Computer Anudeshak

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: AIIMS BSc नर्सिंग काउंसलिंग कब शुरू होगी? यहां देखें

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान AIIMS में बीएससी नर्सिंग करने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर आ गई है। AIIMS ने BSc Nursing (Hons) एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें कुल 27,533 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा इंतजार AIIMS BSc Nursing Schedule 2026 का है।

देशभर के AIIMS संस्थानों में बीएससी नर्सिंग की कुल 1,366 सीटों पर एडमिशन दिया जाना है, और अब काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई 2026 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। जल्द ही AIIMS BSc Nursing Counselling Schedule जारी किया जायेगा जिसके बाद काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और कॉलेज चॉइस शुरू कर दी जाएगी। विद्यार्थी AIIMS BSc काउंसलिंग डेट, कॉलेज चॉइस, कॉलेज अलॉटमेंट, आदि काउंसलिंग से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी यहां देख लें।

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026 – Key Details

ParticularsDetails
Conducting BodyAIIMS, New Delhi
CourseB.Sc. Nursing (Hons.)
Total Seats1,366
Candidates Shortlisted for Counselling27,533
Entrance Exam Date27 June 2026
Counselling ModeFully Online
Total Counselling Rounds4 (2 Seat Allocation Rounds + 1 Final Open Round + Spot Allocation)
Counselling Start (Expected)July 2026 (2nd Week)
Counselling Expected to ConcludeSeptember 2026
Official Counselling Portalbsccourses.aiimsexams.ac.in
Counselling FeeNo Additional Charge for Online Seat Allocation

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026 कब शुरू होगी?

AIIMS ने अभी तक B.Sc. Nursing Counselling 2026 का विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार काउंसलिंग की तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी। पिछले वर्षों के पैटर्न और उपलब्ध जानकारी के अनुसार काउंसलिंग जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।

AIIMS BSc Nursing Counselling Process

AIIMS BSc Nursing काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन मोड में की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को उसी लॉगिन क्रेडेंशियल से रजिस्टर करना होगा, जो आवेदन फॉर्म भरते वक्त इस्तेमाल किया गया था। काउंसलिंग की प्रक्रिया इस प्रकार आगे बढ़ेगी:

  1. Registration: शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को सबसे पहले काउंसलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  2. College Choice: इसके बाद अभ्यर्थी अपनी पसंद के AIIMS संस्थान और कोर्स की चॉइस भरेंगे।
  3. Seat Allotment: मेरिट रैंक और भरी गई चॉइस के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी।
  4. Seat Acceptance: अलॉट हुई सीट को ऑनलाइन स्वीकार करना होगा।
  5. Document Verification: अलॉट किए गए संस्थान में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा।

पहले दो राउंड सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पूरी तरह मेरिट के आधार पर होंगे, इसके बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अलॉटमेंट प्रक्रिया होगी।

AIIMS BSc Nursing Counselling Round

AIIMS BSc नर्सिंग काउंसलिंग कुल 3 चरणों में आयोजित होगी:

  • राउंड 1: पहला सीट अलॉटमेंट राउंड, चॉइस फिलिंग के साथ।
  • राउंड 2: दूसरा सीट अलॉटमेंट राउंड, जिसमें नई चॉइस भरने का मौका नहीं मिलता, पिछले ट्रेंड के अनुसार।
  • फाइनल ओपन राउंड: इस राउंड में पहले के सभी राउंड (Round 1, Round 2 और Open Round) के बाद यदि किसी AIIMS संस्थान में सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें भरने के लिए अंतिम सीट आवंटन किया जाता है। इस राउंड के बाद सामान्यतः काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त हो जाती है।

Note: यदि बिना पहले राउंड में भाग लिए अभ्यर्थी अगले राउंड में हिस्सा नहीं ले सकते।

AIIMS B.Sc. Nursing Counselling Schedule 2026 (Expected)

RoundEventDate
Round 1Choice FillingJuly 2026
Seat Allotment ResultAugust 2026
Seat Acceptance & ReportingAugust 2026
Round 2Seat Allotment ResultAugust 2026
Seat Acceptance & ReportingAugust 2026
Open RoundRegistration & Choice FillingAugust 2026
Seat Allotment ResultAugust 2026
ReportingAugust 2026

AIIMS B.Sc. Nursing College Reporting Document

रिपोर्टिंग के समय सामान्यतः निम्न दस्तावेज मांगे जाते हैं।

  • AIIMS B.Sc. Nursing Admit Card
  • AIIMS Result / Rank Letter
  • Counselling Registration Slip
  • Seat Allotment Letter
  • Class 10 Marksheet
  • Class 12 Marksheet
  • Birth Certificate (यदि आवश्यक हो)
  • Category Certificate (यदि लागू हो)
  • EWS Certificate (यदि लागू हो)
  • PwBD Certificate (यदि लागू हो)
  • Passport Size Photographs
  • Valid Photo ID Proof
  • Migration Certificate (यदि आवश्यक हो)

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026 कैसे करें?

AIIMS B.Sc. Nursing Counselling पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जाती है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में आया है वह काउंसलिंग शुरू होने से लेकर अंतिम तिथि तक रजिस्ट्रेशन और कॉलेज चॉइस भर सकते है। नीचे आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है-

Step 1: Counselling Registration

सबसे पहले AIIMS की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से साइन इन करें और Counselling Registration पूरा करें।

Step 2: Choice Filling

रजिस्ट्रेशन के बाद सभी AIIMS कॉलेज की लिस्ट दिखाई देगी। अपनी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेजों को प्राथमिकता (Preference) के क्रम में चुनें।

Step 3: Choice Locking

कॉलेजों चॉइस भरने के बाद अंतिम तिथि से पहले अपनी चॉइस को लॉक जरूर कर दे। लास्ट डेट के बाद कोई में बदलाव नहीं किया जा सकता।

Step 4: Seat Allotment Result

निर्धारित तिथि पर AIIMS सीट आवंटन परिणाम जारी करता है। सीट मिलने पर उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर सीट स्वीकार (Accept) कर सकते हैं या नियमों के अनुसार अगले राउंड के लिए विकल्प चुन सकते हैं। सीट अलॉटमेंट मेरिट, केटेगरी और भरी गई कॉलेज चॉइस आधार पर किया जायेगा।

Step 5: Document Verification & Reporting

सीट स्वीकार करने के बाद अलॉट AIIMS संस्थान में निर्धारित तिथि पर रिपोर्ट करवानी होगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही प्रवेश (Admission) कन्फर्म माना जाता है।

AIIMS B.Sc. Nursing 2026 Important Links

ParticularsLink
AIIMS B.Sc. Nursing Counselling 2026 NotificationUpdate Soon
Online Counselling RegistrationUpdate Soon
Choice Filling & Seat Allocation PortalUpdate Soon
Round 1 Seat Allotment ResultUpdate Soon
Round 2 Seat Allotment ResultUpdate Soon
Open Round Seat Allotment ResultUpdate Soon
Final Open Round ResultUpdate Soon
Official AIIMS Examination Websitehttps://www.aiimsexams.ac.in

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें