Computer Anudeshak

Rajasthan Free RSCIT Course 2026: महिलाओं व छात्राओं को मिलेगा फ्री कंप्यूटर कोर्स, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Free RSCIT Course 2026: राजस्थान सरकार की ओर से नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और बालिकाओं के लिए Rajasthan Free RSCIT Course सही कुल 3 फ्री कंप्यूटर कोर्स का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन फॉर्म शुरू कर दिए है। राजस्थान कंप्यूटर कोर्स के फॉर्म 5 अगस्त से 25 अगस्त तक भरे जायेंगे।

अगर आप राजस्थान की निवासी हैं और कंप्यूटर RSCIT RSCFA या फिर RS-CSEP सरकारी मान्यता प्राप्त डिग्री फ्री में हासिल करना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। इसके तहत RKCL की ओर से संचालित RSCIT कोर्स बिना किसी फीस के कराया जाता है, जिसमें पूरी ट्रेनिंग, स्टडी मटेरियल और सर्टिफिकेट सब कुछ निःशुल्क मिलता है।

Rajasthan Free Computer Course 2026 – Overview

ParticularsDetails
Scheme Nameनारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना
Conducted ByRKCL (महिला अधिकारिता निदेशालय, महिला एवं बाल विकास विभाग)
Beneficiaryराजस्थान की महिलाएं व बालिकाएं
CoursesRSCIT, RSCFA & RS-CSEP
Course Feeनिःशुल्क
Age Limit16 वर्ष से 40 वर्ष
Last Date to Apply25 अगस्त (अपडेटेड डेट पोर्टल पर जरूर चेक करें)
Official Websitemyrkcl.com/wcd

Rajasthan Free RSCIT, RSCFA & RS-CSEP Course 2026

मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत राजस्थान फ्री कंप्यूटर से जुड़े तीन तरह के कोर्स रखे गए हैं:

  1. RSCIT – बेसिक कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स। कई सरकारी भर्तियों में अब यह अनिवार्य योग्यता के तौर पर भी मांगा जाने लगा है।
  2. RSCFA – यह कोर्स वित्तीय लेखांकन (अकाउंटिंग) से जुड़ा है, जिसमें टैली और जीएसटी की पूरी जानकारी दी जाती है।
  3. RS-CSEP (स्पोकन इंग्लिश व पर्सनालिटी डेवलपमेंट) – इसमें अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर भी फोकस किया जाता है।

जिन महिलाओं / बालिकाओं ने पहले से RSCIT कर रखा है, वे बाकी दोनों कोर्स के लिए सीधे आवेदन कर सकती हैं। जिन्होंने RSCIT नहीं किया है, उन्हें पहले RSCIT के लिए आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

Important Date (महत्वपूर्ण तिथि)

Notification Release Date01 August 2026
Online Form Start Date01 August 2026
Form Last Date25 August 2026

Free Computer Course Qualification – RSCIT, RSCFA & RS-CSEP

RS-CIT कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है तथा आवेदक की आयु 16 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं RS-CFA के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और आयु सीमा 16 से 40 वर्ष रखी गई है। RS-CSEP कोर्स में प्रवेश के लिए भी 12वीं पास होना आवश्यक है, जबकि इसकी आयु सीमा 16 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित कोर्स की पात्रता एवं अन्य शर्तों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। इन कोर्सों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का राजस्थान का निवासी होना आवश्यक है।

Course NameQualificationAge LimitTraining Duration
RS-CIT 10th Pass16–40 Years132 Hours
RS-CFA12th Pass16–40 Years100 Hours
RS-CSEP12th Pass16–45 Years130 Hours

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

यदि आप राजस्थान फ्री कंप्यूटर कोर्स RSCIT, RSCFA & RS-CSEP का फॉर्म भरने जा रहे है तो आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज की जरूरत होगी:

  • आधार कार्ड और जन आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण हेतु 10वीं कक्षा की अंकतालिका
  • 12वीं कक्षा की अंकतालिका (RS-CFA और RS-CSEP हेतु)
  • पासपोर्ट साइज फोटो एवं चालू मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • विशेष श्रेणी प्रमाण-पत्र (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या हिंसा पीड़ित होने की स्थिति में, यदि लागू हो)

राजस्थान फ्री RSCIT का फॉर्म कैसे भरें ? देख पूरी प्रोसेस

  1. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल myrkcl.com/wcd पर जाएं। ध्यान रखें, पूरा एड्रेस टाइप करके ही सर्च करें, सिर्फ “rkcl.com” डालने पर सही पोर्टल नहीं खुलेगा।
  2. होमपेज पर फ्री कंप्यूटर कोर्स से जुड़े नोटिफिकेशन/फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  3. सबसे पहले जन आधार नंबर डालकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें।
  4. इसके बाद कौन सा कोर्स करना है (RSCIT, RSCFA या CCC/PDP), यह चुनें और अपने जिले में उपलब्ध संस्थानों में से पसंदीदा दो संस्थान सेलेक्ट करें।
  5. मांगी गई सारी जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. सारी जानकारी दोबारा चेक करके फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें, और भविष्य के लिए फॉर्म की कॉपी अपने पास रखें।

जरूरी नोट: यह योजना पूरी तरह निःशुल्क है, आवेदन के नाम पर किसी को पैसे न दें। यह एक ऑफिशियल सरकारी नोटिफिकेशन है, इसलिए इसे फर्जी समझने की जरूरत नहीं है — फॉर्म भरने से पहले पोर्टल पर करंट लास्ट डेट जरूर वेरीफाई कर लें, क्योंकि हर बैच के हिसाब से तारीख अलग-अलग रहती है।

Important Links

Event Link
ऑनलाइन आवेदन लिंक (Apply Online)यहाँ क्लिक करें
RS-CIT Notification PDFडाउनलोड करें
RS-CFA Notification PDFडाउनलोड करें
RS-CSEP Notification PDFडाउनलोड करें
अधिकारिक वेबसाइट (Official Website)myrkcl.com

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now