Computer Anudeshak

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: फॉर्म डेट, पात्रता, डाक्यूमेंट्स और आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Rajasthan Uttar Matric Scholarship के तहत SC, ST, OBC, SBC, EBC और DNT वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उनकी फीस वापस स्कॉलरशिप के रूप में दी जाती है। राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के फॉर्म 15 अगस्त 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक भरे जा सकेंगे।

कक्षा 11वीं-12वीं (और इनसे ऊपर की उच्च शिक्षा) में राजकीय या मान्यता प्राप्त निजी संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी — फॉर्म डेट, पात्रता, स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए डाक्यूमेंट्स और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 – Overview

ParticularsDetails
Scheme Nameउत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
Departmentसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान
Academic Session2026-27
Eligible CategorySC, ST, MBC, EBC, OBC, DNT, मिरासी व भिश्ती समुदाय
Student Application Start15 अगस्त 2026
Student Application Last Date31 अक्टूबर 2026
Application Modeपेपरलेस ऑनलाइन (SSO/Scholarship SJE App)
Official Websitesje.rajasthan.gov.in

Rajasthan Uttar Matric Scholarship योजना क्या है?

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना राजस्थान सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसके तहत पात्र विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं के बाद की पढ़ाई (Post-Matric Education) जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य पात्र वर्गों के विद्यार्थियों को उनकी आगे की शिक्षा में आर्थिक सहयोग देना है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थी निर्धारित नियमों एवं आय सीमा के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का निर्धारित वर्ग, शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक आय तथा अन्य आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है।

Uttar Matric Scholarship Form Date 2026

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 -26 के फॉर्म 15 अगस्त 2026 से शुरू कर दिए गए है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in/otrapplication पर जाकर या NSP OTR App के जरिए OTR रजिस्ट्रेशन कर SSO पोर्टल के जरिये फॉर्म भर सकते है।

EventDate
संस्थानों का पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग व फीस स्ट्रक्चर अपडेट हेतु पोर्टल शुरू1 अगस्त 2026
संस्थानों का पंजीयन/नवीनीकरण की अंतिम तिथि (पोर्टल बंद)30 सितंबर 2026
Uttar Matric Scholarship Form Start Date15 अगस्त 2026
Uttar Matric Scholarship Form Last Date31 अक्टूबर 2026

Eligibility Criteria – उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए योग्यता

राजस्थान उत्तर मैट्रिक (Post-Matric) छात्रवृत्ति कक्षा 10वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए है। इसमें कक्षा 11, कक्षा 12, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा, स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और अन्य मान्यता प्राप्त कोर्सों में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। 

  • विद्यार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी कक्षा 11वीं, 12वीं या उससे ऊपर के किसी कोर्स में राजकीय या मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक के पिछली कक्षा की अंकतालिका में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
  • विद्यार्थी के पास वैध जनाधार ID व आधार नंबर होना अनिवार्य है — इनके बिना छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं होगी।
  • विद्यार्थी का बैंक खाता आधार सीडेड और DBT-enabled होना जरूरी है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से ₹2.5 लाख के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य समकक्ष स्कॉलरशिप योजना का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए।

(अ) सामान्य उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना: SC, ST, MBC, EBC, OBC, DNT, मिरासी व भिश्ती समुदाय के विद्यार्थियों के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख तक होनी चाहिए।

(ब) मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना: इसमें सभी जाति के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते परिवार की वार्षिक आय ₹5.00 लाख से कम हो और विद्यार्थी विभाग द्वारा सूचीबद्ध राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्था में पढ़ रहा हो।

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म भरें के लिए डॉक्युमेंट

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म भरते समय ये दस्तावेज / सूचनाएं तैयार रखें –

  • 10वीं की मार्कशीट (10th Marksheet)
  • 12वीं की मार्कशीट (12th Marksheet)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • जन आधार कार्ड (Jan Aadhar Card)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
  • विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate)
  • बैंक अकाउंट की पास बुक (Bank Passbook)
  • ईमेल आईडी (Email ID)
  • मोबाइल नंबर जो आधार से जुड़े हों (Mobile Number)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो (Photo)
  • BPL राशन कार्ड (BPL Certificate )
  • पिछले वर्ष की अंक तालिका (Old Year Marksheet)
  • फीस की रशीद (Fee Receipt)
  • अन्य कोई दस्तावेज जिससे आपको लाभ मिले

अगर कोई दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होता, तो उसकी रंगीन स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

Uttar Matric Scholarship 2026 का फॉर्म कैसे भरें? पूरी प्रोसेस

आवेदन से पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर OTR (One Time Registration) करना अनिवार्य है। नीचे स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया गया है।

  1. सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in/otrapplication पर जाकर या NSP OTR App के जरिए OTR रजिस्ट्रेशन करें।
  2. OTR पूरा करने के लिए “NSP OTR APP” और “AadharfaceRD” ऐप डाउनलोड कर e-KYC व Face Authentication करना अनिवार्य है।
  3. इसके बाद अपनी SSO ID से लॉगिन करें, या नजदीकी ई-मित्र से Biometric / Face Authentication के जरिए आवेदन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक संस्था और पाठ्यक्रम का चयन बहुत सावधानी से करें — गलत चयन पर आवेदन स्थायी रूप से निरस्त हो सकता है।
  5. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और भरी गई जानकारी को ध्यान से दोबारा जांच लें।
  6. कोई त्रुटि हो तो सुधार करने के बाद ही फॉर्म फाइनल सबमिट करें।

नोट: नाम, जाति, लिंग, आयु, माता-पिता का नाम, बैंक खाता संख्या और आय जैसी बुनियादी जानकारी जनाधार पोर्टल से ही ली जाएगी। अगर शैक्षणिक रिकॉर्ड और जनाधार पोर्टल के डेटा में कोई फर्क है, तो पहले जनाधार पोर्टल पर जानकारी सही करवाएं, उसके बाद ही आवेदन करें। अगर ऑनलाइन आवेदन में कोई दिक्कत आती है, तो नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी फॉर्म भरा जा सकता है।

जरूरी बातें ध्यान रखें

आवेदन जमा होने के बाद संस्थान में पहली बार अग्रेषित होने से लेकर स्वीकृति तक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी अनिवार्य है, वरना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा। सिर्फ वही संस्थान व कोर्स पोर्टल पर दिखेंगे, जिन्होंने संबंधित यूनिवर्सिटी/बोर्ड से सत्र 2026-27 की मान्यता लेकर पोर्टल पर पंजीयन/अपडेशन कर लिया है।

जरूरी नोट: सरकार ने इस बार पारदर्शिता बढ़ाने के लिए संस्थानों में आधार आधारित बायोमेट्रिक लॉगिन अनिवार्य कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि पहले भी कई बार बढ़ाई जा चुकी है, इसलिए फॉर्म जल्द भरना बेहतर रहेगा।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

EventLink
वर्तमान में चल रही सभी योजनाओं की अपडेट Live Update
Apply Online LinkApply Now
Official Notification LinkNotification PDF
Uttar Matric Yojana Apply Guidelines PDFGuidelines PDF
Join WhatsApp Group Join Now
Official Website LinkOfficial Website

FAQs

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 के फॉर्म कब से शुरु होंगे?

विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक भरे जा सकेंगे।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Form Last Date?

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 है।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक उपस्थिति क्यों जरूरी है?

आवेदन संस्थान में अग्रेषित होने के बाद स्वीकृति मिलने तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी अनिवार्य है, इसके बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप में कितनी स्कॉलरशिप मिलती है?

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप में कोर्स और कैटेगरी के अनुसार ₹15,000 से ₹28,000 तक की राशि दी जाती है।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म कौन भर सकते है ?

SC, ST, OBC, SBC, EBC व DNT वर्ग के छात्र, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹1 लाख से ₹2.5 लाख के बीच है, पात्र हैं।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship फॉर्म कहां से भरें?

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन sje.rajasthan.gov.in पोर्टल या Scholarship SJE ऐप के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now