंक, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर आवंटित कॉलेज की जानकारी चेक कर सकेंगे।

S.NEventDate
1ऑनलाइन आवेदन एवं विकल्प पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि29 जुलाई 2026
2ऑनलाइन आवेदन एवं विकल्प पत्र भरने की अंतिम तिथि11 अगस्त 2026
3प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग (राजकीय नर्सिंग स्कूल की सीटों पर)13 अगस्त 2026
4कॉलेज रिपोर्टिंग की तिथि 13 -22 अगस्त 2026
5द्वितीय ऑनलाइन काउंसलिंग (राजकीय नर्सिंग स्कूल एवं निजी नर्सिंग स्कूल की सीटों पर)24–25 अगस्त 2026
6तृतीय ऑनलाइन काउंसलिंग (राजकीय नर्सिंग स्कूल एवं निजी नर्सिंग स्कूल की सीटों पर)10–11 सितम्बर 2026
7चतुर्थ ऑनलाइन काउंसलिंग (राजकीय नर्सिंग स्कूल एवं निजी नर्सिंग स्कूल की सीटों पर)24–25 सितम्बर 2026

GNM College Allotment Letter 2026

राजस्थान GNM Admission 2026-27 के लिए कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने आवंटित कॉलेज में रिपॉर्टिंग करवानी होगी। रिपोर्टिंग के समय GNM College Allotment Letter अपने साथ ले जाना जरुरी है। जिन उम्मीदवारों को GNM कॉलेज एलॉटमेंट की किसी भी लिस्ट में कॉलेज आवंटित हुआ है, वह सभी GNM College Allotment Letter को form.rajgnm.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

GNM कॉलेज एलॉटमेंट लेटर कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले form.rajgnm.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर दिए गए GNM College Allotment Letter लिंक पर क्लिक करें।
GNM College Allotment Letter
  • अपनी GNM ID मोबाईल नंबर और जन्म तिथि डालकर Process बटन पर क्लिक करें।
  • GNM कॉलेज एलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर खुल जायेगा।
  • इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित कर लें।

GNM College Allotment List 2026 कैसे देखें?

  • सबसे पहले GNM एलॉटमेंट के लिंक form.rajgnm.in/allotment पर जाएँ।
  • Academic Year सेक्शन में 2026-27 और चुनें Provisional Round में First Provisional सेलेक्ट करें।
  • अब अपनी GNM ID / नाम / पिता का नाम डाले और खोजें बटन पर क्लिक करें।
  • आपका GNM College Allotment Result स्क्रीन पर खुल जायेगा।

अगर पहली लिस्ट में नाम नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। Govt Allotment की दूसरी लिस्ट और Private Allotment की पहली लिस्ट 24 या 26 अगस्त 2026 को जारी होगी। खाली रह गई सीटों के लिए इसी लिस्ट में मौका मिल सकता है, इसलिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

GNM College Allotment List & College Allotment Letter

GNM 2nd लिस्ट और आगामी सभी सूचन तुरंत पाएं Join Whatsapp
GNM College Allotment ResultClick Here
GNM College Allotment LetterClick Here

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now