Computer Anudeshak

Rajasthan Lab Assistant Result 2026 – RSSB प्रयोगशाला सहायक भर्ती रिजल्ट व कट-ऑफ

Rajasthan Lab Assistant Result 2026– राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) की प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 7 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं। आप सभी इंतजार अब पूरा हो चूका है, राजस्थान फॉरेस्टर का रिजल्ट और कट ऑफ 14 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है, अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से रिजल्ट और कट ऑफ डाउनलोड कर सकते है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह भर्ती किन पदों के लिए है, परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए, लैब असिस्टेंट रिजल्ट कब आएगा?, साइंस व जियोग्राफी कैटेगरी वाइज एक्सपेक्टेड कट-ऑफ, रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और लिंक नीचे दिया है।

RSSB Lab Assistant Result 2026 – Highlights

ParticularsDetails
Recruitment BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameLab Assistant (Science & Geography)
Total Vacancies804
Exam Date9 व 10 मई 2026
Candidates Appearedलगभग 7 लाख
Answer Key Released11 जून 2026
Selection Processलिखित परीक्षा → दस्तावेज सत्यापन
Expected Resultअगस्त 2026 (आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा)
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

RSSB Lab Assistant- भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

यह भर्ती राजस्थान के सरकारी स्कूलों और प्रयोगशालाओं में लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट के कुल 804 पदों के लिए निकाली गई थी। इसमें साइंस और जियोग्राफी दोनों विषयों के पद शामिल हैं। परीक्षा दो दिनों में आयोजित हुई थी — पहले दिन जियोग्राफी विषय की परीक्षा हुई, जबकि दूसरे दिन साइंस और जूनियर लैब असिस्टेंट विषय की परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू थी, जिसमें हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाने का प्रावधान रखा गया था।

लैब असिस्टेंट परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के पहले दिन करीब 76% अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 72% से अधिक रहा। कुल मिलाकर करीब 7 लाख अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया, जो महज 804 पदों के मुकाबले बेहद अधिक है। इससे साफ है कि इस भर्ती में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक रहने वाली है, और यही वजह है कि कट-ऑफ को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता बनी हुई है।

लैब असिस्टेंट आंसर-की जारी हो चुकी है

RSSB की ओर से 11 जून 2026 को साइंस और जियोग्राफी दोनों विषयों की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी। अभ्यर्थी इस आंसर-की के आधार पर अपने अनुमानित अंकों की गणना कर सकते हैं। स्कोर निकालने का फॉर्मूला इस प्रकार है — सही उत्तरों की संख्या को संबंधित विषय के प्रति प्रश्न अंक से गुणा करें, और गलत उत्तरों की संख्या को उस अंक के एक-तिहाई हिस्से से गुणा करके घटा दें। साइंस विषय में प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक और जियोग्राफी में प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक निर्धारित है।

Lab Assistant Result- लैब असिस्टेंट रिजल्ट कब आएगा?

अलग-अलग स्रोतों के अनुसार लैब असिस्टेंट का रिजल्ट अगस्त 2026 के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है, हालांकि RSSB की ओर से अभी तक कोई पक्की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे। रिजल्ट के साथ ही आधिकारिक कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी होने की उम्मीद है।

Lab Assistant Previous Year Cut-Off Marks

पिछले वर्ष की कट-ऑफ को देखने से अभ्यर्थियों को इस वर्ष की प्रतिस्पर्धा का अंदाजा मिल सकता है।

पिछले वर्ष साइंस कट-ऑफ

कैटेगरीपिछली कट-ऑफ
सामान्य वर्ग142
ओबीसी137
ईडब्ल्यूएस135
एससी122
एसटी118

पिछले वर्ष जियोग्राफी कट-ऑफ

कैटेगरीपिछली कट-ऑफ
सामान्य वर्ग146
ओबीसी141
ईडब्ल्यूएस139
एससी124
एसटी119

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कट-ऑफ थोड़ी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि परीक्षा का कठिनाई स्तर बहुत अधिक नहीं रहा और आवेदकों की संख्या भी काफी अधिक थी।

RSSB Lab Assistant Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

नीचे स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया गया है, जिससे आप आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Results” या “Candidate Corner” सेक्शन में जाएं।
  • “Result for Lab Assistant Direct Recruitment Examination 2026” या इससे मिलते-जुलते टाइटल वाला लिंक ढूंढकर उस पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • यह PDF साइंस, जियोग्राफी और होम साइंस के हिसाब से अलग-अलग भी हो सकती है।
  • PDF खुलने के बाद कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करके सर्च करें।

अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में दिखता है, तो आप दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं। रिजल्ट चेक करने के बाद PDF को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें, क्योंकि आगे दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन का चरण आएगा। इस चरण में शैक्षणिक योग्यता और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सफलतापूर्वक सत्यापन पूरा होने के बाद ही अंतिम नियुक्ति सूची तैयार की जाएगी।

RSSB Lab Assistant Result Download Link

लैब असिस्टेंट रिजल्ट की सुचना तुरंत पाए Join Whatsapp
Lab Assistant Result on Official WebsiteRSSB Result
Lab Assistant Science Result Non- TSP | TSP
Lab Assistant Geography Result Non- TSP
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

FAQs

Q1. RSSB Lab Assistant Result 2026 कब जारी होगा?

RSSB Lab Assistant Result 2026 कब जारी होगा है।

Q2. लैब असिस्टेंट भर्ती कितने पदों के लिए है?

यह भर्ती लैब असिस्टेंट (साइंस व जियोग्राफी) और जूनियर लैब असिस्टेंट (साइंस) के कुल 804 पदों के लिए है।

Q3. लैब असिस्टेंट सामान्य वर्ग की एक्सपेक्टेड कट-ऑफ कितनी है?

अनुमान के अनुसार साइंस में 145-155 और जियोग्राफी में 150-160 के बीच रह सकती है, हालांकि यह पूरी तरह अनाधिकारिक अनुमान है।

Q4. आंसर-की कब जारी हुई थी?

लैब असिस्टेंट साइंस और जियोग्राफी दोनों विषयों की आंसर-की 11 जून 2026 को जारी की गई थी।

Q5. लैब असिस्टेंट रिजल्ट कहां चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर “Result” सेक्शन में जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now