Computer Anudeshak

CET Graduation level Syllabus 2026: राजस्थान CETग्रेजुएशन लेवल का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी 

CET Graduation level Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 के लिए नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया। इस बार सिलेबस में बदलाव किया गया है अभ्यर्थियों को Rajasthan 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 को आयोजित कीजिए  New Syllabus के आधार पर ही अपनी तैयारी करनी चाहिए। यह परीक्षा 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

राजस्थान सिटी 2026 ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की संपूर्ण जानकारी और और सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। आप यहां दिए गए सिलेबस के आधार पर CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 2026 की तैयारी कर सकते हैं।

CET Graduation Level Syllabus 2026 – Highlights

ParticularsDetails
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSMSSB/RSSB), Jaipur
Exam NameRajasthan CET (Common Eligibility Test) – Graduation Level
Exam Date 202601 December to 03 December 2026
EligibilityCandidates who have completed Graduation
Mode of ExamOffline (Pen & Paper), MCQ Based
Total Questions150
Total Marks300
Exam Duration3 Hours (2 Hours 30 Minutes as per some sources)
Negative MarkingYes, 1/3 mark deducted for every wrong answer
Certificate Validity3 Years
Official Websitersmssb.rajasthan.gov.in

CET 2026 Graduation Level Syllabus & Exam Pattern

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सेट 2026 ग्रेजुएशन लेवल का नोटिफिकेशन 1 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन Level के फॉर्म 04 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे जबकि परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

आयोग ने नोटिफिकेशन में CET ग्रेजुएशन लेवल का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न भी जारी किया है। इस बार CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू कर दी गई है, इसके साथ ही CET सर्टिफिकेट की वैधता 01 साल से बढ़ाकर 03 साल कर दी है। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से संबंधित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

CET Graduation Level Exam Pattern 2026

CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम पैटर्न के अनुसार परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाए जिसमें कुल 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर देने पर १/3 अंक काटे जायेंगे। CET ग्रेजुएशन Level क्वेश्चन पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। 

Subject NameQuestions Marks
General  science 10th standard3876
Geography, History, Culture and Polity of Rajasthan3060
General English & Hindi2244
Mental Ability & Reasoning, Basic Numerical Efficiency4590
Basic Computer1530
Total150300

इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे, लेकिन OMR शीट सामान्य चार विकल्पों — A, B, C और D — के अतिरिक्त इसमें एक पांचवां विकल्प “E” भी दिया जाएगा। यह पांचवां विकल्प खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए है जो किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते या जिस प्रश्न को लेकर वे असमंजस में हैं। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी को उस प्रश्न को खाली छोड़ने के बजाय विकल्प “E” को भरकर यह स्पष्ट करना होगा कि यह प्रश्न जानबूझकर अनुत्तरित (Unattempted) छोड़ा गया है।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus in Hindi

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास:-

  • भारतीय इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन-विभिन्न अवस्थाएं, इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के योगदानकर्ता एवं उनका योगदान
  • 1857 की क्रान्ति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आन्दोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं
  • प्रजामण्डल आंदोलन स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण- राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन, नेहरू युग में सांस्थानिक निर्माण, विज्ञान एवं तकनीकी का विकास।

राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत:-

  • प्राचीन सभ्यताएं, कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ
  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था, सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं – किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प
  •  राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां
  • मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  • राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान का एकीकरण

भारत का भूगोल:-

  • भौतिक स्वरूपः पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान
  • जलवायु एवं मानसून तंत्र
  • प्रमुख नदियाँ, बांध, झीलें एवं सागर
  • वन्य जीव जन्तु एवं अभयारण्य
  • प्रमुख फसलें- गेहूँ, चावल, कपास, गन्ना, चाय एवं कॉफी
  •  प्रमुख खनिज-लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट एवं अभ्रक
  • ऊर्जा संसाधन– परम्परागत एवं गैर-परम्परागत प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार

राजस्थान का भूगोल:-

  • भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश
  • जलवायु दशाएं, मानसून तंत्र एवं जलवायु प्रदेश
  • अपवाह तंत्र, झीलें, सागर, बांध एवं जल संरक्षण तकनीकें
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • वन्य जीव-जन्तु एवं अभयारण्य
  • मृदाएं
  • रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें जनसंख्या- वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, एवं लिंगानुपात
  • प्रमुख जनजातियाँ
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ, ऊर्जा संसाधन- परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  • पर्यटन स्थल
  • यातायात के साधन- राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायुयान

राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था:-

  • भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्वान्त, मौलिक कर्त्तव्य, संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका
  • संविधान सभा, भारतीय संविधान की विशेषताएं
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय
  • संघीय एवं राज्य कार्यपालिका, निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, मुख्य सूचना आयुक्त, लोकपाल, राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग, स्थानीय स्वायत शासन एवं पंचायती राज
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानवधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग

भारत की अर्थव्यवस्था:-

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ
  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
  •  ई-कॉमर्स
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र : कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल 
  • हरित क्रान्ति, श्वेत क्रान्ति एवं नीली क्रान्ति
  • पंचवर्षीय योजनाएं एवं नियोजन प्रणाली
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण

राजस्थान की अर्थव्यवस्था:-

  • राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसले, कृषि आधारित उद्योग
  • वृहद सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनायें, बंजड भूमि व सूखा क्षेत्र विकास परियोजनायें, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना
  • उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला
  • गरीबी एवं बेरोजगारी-अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाए, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान 
  • विभिन्न कल्याणकारी योजनायें, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA), विकास संस्थायें, सहकारी आन्दोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, संविधान के 73 वें संशोधन के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी:-

  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • विद्युत धारा, उष्मा, कार्य एवं ऊर्जा
  • स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग
  • आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं RH कारक
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव
  • जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संधारणीय विकास
  • कृषि विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में
  • जन्तुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष संदर्भ में
  • अम्ल, क्षार एवं लवण, ब्लीचिंग पाउडर, खाने का सोडा, प्लास्टर ऑफ पेरिस, साबुन एवं अपमार्जक
  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता:-

  • Making series/ analogy
  • Figure matrix questions, Classification
  • Alphabet test
  • Blood relationz
  • Coding-decoding
  • Passage and conclusions
  • Direction sense test
  •  Sitting arrangement
  • Input output
  • Number Ranking and Time Square
  • Mathematical operations, average, ratio
  • Logical arrangement of words
  •  Inserting the missing character/ number
  • Making judgments
  • Percentage.
  • Profit & Loss.
  • Simple and compound interest.
  • Area of Triangle, circle, Eilipse, Trapezium, rectangle, sphere, cylinder.
  • Volume of sphere, cylinder, cube, cone.
  • Unitary Method.
  • Average Ratio & Proportion.

Language Knowledge : Hindi:-

  • सामान्य हिन्दी
  • संधि और संधि विच्छेद
  • समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह उपसर्ग एवं प्रत्यय विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रियाविशेषण, कारक, अव्यय
  • विराम चिह्न
  • पारिभाषिक शब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)
  • ध्वनि एवं उसका वर्गीकरण
  • पत्र एवं उसके प्रकार – कार्यालयी पत्र के प्रारूप के विशेष सन्दर्भ में 
  • शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण) वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यांश का शुद्धिकरण)
  • राजभाषा हिन्दी – संवैधानिक स्थिति 
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

Language Knowledge : General English:-

  • Use of Articles and Determiners
  • Tense/ sequence of Tenses
  • Voice : Active and Passive . Narration : Direct and Indirect
  • Use of Prepositions,
  • Translation of Ordinary/Common English sentences into Hindi and vice-versa
  • Synonyms and Antonyms
  • Comprehension of a given passage
  • Glossary of official, Technical terms (with their Hindi version)
  • Letter writing : Official, Demi-official, Circulars and Notices. Note : Questions on letter writing will also be objective regarding the structure of a letter.
  • Idioms and Phrases to One Word Substitution

कम्प्यूटर का ज्ञान:-

  • Characteristics of Computers
  • Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input Devices, Computer Software- Relationship between Hardware & Software.
  • Operating System
  • MS-Office (Exposure of word, Excel/Spread Sheet, Power Point)

समसामयिक घटनाएं:-

  • राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे
  • वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाए
  • खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां

CET Graduation Level Syllabus 2026 कैसे डाउनलोड करें

जो भी अभ्यर्थी CET Graduation Level की तैयारी शुरू करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑफिशियल सिलेबस PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (rsssb) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद “Syllabus” या “Exam Scheme” सेक्शन को ढूंढें।
  3. उस सेक्शन में जाकर “CET Graduation Level Syllabus 2026” से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही एक PDF फाइल नई विंडो में खुल जाएगी, जिसमें संपूर्ण विषयवार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई होगी।
  5. उस PDF को डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपने डिवाइस में सेव कर लें, ताकि आप बिना इंटरनेट के भी कभी भी इसे देख सकें।
  6. चाहें तो भविष्य में उपयोग के लिए PDF का प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Rajasthan CET Graduation Level New Syllabus 2026 PDF LinkNew Syllabus PDF
वर्तमान में चल रही सभी  सरकारी भर्तियों की अपडेट सबसे पहलेLive Update
RSSB Official Website RSSB

Leave a Comment

Join WhatsApp Group

RSSB, RPSC की नई भर्ती, सिलेबस, एग्जाम डेट, एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, एडमिशन की अपडेट तुरंत पाने के लिए Whatsapp Channel Join करें

WhatsApp Icon Join on WhatsApp
4+ WhatsApp WhatsApp
6+ Telegram Telegram