Computer Anudeshak

Agriculture Bharti 2026-27: एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती सहित कृषि क्षेत्र में आने वाली 5 बड़ी भर्तियां

Agriculture Bharti 2026-27: राजस्थान में कृषि, पशुपालन और वानिकी क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए आने वाले समय में कई बड़ी भर्तियां देखने को मिल सकती हैं। कृषि विषय से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि किन पदों पर आने वाले समय में वैकेंसी आ सकती है, ताकि वे समय रहते सही दिशा में तैयारी शुरू कर सकें।

इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 प्रमुख भर्तियों के बारे में बताएंगे जिनकी चर्चा कृषि क्षेत्र में लगातार बनी हुई है इसमें सबसे महत्वपूर्ण राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती २०२७ है। सभी कृषि भर्तियों पदों की संभावित संख्या, योग्यता और एग्जाम पैटर्न शामिल है। ध्यान रहे कि इनमें से कई भर्तियां अभी प्रस्तावित या अपेक्षित स्थिति में हैं, इसलिए आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार जरूरी है।

Rajasthan Agriculture Sector Upcoming Vacancies 2026-27 – Highlights

ParticularsDetails
Food Safety Officer (RPSC)अपेक्षित लगभग 100-150 पद
Krishi Paryavekshak (Agriculture Supervisor)अपेक्षित 1500+ पद (2027 में संभावित)
Livestock Inspectorअपेक्षित 1000+ पद
UP Cane Supervisorभर्ती जारी, परीक्षा 9 अगस्त प्रस्तावित
Forest Ranger / ACFअपेक्षित लगभग 50 पद (संशोधन प्रक्रिया में)

1. RPSC Food Safety Officer Vacancy 2026-27

कृषि क्षेत्र से जुड़ी सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित वैकेंसी खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मानी जा रही है। अनुमान के अनुसार इसमें 100 से 150 के बीच पद आ सकते हैं, क्योंकि पिछली भर्तियों (2019 व 2022) के करीब 60-70 पद अभी खाली बताए जा रहे हैं, और पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बजट में अतिरिक्त 100 पदों की घोषणा भी की गई थी।

योग्यता: फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस (हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग सहित), वेटरनरी साइंस, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मास्टर्स इन केमिस्ट्री या मेडिसिन में डिग्रीधारी अभ्यर्थी इसके लिए पात्र माने जा रहे हैं। साथ ही हिंदी (देवनागरी लिपि) का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की जानकारी होना भी जरूरी बताया गया है।

एग्जाम पैटर्न: आरपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर (RPSC FSO) परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं जो 150 अंकों के होते हैं। यह पेपर दो भागों (भाग-अ और भाग-ब) में बंटा होता है, जिसे हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है और इसमें 1/3 नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होता है। भाग-अ में विषय संबंधी (एग्रीकल्चर, फूड टेक, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फूड लॉज़) 110 प्रश्न और भाग-ब में 40 प्रश्न पूछे जायेंगे।

2. Agriculture Supervisor Vacancy 2027

कृषि पर्यवेक्षक की एक बड़ी भर्ती वर्ष 2027 में आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें अनुमानित 1500 से अधिक पद हो सकते हैं। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि लगभग 100 पुराने पद पहले से रिक्त हैं, और नई ग्राम पंचायतों के गठन के बाद वहां भी कृषि पर्यवेक्षक पद सृजित करने पर विचार चल रहा है।

योग्यता: एग्रीकल्चर विषय से 12वीं पास, या बीएससी एग्रीकल्चर/बीएससी हॉर्टिकल्चर (ऑनर्स) डिग्रीधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे।

एग्जाम पैटर्न: एग्रीकल्चर सुपरवाइजर (कृषि पर्यवेक्षक) परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जो 300 अंकों के होते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है, जिसमें सामान्य हिंदी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, और कृषि विज्ञान (सस्य विज्ञान, उद्यानिकी, पशुपालन) से प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर व एनिमल हस्बेंडरी से 180 अंक, सामान्य ज्ञान से 75 अंक और हिंदी से 45 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा अवधि 2 घंटे रहेगी और यहां भी 1/3 निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

3. Livestock Inspector Vacancy 2027

एएचडीपी (Animal Husbandry Diploma) पास कर चुके करीब 40-42 हजार अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। पशुपालन विभाग में लाइव स्टॉक इंस्पेक्टर के लगभग 1000 से अधिक पदों पर भर्ती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

योग्यता: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) विषयों के साथ सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण, अथवा राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइव स्टॉक असिस्टेंट का 1 वर्षीय या 2 वर्षीय डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे।

एग्जाम पैटर्न: राजस्थान जीके से 50 प्रश्न और विषय संबंधी 100 प्रश्न (कुल 10 विषयों से, प्रत्येक से लगभग 10 प्रश्न) पूछे जाने की संभावना है। यहां भी 1/3 निगेटिव मार्किंग रहेगी।

4. यूपी केन सुपरवाइजर (UP Cane Supervisor)

यह भर्ती उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए है, जिसकी अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। इससे पहले होने वाली AGTA परीक्षा 9 अगस्त को प्रस्तावित है, और उसके तुरंत बाद केन सुपरवाइजर की तैयारी शुरू करने की सलाह दी जा रही है।

योग्यता: बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण अभ्यर्थी, साथ ही DOEACC कंप्यूटर डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी इसके लिए पात्र माने जा रहे हैं।

एग्जाम पैटर्न: कुल 100 प्रश्न, 100 अंकों के होंगे, जिसमें एग्रीकल्चर (क्रॉप साइंस, एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी, सॉइल एंड वाटर मैनेजमेंट, एक्सटेंशन, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, एनिमल हस्बेंडरी), कंप्यूटर से 15 अंक और उत्तर प्रदेश जीके से 20 अंक के प्रश्न शामिल होंगे। यहां निगेटिव मार्किंग 1/4 रहेगी।

5. फॉरेस्ट रेंजर व असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF)

पांचवीं और सबसे खास भर्ती वन विभाग से जुड़ी बताई जा रही है, जिसे भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) के समकक्ष माना जाता है। अनुमानित रूप से इसमें लगभग 50 पद आ सकते हैं, जो फिलहाल सचिवालय स्तर पर संशोधन प्रक्रिया में हैं।

योग्यता: एनिमल हस्बेंडरी, वेटरनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर एप्लीकेशन/साइंस, एनवायरमेंट साइंस, हॉर्टिकल्चर, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स, जूलॉजी, एग्रीकल्चर या फॉरेस्ट्री में इंजीनियरिंग सहित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री धारक अभ्यर्थी पात्र माने जा रहे हैं।

एग्जाम पैटर्न: इसमें जनरल नॉलेज और इंग्लिश दोनों अनिवार्य विषय होंगे (प्रत्येक 100 अंक का), साथ ही 14 वैकल्पिक विषयों में से 2 विषय चुनने होंगे — हालांकि एक ही समूह से एक से अधिक विषय चुनने की अनुमति नहीं होगी (जैसे एग्रीकल्चर के साथ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग व वेटरनरी साइंस एक साथ नहीं ली जा सकतीं)। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अधिकतम 75 अंकों के पर्सनालिटी टेस्ट/वाइवा से भी गुजरना होगा।

ध्यान रखने योग्य बातें

ऊपर बताई गई पदों की संख्या और भर्ती की समय सीमा फिलहाल अनुमानित है और इनकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग या भर्ती एजेंसी (RPSC/RSSB) की अधिसूचना जारी होने के बाद ही मानी जानी चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती बोर्ड की सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now