Computer Anudeshak

Computer Anudeshak Salary 2026: बेसिक और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक की सैलरी कितनी है?

अगर आप राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर Computer Anudeshak Salary कितनी होती है? प्रोबेशन पीरियड में कितनी सैलरी मिलती है, फिक्सेशन के बाद कितनी इनहैंड सैलरी आती है, कौन-कौन सी कटौतियां होती हैं और Basic व Senior Computer Instructor में कितना अंतर होता है — इन सभी सवालों का जवाब यहां आसान भाषा में बताया गया है।

Computer Anudeshak Salary 2026:

राजस्थान Computer Anudeshak भर्ती में शुरुआती सैलरी भले कम लगे, लेकिन फिक्सेशन के बाद सैलरी काफी अच्छी हो जाती है। Basic Computer Anudeshak की इनहैंड सैलरी लगभग ₹40,000 तक और Senior Computer Anudeshak की ₹50,000+ तक पहुंच सकती है।

Rajasthan Computer Anudeshak Probation Period Salary

राजस्थान में Computer Anudeshak भर्ती के दौरान शुरुआती 2 वर्ष प्रोबेशन पीरियड के होते हैं। इस समय कर्मचारियों को फिक्स पे के रूप में सैलरी दी जाती है। Basic Computer Instructor को प्रोबेशन के दौरान लगभग ₹18,500 प्रति माह सैलरी मिलती है, जबकि Senior Computer Instructor को लगभग ₹23,700 प्रति माह वेतन दिया जाता है। हालांकि इसमें RGHS, GPF और अन्य कटौतियां भी शामिल होती हैं, जिसके बाद इनहैंड सैलरी थोड़ी कम हो जाती है।

PostProbation Salary
Basic Computer InstructorAround ₹18,500 per month
Senior Computer InstructorAround ₹23,700 per month

Rajasthan Computer Anudeshak Pay Matrix

राजस्थान में Basic Computer Instructor की पोस्ट Pay Matrix Level-8 (L-8) में आती है।

विवरणजानकारी
पद का नामBasic Computer Instructor
Pay LevelLevel-8
Grade Pay₹2800
बेसिक पे₹26,300

राजस्थान में Senior Computer Instructor (Senior Computer Anudeshak) की पोस्ट Pay Matrix Level-10 (L-10) में आती है।

विवरणजानकारी
पद का नामSenior Computer Instructor
Pay LevelLevel-10
Grade Pay₹3600
बेसिक पे₹33,800

क्या Computer Anudeshak Job अच्छी है?

अगर आप कंप्यूटर फील्ड में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो Computer Anudeshak की नौकरी एक अच्छा विकल्प मानी जाती है। इस नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। समय-समय पर DA बढ़ता रहता है, जिससे सैलरी में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, GPF का लाभ और नौकरी की सुरक्षा भी मिलती है।

FAQs

Q1. Basic Computer Anudeshak की प्रोबेशन सैलरी कितनी है?

Basic Computer Anudeshak की प्रोबेशन सैलरी लगभग ₹18,500 प्रतिमाह है।

Q2. Senior Computer Anudeshak की प्रोबेशन सैलरी कितनी है?

Senior Computer Anudeshak की प्रोबेशन सैलरी लगभग ₹23,700 प्रतिमाह है।

Q3. Basic Computer Instructor का Pay Level क्या है?

Level-8।

Q4. Senior Computer Instructor का Pay Level क्या है?

Level-10।

Q5. Computer Anudeshak की इनहैंड सैलरी कितनी होती है?

कटौतियों के बाद Computer Anudeshak की इनहैंड सैलरी लगभग ₹38,000 से ₹55,000 तक।

Leave a Comment