Computer Anudeshak

Rajasthan CET Exam Date 2026 – 12th & Graduation Level

CET Exam Date 2026 – राजस्थान राज्य में समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 के 12th लेवल और ग्रेजुएशन लेवल में आवेदन फार्म की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार राजस्थान CET में कुल 40 लाख फॉर्म भरे गए हैं। आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार अब CET Exam Date 2026 इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RBBS) के द्वारा किया जा रहा है जिसकी परीक्षा तिथियां घोषित की जा चुकी है। 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित होने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। CET 12th लेवल की परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक जबकि स्नातक स्तर (Graduation Level) की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप RSSB Official Website पर जा सकते हैं।

Rajasthan CET Exam Date 2026 Highlights

ParticularDetails
Exam NameRajasthan Common Eligibility Test (CET) 2026
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Senior Secondary (12th Level) Exam Date23 October – 25 October 2026
Graduation Level Exam Date01 December – 03 December 2026
Exam ModeOffline (OMR Based)
Question TypeObjective (Multiple Choice Questions)
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
Admit CardTo be released before the examination
ResultExpected after completion of the examination process

RSSB CET 2026 Exam Date Released

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB/RSSB) ने Common Eligibility Test (CET) 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। यह खबर राज्यभर के लगभग 40 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से CET की तारीख का इंतजार कर रहे थे।

परीक्षातारीख
CET सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर)23, 24 व 25 अक्टूबर 2026
CET ग्रेजुएशन स्तर1, 2 व 3 दिसंबर 2026

CET 12th Level Exam Date 2026

राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा RSMSSB द्वारा ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर 6 शिफ्ट में कराई जाएगी। एडमिट कार्ड अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन जारी होने की उम्मीद है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट से लॉगिन करके ही डाउनलोड कर पाएंगे।

CET Graduation Level Exam Date 2026

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा भी ऑफलाइन मोड में राज्यभर के केंद्रों पर तीन दिनों तक 6 शिफ्ट में कराई जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

CET क्यों जरूरी है?

CET कोई सीधी भर्ती परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक पात्रता (Eligibility) परीक्षा है। इसे पास करने वाले उम्मीदवार ही RSMSSB की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर पाते हैं। सीनियर सेकेंडरी लेवल CET, पटवारी, डिप्टी जेलर, VDO (ग्राम विकास अधिकारी) सहित कुल 11 पदों के लिए पात्रता तय करता है।

CET 2026 तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

  1. राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, भूगोल और करेंट अफेयर्स — इन पर खास फोकस रखें, CET पेपर में इनका वेटेज सबसे ज्यादा होता है।
  2. रोजाना अखबार व मासिक करेंट अफेयर्स मैगजीन जरूर पढ़ें।
  3. हर मॉक टेस्ट के बाद कमजोर टॉपिक्स को पहचानें और उन्हें दोबारा रिवाइज करें।
  4. निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए सिर्फ उन्हीं सवालों के जवाब दें जिनके बारे में पूरा भरोसा हो।

Rajasthan CET Admit Card 2026

राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) का एडमिट कार्ड परीक्षा से 5 दिन पहले पहले जबकि एग्जाम सिटी परीक्षा के `10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए राजस्थान रेस्क्रूटमेंट पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट के एडमिट कार्ड सेक्शन में जाये और CET Admit Card लिंक पर क्लिक करके अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले।

इसके अलावा SSO पोर्टल पर लॉगिन करें और Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal जायें। यहां सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now