Computer Anudeshak

Rajasthan RSSB JEN Vacancy 2026: जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

Rajasthan JEN Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) संयुक्त सीधी भर्ती-2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कुल 874 पद भरे जाएंगे। बोर्ड की ओर से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 16 अगस्त 2026 से भरे जा सकेंगे, और आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 रखी गई है।

सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा मौका है। नीचे इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी गई है। नीचे इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म डेट और सम्बंधित हर जरूरी जानकारी दी गई है, ताकि फॉर्म भरने से पहले आपको कोई कन्फ्यूजन न रहे।

RSSB JEN (Junior Engineer) Vacancy 2026 – Overview

ParticularsDetails
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Advertisement No.10/2026
Post Nameकनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer)
Total Vacancies874
Application Start Date16 अगस्त 2026
Application Last Date14 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
Exam ModeCBT/TBT/OMR आधारित
Probable Exam Monthफरवरी 2027
SalaryPay Matrix Level-10
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan JEN Vacancy Details – विभाग व पद अनुसार वैकेंसी

इस भर्ती में तीन विभागों के लिए अलग-अलग पद रखे गए हैं। नीचे टेबल में विभाग और पद अनुसार पूरी वैकेंसी दी गई है।

विभागपद का नामNon-TSPTSPTotal Post
सार्वजनिक निर्माण विभागकनिष्ठ अभियंता (सिविल)32922351
सार्वजनिक निर्माण विभागकनिष्ठ अभियंता (सिविल)410142
जल संसाधन विभागकनिष्ठ अभियंता (सिविल)720072
जल संसाधन विभागकनिष्ठ अभियंता (सिविल)14435179
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागकनिष्ठ अभियंता (सिविल)440347
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागकनिष्ठ अभियंता (सिविल)13318151
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागकनिष्ठ अभियंता (यांत्रिकी/विद्युत) 300232
कुल योग79381874

जरूरी बात: अगर कोई उम्मीदवार कनिष्ठ अभियंता के अलग-अलग संवर्ग (विभाग) के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे हर पद के लिए अलग-अलग आवेदन देना होगा।

Eligibility Criteria- RSSB JEN भर्ती के लिए पात्रता

कनिष्ठ अभियंता (सिविल) डिग्रीधारक के लिए:

  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री (या सरकार द्वारा घोषित समतुल्य योग्यता)।

कनिष्ठ अभियंता (सिविल) डिप्लोमाधारक के लिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा।

कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिकी/विद्युत) डिप्लोमाधारक के लिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्था से यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा।

सभी पदों के लिए देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी जरूरी है।

आयु सीमा

आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी:

  • अनुसूचित जाति/जनजाति/OBC/MBC/EWS के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।
  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट।
  • SC/ST/OBC/MBC/EWS वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट।
  • भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार अलग से छूट देय है।

RSSB JEN Application Form Fees

कैटेगरीफीस
सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर OBC/MBC₹600
नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC, ST₹400
समस्त दिव्यांगजन₹400

ध्यान दें: जिन उम्मीदवारों ने पहले ही OTR (One Time Registration) शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

RSSB JEN के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और यह SSO पोर्टल के जरिए होगी। नीचे स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया गया है।

  1. सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगिन करें।
  2. Citizen Apps (G2C) में जाकर Recruitment Portal को चुनें।
  3. Apply Now पर क्लिक करें।
  4. अगर पहले OTR (One Time Registration) नहीं किया है, तो पहले अपनी श्रेणी चुनकर OTR पूरा करें और तय शुल्क जमा करें।
  5. आवेदन पत्र में नवीनतम फोटो (1 माह से पुरानी न हो) और शारीरिक दृश्य चिन्ह (visible body mark) की जानकारी भरें।
  6. शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज Document Details सेक्शन में अपलोड करें।
  7. जिस विभाग में पदस्थापन चाहते हैं, उसकी वरीयता (Priority) क्रम में जरूर भरें — यह बाद में बदली नहीं जा सकेगी।
  8. सारी जानकारी दोबारा चेक करके फॉर्म Final Submit करें और आवेदन नंबर का प्रिंट अपने पास रखें।

आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। इसके बाद लिंक बंद हो जाएगा।

चयन प्रक्रिया व एग्जाम पैटर्न

चयन CBT (Computer Based Test), TBT (Tablet Based Test) या OMR आधारित ऑफलाइन परीक्षा के जरिए होगा। परीक्षा फरवरी 2027 में संभावित है, हालांकि तारीख बदलने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है। अगर परीक्षा एक से ज्यादा चरणों में होती है, तो स्कोर को नॉर्मलाइज (Normalization) किया जाएगा। विभागों का आवंटन उम्मीदवार की श्रेणीवार मेरिट और आवेदन में भरी गई विभाग प्राथमिकता (Merit Cum Priority) के आधार पर होगा।

Important Link

EventLink
Apply Online (Last Date- 14 Sept.)Apply Link
RSSB JEN Notification JEN Notification
RSSB JEN New Syllabus 2026 सिलेबस देखें
RSSB JEN भर्ती की सुचना देखें Join Whatsapp

FAQs

Q. 1 Rajasthan JEN Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 874 पद हैं, जो सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में बंटे हैं।

Q.2 RSSB JEN आवेदन कब से कब तक कर सकते हैं?

आवेदन 16 अगस्त 2026 से शुरू होकर 14 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक किया जा सकता है।

Q.3 RSSB JEN भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए?

सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा, और मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा वाले पदों के लिए संबंधित डिप्लोमा जरूरी है।

Q.4 जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

आयु 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

Q.5 RSSB जूनियर इंजीनियरिंग की परीक्षा कब होगी?

परीक्षा फरवरी 2027 में संभावित है, हालांकि तारीख बदलने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now