Computer Anudeshak

Bihar Anganwadi Bharti 2026 – बिहार आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के कुल 22,891 पदों पर भर्ती

Bihar Anganwadi Bharti 2026: एकीकृत बाल विकास सेवाएं (ICDS) बिहार की ओर से बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर एक बड़ी भर्ती आने वाली है। इस भर्ती को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और कुल 22,891 पदों पर बहाली होने जा रही है। जल्द, बिहार आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, इसलिए अभ्यर्थियों के लिए अभी से जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बिहार आंगनबाड़ी भर्ती के फॉर्म कब से भरें जायेंगे? कितने पद किस श्रेणी के लिए हैं, बिहार आंगनबाड़ी में सैलरी कितनी मिलेगी, पात्रता क्या रहेगी, और सबसे महत्वपूर्ण — फॉर्म भरते समय कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, ताकि आप बिना किसी गलती के समय रहते आवेदन कर सकें।

Bihar Anganwadi Bharti 2026 – Highlights

ParticularsDetails
DepartmentIntegrated Child Development Services (ICDS), Bihar
Post NamesAnganwadi Sevika, Sahayika, Supervisor
Total Posts22,891
Application ModeOnline (जिला स्तर पर)
Application Feeनिःशुल्क (सभी वर्गों के लिए)
Age Limit18 से 40 वर्ष
Eligibilityन्यूनतम 12वीं पास, बिहार की स्थायी निवासी महिला
Selection Processमेरिट लिस्ट (12वीं के अंकों पर आधारित) + दस्तावेज सत्यापन
Written Examनहीं होगा
Official Websiteicdsbih.gov.in

Bihar Anganwadi Bharti 2026 Latest Update

आंगनबाड़ी में मुख्य रूप से दो पद होते हैं — सेविका और सहायिका। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सेविका के 6,141 पदों पर और सहायिका के 16,750 पदों पर भर्ती होने जा रही है। दोनों को मिलाकर कुल 22,891 पदों पर यह बहाली प्रक्रिया संचालित होगी। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगा, यानी ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था इस बार समाप्त कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को ICDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

बिहार में कई जिलों में स्थानीय स्तर पर भी आंगनबाड़ी से जुड़ी भर्तियां निकलती रहती हैं, जिसमें भी कोई लिखित परीक्षा नहीं है और चयन सीधे योग्यता के आधार पर किया जा रहा है। आंगनबाड़ी भर्तियां राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी अलग-अलग समय पर जारी होती रहती हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को अपने जिले की वेबसाइट पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए।

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Sallery और योग्यता

सेविका पद पर चयनित महिलाओं को ₹9,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता है, और इस पद के लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। वहीं सहायिका पद पर ₹4,500 प्रतिमाह मानदेय मिलता है।

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • अभ्यर्थी महिला होनी चाहिए
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास
  • अभ्यर्थी बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु में छूट भी दी जाती है:

  • एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट (अधिकतम आयु 40 वर्ष)
  • ओबीसी वर्ग की महिलाओं को 3 वर्ष की छूट (अधिकतम आयु 38 वर्ष)

Bihar Anganwadi Form Fees

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती में सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी सभी वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन के लिए कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।

Bihar Anganwadi Bharti Selection Process

समें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा, जो 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगा। मेरिट लिस्ट में शामिल होने वाली अभ्यर्थियों को इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाती है। यदि दो अभ्यर्थियों के अंक बराबर हों, तो विधवा, तलाकशुदा और दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जिला स्तर पर संचालित होती है, इसलिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपने संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “Notice” या “Recruitment” सेक्शन में आंगनबाड़ी भर्ती से जुड़ी अधिसूचना मिलेगी। इसके अलावा राज्य स्तर की जानकारी के लिए ICDS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट icdsbih.gov.in पर भी नियमित रूप से अपडेट चेक किया जा सकता है। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद उसे ध्यानपूर्वक भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होता है।

Bihar Anganwadi – Important Link

Bihar Anganwadi Notification LinkRelease Soon
Bihar Anganwadi Bharti Apply LinkLink Active Soon
बिहार आंगनबाड़ी भर्ती की सुचना पायेंJoin Whatsapp

ध्यान रखने योग्य बातें

चूंकि यह भर्ती प्रक्रिया जिलावार अलग-अलग समय पर शुरू होती है, इसलिए हर जिले में आवेदन की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ICDS बिहार की वेबसाइट पर भी नियमित रूप से नजर रखें, ताकि आवेदन की अंतिम तिथि न चूकें। साथ ही आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, फोटो) तैयार रखना बेहतर रहेगा।

FAQs

Q1. बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती में सेविका के 6,141 पदों पर और सहायिका के 16,750 पद है।

Q2. बिहार आंगनबाड़ी भर्ती का नोटफिकेशन कब आएगा?

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती का नोटफिकेशन अगस्त 2026 में जारी किया जायेगा।

Q3. बिहार आंगनबाड़ी भर्ती के फॉर्म कब से स्टार्ट होंगे?

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती के फॉर्म अगस्त 2026 में शुरू कर दिए जायेंगे।

Q4. बिहार आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म कौन-कौन भर सकता है?

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म केवल महिलाएं भर सकती हैं। इसके लिए आवेदक का स्थाई निवासी होना, निर्धारित आयु सीमा में आना और जरूरी शैक्षणिक योग्यता पूरा करना जरूरी है।

Q5. बिहार आंगनबाड़ी भर्ती का आवेदन कहां से करें?

संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट या ICDS बिहार की वेबसाइट icdsbih.gov.in के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now