Computer Anudeshak

Computer Anudeshak Old Question Paper: पुराने प्रश्न पत्र यहां देखें

Computer Anudeshak Old Question Paper: कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए पुराने पेपर किसी रामबाण से कम नहीं हैं। इनसे न सिर्फ पेपर का पैटर्न समझ आता है, बल्कि यह भी पता चलता है कि RSMSSB हर बार किस तरह के सवाल दोहराता है और किन टॉपिक्स को ज्यादा वेटेज देता है। जो अभ्यर्थी सिर्फ किताबों पर निर्भर रहते हैं, वे अक्सर असली परीक्षा के माहौल और सवालों की भाषा से अनजान रह जाते हैं, जबकि पुराने पेपर हल करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में ज्यादा सहज महसूस करते हैं।

बेसिक और सीनियर, दोनों कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए पेपर 1 का सिलेबस एक जैसा रहता है, जबकि पेपर 2 में सीनियर पद के लिए थोड़ा एडवांस और टेक्निकल स्तर के सवाल पूछे जाते हैं। नीचे दी टेबल में पुराने पेपर से जुड़ी जरूरी जानकारी एक जगह देख लें, इसके बाद हम बताएंगे कि इन्हें प्रैक्टिस में कैसे इस्तेमाल करना है।

Computer Anudeshak Old Question Paper – Key Details

ParticularsDetails
Conducting BodyRSMSSB (Rajasthan Staff Selection Board)
PostComputer Anudeshak – Basic & Senior Instructor
Paper 1 SubjectGeneral Knowledge, Reasoning & Aptitude
Paper 2 SubjectComputer Science & Pedagogy
Question TypeObjective (MCQ)
Questions per Paper100
Marks per Paper100
Duration per Paper2 hours
Negative Marking1/3 (0.33) mark per wrong answer
Paper LanguageHindi & English (Bilingual)

Basic Computer Anudeshak Question Paper

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 की परीक्षा 18 जून 2022 को आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 9862 पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस पेपर को हल करने से बेसिक लेवल पर पूछे जाने वाले कंप्यूटर फंडामेंटल और जीके के सवालों का सही अंदाजा लग जाता है।

EventPaperLink
Basic Computer Anudeshak Question Paper 2022 Paper – 1PDF Link
Basic Computer Anudeshak Old Paper 2022 Paper – 2PDF Link

Senior Computer Anudeshak Question Paper

सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 की परीक्षा 19 जून 2022 को हुई थी, जिसमें कुल 295 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इस पेपर का पेपर 2 बेसिक की तुलना में ज्यादा टेक्निकल रहता है, इसलिए एडवांस कंप्यूटर साइंस टॉपिक्स की तैयारी वाले अभ्यर्थियों के लिए यह पेपर खासतौर पर उपयोगी है।

EventPaperLink
Senior Computer Anudeshak Question Paper 2022 with Answer KeyPaper – 1PDF Link
Senior Computer Anudeshak Old Paper 2022 Paper – 2PDF Link
🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now →