Computer Anudeshak

RSSB LDC Result 2026: राजस्थान LDC का रिजल्ट कब आएगा? देखें अपडेट

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान एलडीसी का रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी कर ली है और अब जल्द ही LDC भर्ती का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आरएसएसबी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के Result सेक्शन से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 5 जुलाई 2026 को LDC के कुल 10,655 के लिए आयोजित की गई थी।

फिलहाल रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित नहीं होने के कारण परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के मन में एक ही सवाल है कि राजस्थान एलडीसी का रिजल्ट कब आएगा? यहां हमने RSSB LDC Result 2026 को लेकर नयी अपडेट और रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई है। रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे दे दिया जाएगा।

RSSB LDC Result 2026 Highlight

DetailsInformation
Exam Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameLower Division Clerk (LDC) Grade-II & Junior Assistant
Total Vacancies10,644 Posts
Exam Date5 July 2026
Answer Key24 July 2026 जारी
Result Dateजल्द जारी होने की संभावना
Result StatusNot Released
Result ModeOnline
Merit ListResult के साथ/बाद जारी की जाएगी
Cut Off MarksCategory-wise जारी होंगे
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan LDC Result 2026 Latest Update

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से Clerk Grade-II (LDC) और Junior Assistant के कुल 10,644 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अब लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा इंतजार बन गया है। यह लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी, और इसके बाद 24 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की भी जारी हो चुकी है।

इस भर्ती परीक्षा के पहले पेपर में 4,48,575 अभ्यर्थी और दूसरे पेपर में 4,45,505 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका LDC का रिजल्ट अगस्त के अंत तक आधिकारिक वेबसाइट RSSB पर जारी होने की संभावना है। बता दे की LDC भर्ती का टाइपिंग टेस्ट जनवरी 2027 अंतिम सप्ताह में होगा।

RSSB LDC रिजल्ट कब आएगा?

RSSB LDC Result 2026 अभी जारी नहीं हुआ है। लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को हुई थी और 24 जुलाई 2026 को आंसर की जारी हुई। बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मौजूदा शेड्यूल के हिसाब से रिजल्ट अगस्त अंत या सितंबर 2026 में आने की उम्मीद है। सही तारीख के लिए ऑफिशियल वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

LDC Selection Process

इस भर्ती में चयन दो चरणों से होकर गुजरेगा:

  1. लिखित परीक्षा (Written Test) – दो पेपर, हर एक 100 अंकों का, 3-3 घंटे की अवधि। दोनों पेपर में हर गलत जवाब पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू है।
  2. टाइपिंग टेस्ट (Skill/Typing Test) – लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को हिंदी व इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट देना होगा।

इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी। लिखित परीक्षा का रिजल्ट सिर्फ अगले चरण (टाइपिंग टेस्ट) के लिए शॉर्टलिस्टिंग का आधार है, फाइनल सिलेक्शन नहीं।

Rajasthan LDC Typing Test 2026 – Phase II

रिजल्ट जारी होने के बाद Rajasthan LDC भर्ती 2026 की टाइपिंग टेस्ट प्रक्रिया फेज-II में आयोजित की जाएगी। LDC टाइपिंग टेस्ट जनवरी 2027 अंतिम सप्ताह में होगा। इसमें अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टंकण करना होगा। हिंदी टाइपिंग में गति परीक्षण के लिए 10 मिनट और 25 अंक, जबकि दक्षता परीक्षण के लिए 10 मिनट और 25 अंक निर्धारित हैं।

इसी प्रकार अंग्रेजी टाइपिंग में भी गति परीक्षण के लिए 10 मिनट और 25 अंक तथा दक्षता परीक्षण के लिए 10 मिनट और 25 अंक रखे गए हैं। इस प्रकार टाइपिंग टेस्ट में कुल 40 मिनट और 100 अंक निर्धारित हैं। निशक्त व्यक्तियों के लिए फेज-I में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर अंक दिए जाने का प्रावधान है।

PhaseTestTimeMarks
Phase-IIHindi Typing Test10 Minutes25
Phase-IIHindi Efficiency Test10 Minutes25
Phase-IIEnglish Typing Test10 Minutes25
Phase-IIEnglish Efficiency Test10 Minutes25

राजस्थान LDC का रिजल्ट कैसे चेक करें?

राजस्थान LDC का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते है। रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर Candidate Corner सेक्शन में दिए Results सेक्शन में जाएं।
  3. Results सेक्शन में जाकर “Clerk Grade-II & Junior Assistant Result 2026” लिंक ढूंढें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुलेगी।
  5. इस PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें, या पूरी लिस्ट में अपना नाम खोजें।
  6. रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंट अपने पास रख लें।

जरूरी नोट: रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से साइट धीमी चल सकती है, ऐसी स्थिति में कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।

Important Links

ParticularsLink
Result डाउनलोड करेंrssb.rajasthan.gov.in
आंसर की देखेंrssb.rajasthan.gov.in
ऑफिशियल वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

FAQs

RSSB LDC Result 2026 कब आएगा?

राजस्थान LDC का रिजल्ट अगस्त या सितंबर 2026 में आने की उम्मीद है।

राजस्थान LDC रिजल्ट कहां चेक करें?

LDC रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर Results सेक्शन में जाकर चेक किया जा सकता है।

LDC रिजल्ट जारी होने बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को हिंदी व इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट देना होगा, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

RSSB LDC टाइपिंग टेस्ट कब होगा ?

RSSB LDC टाइपिंग टेस्ट जनवरी 2026 के आयोजित किया जायेगा।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now