स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए APAAR ID Card अब पढ़ाई से जुड़े हर जरूरी काम में इस्तेमाल होने वाला एक अहम डॉक्यूमेंट बन चुका है। पहले इसे बनवाने में काफी झंझट होता था, लेकिन अब सरकार ने इसे DigiLocker एप्लीकेशन से जोड़ दिया है, जिससे यह कार्ड बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। खास बात यह है कि यह पूरी तरह से एक सेंट्रल गवर्नमेंट पोर्टल है, तो देश में कहीं भी पढ़ने वाला कोई भी स्टूडेंट इसे बना सकता है।
काफी ऐसे अभ्यर्थी है जिन्हें पता नहीं होता कि APAAR ID कैसे बनाएं? इसलिए यहां हमने APAAR आईडी कार्ड बनाने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप दिया है। इस प्रक्रिया को देखकर आप आसानी से घर बैठे सीख जाओगे कि आप पर आईडी कार्ड कैसे बनाते हैं? अपार आईडी कार्ड बनाने के लिए किसी अलग वेबसाइट या दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, सिर्फ मोबाइल फोन और आधार कार्ड से ही यह काम मिनटों में हो जाता है। चलिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रोसेस समझते हैं।
APAAR ID Card 2026 – Key Details
| Particulars | Details |
|---|---|
| Full Form | Automated Permanent Academic Account Registry |
| Launched By | Ministry of Education, Government of India |
| Applicable For | School & College Students |
| Platform Used | DigiLocker Mobile App |
| Documents Required | Aadhaar Card, Mobile Number, Roll/Registration/Enrollment Number |
| Verification Methods | Aadhaar OTP / Aadhaar Face Authentication |
| Card Format | Digital (Downloadable & Shareable) |
| Linked Portal | Academic Bank of Credit (ABC) |
APAAR ID कैसे बनाएं?
APAAR ID Kaise Banaye: अगर आप छात्र हैं और अपनी APAAR ID बनाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया अब काफी आसान हो गई है। APAAR ID एक डिजिटल स्टूडेंट आईडी है, जिसमें आपकी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रहती है। भविष्य में एडमिशन, स्कॉलरशिप, परीक्षा और अन्य शैक्षणिक कामों में यह आईडी उपयोगी हो सकती है। नीचे हमने आपको APAAR ID कैसे बनाएं, इसके लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए, कौन आवेदन कर सकता है और ऑनलाइन बनाने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे। जिससे आप घर बैठे आसानी से अपनी APAAR ID बना सकें।
APAAR ID बनाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
APAAR ID कार्ड बनवाने के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती, बस कुछ जानकारी के लिए कुछ डॉक्यूमेंट तैयार रखने रखने होते हैं। नीचे वे सभी दस्तावेज बताए गए हैं जो कार्ड बनाते वक्त काम आएंगे:
- आधार कार्ड
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- स्कूल का रोल नंबर (स्कूल स्टूडेंट्स के लिए)
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन या एनरोलमेंट नंबर (कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए)
- एडमिशन ईयर की जानकारी
- स्कूल/कॉलेज/यूनिवर्सिटी का सही नाम
APAAR ID Kaise Banaye Hindi Process
स्टेप 1: DigiLocker डाउनलोड करें– Play Store पर जाकर “DigiLocker” सर्च करें। यह भारत सरकार की आधिकारिक एप्लीकेशन है, जहां आपके सारे सरकारी डॉक्यूमेंट डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रहते हैं। इसे इंस्टॉल कर लें।
स्टेप 2: अकाउंट बनाएं– ऐप खोलकर भाषा चुनें और “Get Started” पर क्लिक करें। मांगी गई परमिशन अलाउ करें, फिर मोबाइल नंबर दर्ज करके “Continue” करें। नंबर पर आए OTP से मोबाइल वेरिफाई करें।
स्टेप 3: आधार वेरिफिकेशन करें– अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, क्योंकि इसी से आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट फेच होते हैं। अगर आधार से मोबाइल लिंक है तो आधार OTP से वेरिफाई करें, वरना फेस स्कैन (आधार फेस ऑथेंटिकेशन) से वेरिफिकेशन पूरा करें।
स्टेप 4: सिक्योरिटी पिन सेट करें– वेरिफिकेशन पूरा होते ही 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन बनाएं, ताकि अगली बार दोबारा पूरा प्रोसेस न करना पड़े। पहले से अकाउंट बना हो तो पिन भूलने पर “Forgot” ऑप्शन से जन्म तारीख डालकर नया पिन सेट कर सकते हैं।
स्टेप 5: अपार आईडी सर्च करें– डैशबोर्ड पर पहुंचकर सर्च बार में “APAAR” टाइप करें। यह एक सेंट्रल गवर्नमेंट पोर्टल है, तो देशभर का कोई भी स्टूडेंट यहां से कार्ड बना सकता है।
स्टेप 6: जानकारी चेक करें और Identity Value भरें– आपका नाम, जन्म तारीख और जेंडर आधार से अपने आप भर जाएगा, इसे एक बार मिला लें। इसके बाद “Identity Value” में अपना स्कूल रोल नंबर या कॉलेज का रजिस्ट्रेशन/एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें। नया एडमिशन लिया है तो “New Admission” चुनें, कोई जानकारी नहीं है तो “None” भी चुन सकते हैं।
स्टेप 7: एडमिशन ईयर और संस्थान चुनें– जिस साल एडमिशन लिया था वह साल चुनें, फिर अपने स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी का नाम सर्च करके सेलेक्ट करें।
स्टेप 8: कार्ड जनरेट और डाउनलोड करें- “Get Document” पर क्लिक करते ही कुछ सेकंड में आपकी जानकारी फेच हो जाएगी और अपार आईडी कार्ड “Issued” सेक्शन में जनरेट हो जाएगा। यहां से कार्ड डाउनलोड करें, प्रिंट निकालें या WhatsApp व अन्य प्लेटफॉर्म पर सीधे शेयर करें।
APAAR ID Identity Value में क्या भरें?
बहुत से स्टूडेंट्स Identity Value वाले स्टेप पर आकर उलझ जाते हैं कि आखिर वहां क्या दर्ज करना है। असल में यह वही नंबर होता है जो आपको स्कूल बोर्ड में एडमिशन के वक्त मिला रोल नंबर, एडमिट कार्ड या मार्कशीट पर दर्ज नंबर, या फिर कॉलेज-यूनिवर्सिटी में एडमिशन के वक्त मिला रजिस्ट्रेशन या एनरोलमेंट नंबर होता है। अगर अभी-अभी एडमिशन लिया है और अभी तक कोई नंबर नहीं मिला, तो “New Admission” चुनना सही रहेगा। और अगर आपके पास बिल्कुल भी कोई जानकारी नहीं है, तो “None” ऑप्शन चुनकर भी कार्ड बनाया जा सकता है।
DigiLocker पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें?
अगर आपका DigiLocker अकाउंट पहले से बना हुआ है और सिक्योरिटी पिन याद नहीं है, तो लॉगिन स्क्रीन पर “Forgot” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी जन्म तारीख (दिन, महीना, साल) दर्ज करके वेरिफाई करें, जिसके बाद आप एक नया पिन सेट कर सकते हैं।
APAAR ID कार्ड बनने के बाद क्या करें
अपार आईडी कार्ड जनरेट होते ही यह हमेशा के लिए आपके DigiLocker अकाउंट में सेव रहता है, यानी जब भी जरूरत हो, वहीं से दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है। इसे प्रिंट करके स्कूल-कॉलेज में जमा करवाया जा सकता है, या फिर WhatsApp और दूसरे प्लेटफॉर्म पर सीधे शेयर भी किया जा सकता है। साथ ही, अपार आईडी बनने के बाद Academic Bank of Credit के पोर्टल पर जाकर यह भी चेक किया जा सकता है कि किसी परीक्षा को पास करने पर आपको कितने क्रेडिट पॉइंट्स मिले हैं, और वहां से भी एक अलग तरह का कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
1. अपार आईडी कार्ड कैसे बनाएं?
DigiLocker एप्लीकेशन डाउनलोड करके मोबाइल नंबर और आधार से वेरिफिकेशन करें, फिर सर्च बार में “APAAR” सर्च करके अपनी एजुकेशन डिटेल भरें और कार्ड जनरेट करें।
2. अपार आईडी कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
अपार आईडी कार्ड बनाने के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और अपने स्कूल/कॉलेज का नाम व एडमिशन से जुड़ी जानकारी चाहिए।
3. Identity Value में क्या दर्ज करना है?
Identity Value में रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या एनरोलमेंट नंबर दर्ज करना होता है, नए एडमिशन वालों के लिए “New Admission” ऑप्शन भी उपलब्ध है।
4. अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी वेरिफिकेशन करके कार्ड बनाया जा सकता है।
