Computer Anudeshak

Rajasthan RSCIT Result 2026 – 19 जुलाई परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा?

Rajasthan RSCIT Result 2026 – राजस्थान के सबसे लोकप्रिय कंप्यूटर कोर्स RSCIT (Rajasthan State Certificate in Information Technology) की 19 जुलाई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थी अब अपने RSCIT Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं। RKCL (राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और VMOU कोटा की ओर से इस परीक्षा की आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है, और अब सभी की निगाहें फाइनल रिजल्ट पर टिकी हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि RSCIT 19 जुलाई रिजल्ट कब तक जारी होगा?, RSCIT रिजल्ट कैसे चेक करें और सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें। आरएससीआईटी 19 जुलाई परीक्षा का रिजल्ट 5 अगस्त 2026 तक किया जायेगा जिसके बाद नीचे दिए लिंक से RSCIT नाम वाइज रिजल्ट या रोल नंबर से देख सकेंगे।

RSCIT Result 2026 – Highlights

ParticularsDetails
Course NameRajasthan State Certificate in Information Technology (RSCIT)
Conducting BodyRKCL & VMOU, Kota
Exam Dates19 July 2026 & 2 August 2026
Result NameRSCIT Result 2026
Result StatusTo Be Released
Expected Result DateAugust/September 2026 (Expected)
Result ModeOnline
Login CredentialsRoll Number / Learner Code / Name
Passing Marks40% Marks
CertificateAvailable after Qualifying
Official Websiterkcl.vmou.ac.in

RSCIT 19 July Result 2026 Latest News

RSCIT परीक्षा राजस्थान में RKCL और VMOU कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाती है। यह एक बेसिक कंप्यूटर कोर्स है, जिसकी अवधि आमतौर पर 3 माह की होती है और यह हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है। यह परीक्षा साल में कई बार आयोजित होती है, और इस बार यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित हुई थी। इसके अलावा एक और परीक्षा 2 अगस्त 2026 को भी निर्धारित है, जिसका रिजल्ट अगस्त 2026 के अंत में जारी होने की उम्मीद है।

Rajasthan RSCIT Result 2026 Kab Aayega ?

हाल ही मिली जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई को आयोजित हुई RSCIT परीक्षा का रिजल्ट 5 अगस्त 2026 तक जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी तक RKCL/VMOU की ओर से कोई पक्की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, इसलिए यह तारीख अनुमानित मानी जानी चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

RSCIT आंसर-की जारी हो चुकी है

19 जुलाई 2026 की परीक्षा की ऑफिशियल आंसर-की 25 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई थी, जो VMOU की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी इस आंसर-की के आधार पर अपने अनुमानित अंकों की गणना कर सकते हैं, जिससे उन्हें रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास/फेल होने का मोटा अंदाजा मिल जाता है।

RSCIT रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

RSCIT Result
  1. सबसे पहले आरएससीआईटी की आधिकारिक वेबसाइट VMOU पर जाना है।
  2. वेबसाइट खुलते ही होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं, जहां हाल ही में जारी हुए सभी रिजल्ट के लिंक मिल जाएंगे।
  3. वहां दिख रहे “View Result” लिंक पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
  5. यहां सबसे पहले अपना जिला चुनें, फिर “Search by Name and Date of Birth” विकल्प को सेलेक्ट करें।
  6. इसके बाद अपना पूरा नाम और जन्मतिथि सावधानी से भरें ताकि गलत जानकारी की वजह से रिजल्ट न अटके।
  7. सारी डिटेल भरने के बाद सर्च बटन दबाएं।
  8. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप स्क्रीनशॉट लेकर या प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

RSCIT सर्टिफिकेट DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट जारी होने और सर्टिफिकेट अपलोड होने के बाद अभ्यर्थी DigiLocker के माध्यम से भी अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. digilocker.gov.in वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें
  2. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें
  3. “Issued Documents” सेक्शन में जाएं
  4. सर्च बॉक्स में “RSCIT Certificate” टाइप करें
  5. अपना पूरा नाम और जन्मतिथि दर्ज करें
  6. “Get Document” या “Fetch Certificate” पर क्लिक करें
  7. सर्टिफिकेट दिखने पर उसे डाउनलोड और सेव कर लें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद क्या जांचें?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को अपना नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि और प्राप्तांक जैसी जानकारी एक बार जरूर क्रॉस-चेक कर लेनी चाहिए। भविष्य में एडमिशन, नौकरी के आवेदन या दस्तावेज सत्यापन के लिए इस स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

RSCIT में पास होने के लिए कितने नम्बर चाहिए?

RSCIT में पास होने के लिए दोनों हिस्सों में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है — सिर्फ एक हिस्से में अच्छे अंक लाकर पास नहीं हुआ जा सकता:

  • इंटरनल एग्जाम में: न्यूनतम 12 अंक (30 में से) अनिवार्य
  • मेन एग्जाम में: न्यूनतम 28 अंक (70 में से) अनिवार्य
  • कुल मिलाकर: दोनों को जोड़कर न्यूनतम 40 अंक (100 में से) लाना जरूरी है

यानी अगर किसी अभ्यर्थी ने इंटरनल में 12 से कम अंक लाए हैं, तो भले ही मेन एग्जाम में उसके अच्छे अंक हों, वह पास नहीं माना जाएगा। इसी तरह मेन एग्जाम में 28 से कम अंक आने पर भी अभ्यर्थी फेल हो सकता है, भले ही कुल अंक 40 से ज्यादा क्यों न हों।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Result Release Date05 August 2026 (Expected)
RSCIT 19 July 2026 Result Direct Link (Soon..)Link 1 | Link 2
RSCIT Certificate Download LinkRSCIT Certificate
RSCIT रिजल्ट जारी होने की अपडेट सबसे पहलेLive Update
RSCIT Official Website RKCL VMOU

FAQs

Q1. RSCIT 19 जुलाई 2026 परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा?

RSCIT 19 जुलाई 2026 परीक्षा का रिजल्ट 05 अगस्त 2026 तक जारी होगा।

Q2. RSCIT रिजल्ट कहां चेक करें?

RSCIT रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rkcl.vmou.ac.in पर नाम, रोल नंबर या जन्मतिथि के जरिए रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

Q3. RSCIT सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?

RSCIT सर्टिफिकेट DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से “Issued Documents” सेक्शन में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now