Rajasthan Vidyut Vibhag Vacancy 2026 Syllabus : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन लिमिटेड (RVUN) विभाग ने विद्युत विभाग भर्ती 2026 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया। जो भी उम्मीदवार राजस्थान बिजली विभाग भर्ती के जूनियर इंजीनियर (JEN), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट ग्रेड-II (LDC) पदों के लिए आवेदन करने जा रहे हैं वह इनका विस्तृत सिलेबस यहां देख सकते हैं।
इस लेख में हमने राजस्थान विद्युत विभाग JEN सिलेबस, विद्युत विभाग जूनियर अकाउंटेंट सिलेबस और विद्युत विभाग LDC सिलेबस के साथ परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। इसके साथ ही अभ्यर्थी अंत में दी गई तालिका से RVUN बिजली विभाग भर्ती का सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Bijli Vibhag Vacancy Syllabus 2026 – Highlights
| Particulars | Details |
|---|---|
| Recruitment Name | Rajasthan Vidyut Vibhag Vacancy 2026 |
| Organization | RVUNL / JVVNL / AVVNL / JdVVNL / JVVNL |
| Exam Mode | Offline (OMR Based) / CBT (As per Post) |
| Question Type | Objective (MCQ) |
| Exam Level | 10th / 12th / Graduation / Technical (Post-wise) |
| General Subjects | General Knowledge, Rajasthan GK, Current Affairs, Hindi, English, Mathematics, Reasoning |
| Technical Subjects | संबंधित पद की ट्रेड/ब्रांच (ITI, Diploma, Engineering, Commerce आदि) |
| Negative Marking | पद अनुसार |
| Language | हिंदी एवं अंग्रेजी |
| Official Website | energy.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Vidyut Vibhag Bharti 2026 Selection Process
राजस्थान विद्युत विभाग (Vidyut Vibhag) भर्ती की चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होती है। सामान्यतः इसमें लिखित परीक्षा (सीबीटी), कुछ पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट या दक्षता परीक्षा, और अंत में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) शामिल होता है।
चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): यह मुख्यलिखित परीक्षा ऑनलाइन होती है जिसमें तकनीकी या सामान्य ज्ञान और विषय से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं।
- टाइपिंग टेस्ट: जूनियर असिस्टेंट (LDC) या लिपिक वर्गीय पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट होता है।
- दस्तावेज सत्यापन (DV): परीक्षा और कौशल परीक्षण में सफल होने वाले उम्मीदवारों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट होता है।
Vidyut Vibhag Junior Engineer Syllabus & Exam Pattern 2026
परीक्षा कंप्यूटर आधारित (Online CBT) मोड में होगी। पेपर की समय अवधि 2 घंटे होगी और इसमें केवल ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर दो भागों में बंटा होगा — Part-A और Part-B।
Part-A – 60% वेटेज
इसका स्तर संबंधित डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग डिग्री के बराबर रहेगा, यानी तकनीकी सब्जेक्ट से जुड़े सवाल इसी भाग में पूछे जाएंगे।
Part-B – 40% वेटेज
इस भाग में पांच सब्जेक्ट शामिल हैं:
- रीजनिंग एंड मेंटल एबिलिटी – एनालिटिकल रीजनिंग, नंबर सीरीज, लेटर सीरीज, ऑड मैन आउट, कोडिंग-डिकोडिंग, शेप्स एंड मिरर इमेज, क्लॉक्स आदि।
- मैथमेटिक्स – कक्षा 12वीं स्तर का गणित।
- जनरल नॉलेज एंड एवरीडे साइंस – राजस्थान, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, हाल की चर्चा में रहे व्यक्ति व स्थान, खेल, विज्ञान, भारतीय इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था — इन सबमें राजस्थान पर विशेष फोकस रहेगा।
- हिंदी सामान्य – कक्षा 10वीं स्तर का हिंदी व्याकरण और भाषा।
- इंग्लिश जनरल – कक्षा 10वीं स्तर का इंग्लिश ग्रामर और भाषा।
Part-B के सभी सब्जेक्ट द्विभाषी (Hindi + English) होंगे, सिवाय “Hindi General” और “General English” के — ये दोनों अपनी-अपनी भाषा में ही पूछे जाएंगे।
नेगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग लागू होगी, इसलिए बिना श्योर हुए जवाब न दें।
इंटरव्यू: भर्ती प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होगा — सिलेक्शन पूरी तरह लिखित परीक्षा के स्कोर पर आधारित रहेगा।
Vidyut Vibhag Junior Accountant Syllabus & Exam Pattern 2026
विद्युत विभाग Junior Accountant पद के लिए “कॉमन रिटन कॉम्पिटेटिव एग्जाम” कंप्यूटर आधारित (Online) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 2 घंटे की अवधि का होगा और दो भागों में बंटा होगा। इसमें केवल ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
Part-A – 60% वेटेज
इसका स्तर ग्रेजुएशन डिग्री के बराबर रहेगा। इसमें ये विषय शामिल हैं:
- Corporate Accounting
- Income Tax
- Cost Accounting
- Theory and Practice of Auditing
- Management Accounting, Advanced Cost Accounting, Cost and Management Audit, Computer Application in Accounting, Taxation Law and Practice, Advanced Financial Accounting
Part-B – 40% वेटेज
इस भाग में पांच सब्जेक्ट शामिल हैं:
- रीजनिंग एंड मेंटल एबिलिटी – एनालिटिकल रीजनिंग, नंबर सीरीज, लेटर सीरीज, ऑड मैन आउट, कोडिंग-डिकोडिंग, शेप्स एंड मिरर इमेज, क्लॉक्स आदि।
- मैथमेटिक्स – कक्षा 10वीं स्तर का गणित।
- जनरल नॉलेज एंड एवरीडे साइंस – राजस्थान, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, हाल की चर्चा में रहे व्यक्ति व स्थान, खेल, विज्ञान, भारतीय इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था — इन सबमें राजस्थान पर विशेष फोकस रहेगा।
- हिंदी सामान्य – कक्षा 10वीं स्तर का हिंदी व्याकरण और भाषा।
- इंग्लिश जनरल – कक्षा 10वीं स्तर का इंग्लिश ग्रामर और भाषा।
नेगेटिव मार्किंग: Junior Accountant पद के लिए हर गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
Vidyut Vibhag LDC Syllabus & Exam Pattern 2026
जूनियर असिस्टेंट एवं कॉमर्शियल असिस्टेंट-II पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण (Phase-I) में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसे दो भागों में बांटा गया है—Pre Exam और Main Exam। प्री परीक्षा केवल अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग एवं शॉर्टलिस्टिंग के लिए होगी तथा इसके अंकों को अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा। अंतिम चयन के लिए केवल मुख्य परीक्षा (Main Examination) और दूसरे चरण की टाइपिंग परीक्षा (Type Writing Test) के अंक मान्य होंगे।
मुख्य परीक्षा के अंकों को 40% वेटेज तथा टाइपिंग टेस्ट के अंकों को 60% वेटेज देकर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्री परीक्षा के आधार पर रिक्तियों की लगभग 10 गुना संख्या में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यदि आरक्षित वर्ग के पर्याप्त अभ्यर्थी सामान्य कटऑफ से उपलब्ध नहीं होते हैं, तो नियमानुसार उन्हें अतिरिक्त अवसर देकर मुख्य परीक्षा में शामिल किया जा सकता है।
इस पद की परीक्षा दो फेज़ में होगी — Phase-I (Computer Based Test) और Phase-II (Type Writing Test)।
Phase-I – दो चरणों में
- Stage-1: Pre-examination – यह सिर्फ स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग के लिए है। इसके अंकों का फाइनल सिलेक्शन में कोई वेटेज नहीं होता।
- Stage-2: Main-examination – फाइनल सिलेक्शन इसी के अंकों और Phase-II (टाइपिंग टेस्ट) के अंकों पर आधारित होगा।
दोनों ही CBT मोड में होंगी और सिर्फ ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे। Main-examination को फाइनल मेरिट में 40% वेटेज और Type Writing Test को 60% वेटेज मिलेगा।
Pre-examination से शॉर्टलिस्टिंग: कुल वैकेंसी का करीब 10 गुना उम्मीदवार Main-examination के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। अगर किसी रिजर्व कैटेगरी में पर्याप्त उम्मीदवार सामान्य स्टैंडर्ड पर उपलब्ध नहीं होते, तो उस कैटेगरी के लिए रिलैक्स्ड स्टैंडर्ड अपनाया जाएगा।
Phase-I का सिलेबस (Pre और Main दोनों के लिए एक जैसा):
- रीजनिंग एंड मेंटल एबिलिटी
- मैथमेटिक्स (कक्षा 10वीं स्तर)
- जनरल नॉलेज एंड एवरीडे साइंस (राजस्थान फोकस के साथ)
- हिंदी सामान्य (कक्षा 10वीं स्तर)
- इंग्लिश जनरल (कक्षा 10वीं स्तर)
Phase-II – Type Writing Test
सामान्य उम्मीदवारों (Non-PwBD) के लिए:
| टेस्ट | अवधि | अंक |
|---|---|---|
| हिंदी टाइपिंग – स्पीड टेस्ट | 10 मिनट | 25 |
| हिंदी टाइपिंग – एफिशिएंसी टेस्ट | 10 मिनट | 25 |
| इंग्लिश टाइपिंग – स्पीड टेस्ट | 10 मिनट | 25 |
| इंग्लिश टाइपिंग – एफिशिएंसी टेस्ट | 10 मिनट | 25 |
PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए: इन्हें Type Writing Test नहीं देना होगा — इनके Phase-II के अंक Main-examination में मिले औसत अंकों के आधार पर तय होंगे। दिव्यांगता प्रमाणित करने के लिए Chief Medical and Health Officer के रैंक से नीचे न हो, ऐसे अधिकारी का सर्टिफिकेट आवेदन के समय जमा करना होगा।
टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्टिंग: Main-examination की मेरिट के आधार पर हर कैटेगरी की वैकेंसी के करीब 3 गुना उम्मीदवार Phase-II के लिए बुलाए जाएंगे।
नेगेटिव मार्किंग: Pre-examination में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन Main-examination में हर गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
Rajasthan Vidyut Vibhag Vacancy Syllabus PDF
| RVUN Junior Engineer Syllabus 2026 | Syllabus PDF |
| RVUN Junior Accountant Syllabus 2026 | Syllabus PDF |
| Junior Assistant / Commercial Assistant-II Syllabus 2026 | Syllabus PDF |
विद्युत विभाग भर्ती की सुचना देखें ![]() | Click Here |

