Computer Anudeshak

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: राजस्थान CET 12th लेवल Syllabus और Exam Pattern जारी

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2026 12th लेवल का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। विद्यार्थी यहां दिए गए सिलेबस के आधार पर CET 12th लेवल एग्जाम 2026 की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसकी संपूर्ण जानकारी यहां देख सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान CET 2026 का नया सिलेबस की पीडीएफ नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB CET 12th Level 2026 – Highlight

ParticularDetails
Exam NameRajasthan Common Eligibility Test (CET) 12th Level 2026
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
QualificationGraduation from a recognized University
Exam ModeOffline (OMR Based)
Question TypeMultiple Choice Questions (MCQs)
Total Questions150
Total Marks300 Marks
Duration3 Hours
Negative Marking1/3 mark deducted for each wrong answer
Marks per Question2 Marks
MediumHindi & English
Official Syllabus PDFAvailable on RSSB Official Website
Official WebsiteRSSB Official Website

CET 2026 Graduation Level Syllabus & Exam Pattern

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET 2026 का नोटिफिकेशन 23 जून 2026 को जारी कर दिया है और आवेदन 24 जून से लेकर 23 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे। इस परीक्षा में ग्रेजुएशन किए हुए सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। CET 12th लेवल की परीक्षा  23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं सभी उम्मीदवार यहां दिए गए CET 12th Level Syllabus 2026 की संपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026

Rajasthan CET परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 300 अंकों के होते हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है।  परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न होंगे लेकिन OMR में पांच विकल्प A, B, C, D और अतिरिक्त 5वां विकल्प E दिया जाएगा। यदि आप कोई सवाल छोड़ना चाहते हैं, तो ‘प्रश्न अनुत्तरित’ (Unattempted) दर्शाने के लिए आपको यह 5वां विकल्प “E  भरना होगा।   नेगेटिव मार्किंग भी होगी जिसमे प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। 

Subject Questions Marks
• राजस्थान का इतिहास,
• राजस्थान की कला और संस्कृति,
• भारत का भूगोल,
• राजस्थान का भूगोल,
• राजस्थान के विशेष
• संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था,
• राजस्थान की अर्थव्यवस्था,
• दैनिक विज्ञान,
• तार्किक विवेचन एवं गणित,
• समसामयिक घटनाएं,
• जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी,
• सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेंजी।
150300

Rajasthan CET 12th Level Syllabus in Hindi

राजस्थान का इतिहास

  • प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ और पुरातात्विक स्थल।
  • प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियाँ।
  • 1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण।
  • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।

राजस्थान की कला और संस्कृति

  • स्थापत्य एवं चित्रकला।
  • लोकः संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाटक।
  • प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता।
  • सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज और परंपराएँ।
  • भाषा, बोलियाँ और साहित्य।
  • कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व

भारत का भूगोल

  • भारत के भौतिक स्वरूप : पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान
  • प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य
  • आपदा प्रबन्धन एवं जलवायु परिवर्तन

राजस्थान का भूगोल :-

  • राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप
  • जलवायु दशाएं
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • प्रमुख मृदाएं
  • नदियां, बांध एवं झीलें
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन : खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल-संसाधन
  • पशु सम्पदा
  • वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण
  • जनसंख्या : वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात
  • प्रमुख जनजातियाँ
  • राजस्थान में पर्यटन

राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व ।
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था : राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय,
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग,
  • राज्य का मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
  • स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था- विशेषताएं और समस्याएं।
  • राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
  • हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
  • राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय
  • संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत – रोजगार एवं
  • आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)

दैनिक विज्ञान

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ, उत्प्रेरक।
  • धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक।
  • कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक, हाईड्रोकार्बन, कार्बन के अपररूप, क्लोरो-फ्लुओरोकार्बन या फ्रियॉन,
  • सी.एन.जी., बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक।
  • प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण।
  • अतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम,।
  • आनुवांशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली, मेंडल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक
  • अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त, मनुष्य में लिंग निर्धारण।
  • पर्यावरण अध्ययन: पारिस्थितिकी तन्त्र की संरचना, पारिस्थितिकी तन्त्र के जैविक घटक, पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा
  • प्रवाह, जैव भू रसायनिक चक्र।
  • जैव प्रौद्योगिकीः सामान्य जानकारी, जैव-पेटेन्ट, नई पादप किस्मों का विकास, ट्रांसजेनिक जीव या पराजीवी जीव।
  • जन्तुओं का आर्थिक महत्व, पादपों का आर्थिक महत्व।
  • रक्तसमूह ,रक्ताधान, आर.एच. कारक, रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानवरोगः
  • कारण एवं निवारण।

तार्किक विवेचन एवं गणित

  • रक्त संबंध,
  • संख्या श्रेणी,
  • अक्षर श्रेणी,
  • घड़ी,
  • कैलेंडर
  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज,
  • अनुपात-समानुपात।
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
  • आंकडों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख, आदि)।
  • कोड और डिकोड
  • बैठने की व्यवस्था
  • मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता

समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की
  • राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
  • नागरिक कर्तव्य :- मूल कर्त्तव्य एवं नैतिक मूल्य
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान

जन स्वास्थ्य (Public Health)

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय

कंप्यूटर की जानकारी (Computer Knowledge)

  • कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
  • मेमोरी (रेम, रोम) फ़ाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन।
  • एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरप्वाइंट की जानकारी)

सामान्य हिन्दी

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया ।
  • सन्धि और संधि विच्छेद ।
  • सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह ।
  • उपसर्ग ।
  • प्रत्यय ।
  • पर्यायवाची शब्द ।
  • विपरीतार्थक (विलोम) शब्द ।
  • अनेकार्थक शब्द ।
  • शब्द-युग्म ।
  • शब्द-शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण ।
  • वाक्य – शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण ।
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द ।
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ ।
  • अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द ।
  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।

General English

  • Tenses/Sequence of Tenses.
  • Voice : Active and Passive.
  • Narration : Direct and Indirect.
  • Use of Articles and Determiners.
  • Use of Prepositions.
  • Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and
  • Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
  • Synonyms.
  • Antonyms.
  • One word substitution.
  • Comprehension of a given passage.
  • Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Informal.
  • vice-versa.

CET 12th Level Syllabus PDF 2026

CET 12th Level Syllabus – NewDownload Syllabus
Get Latest UpdateJoin Telegram

Leave a Comment

Join WhatsApp Group

RSSB, RPSC की नई भर्ती, सिलेबस, एग्जाम डेट, एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, एडमिशन की अपडेट तुरंत पाने के लिए Whatsapp Channel Join करें

WhatsApp Icon Join on WhatsApp
4+ WhatsApp WhatsApp
6+ Telegram Telegram