Computer Anudeshak

BSTC Fees Refund 2026: बीएसटीसी फीस रिफन्ड फॉर्म शुरू ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने BSTC 2026 एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे में कही ऐसे अभ्यर्थी है जिन्होने बीएसटीसी काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करवा चुके, लेकिन किसी राउंड में कॉलेज अलॉट नहीं हुआ है या फिर काउंसलिंग से हट चुके अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। वीएमओयू कोटा की तरफ से ऐसे अभ्यर्थियों की BSTC काउंसलिंग फीस रिफंड करने का ऑनलाइन फॉर्म शुरू कर दिया गया है।

जिन स्टूडेंट्स ने काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाई थी, लेकिन उन्हें कोई कॉलेज अलॉट नहीं हुआ, वे अब आसानी से अपनी फीस रिफंड पाने के लिए BSTC Fess Refund Form ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस रिफंड की प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे देख सकते हैं कि BSTC काउंसलिंग रिफंड फॉर्म कैसे भरना है, कितनी राशि वापस मिलेगी और इसमें कितना समय लग सकता है।

Rajasthan BSTC Fees Refund 2026 – Key Details

ParticularsDetails
Conducting BodyVardhman Mahaveer Open University (VMOU), Kota
Counselling Registration Fee₹3,000
Refundable Amount₹2,900 (₹100 non-refundable processing charge)
Eligible CandidatesNo seat allotted in any round / Candidates opting out of counselling
Refund ModeOnline (Bank Account Transfer)
Official Websitepredeledraj2026.com

BSTC Fees Refund Form Date 2026

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार BSTC एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के 45 दिन के भीतर रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते है।  28 जुलाई 2026 को बीएसटीसी की तीसरी लिस्ट वाले अभ्यर्थियों की पूरी प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो रही है। यानी BSTC रिफंड फॉर्म 29 जुलाई 2026 से शुरू होंगे।

EventDate
Fees Refund Form Date29 July 2026
Fees Refund Form Last Date18 September 2026

BSTC फीस रिफंड फॉर्म कैसे भरें?

BSTC काउन्सलिंग रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Fees Refund” या “Counselling Fee Refund Form” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तारीख डालकर लॉगिन करें।
  4. फॉर्म खुलते ही अपनी बैंक डिटेल जैसे बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और खाताधारक का नाम सावधानी से भरें।
  5. सारी जानकारी एक बार दोबारा जांचें, क्योंकि गलत बैंक डिटेल की वजह से रिफंड अटक सकता है।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें।

BSTC फीस रिफंड में कितनी पैसा मिलेगी और कितना समय लगेगा

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के वक्त ₹3,000 की फीस जमा करवाई जाती है, जो रिफंड की स्थिति के हिसाब से दो तरीकों से वापस की जाती है:

  • अगर किसी अभ्यर्थी को कॉलेज अलॉट हो जाता है, लेकिन वह तय समय पर संस्थान में रिपोर्टिंग नहीं करता, तो ₹500 काटकर बाकी ₹2,500 वापस भेजे जाते हैं।
  • अगर किसी अभ्यर्थी को किसी भी काउंसलिंग राउंड में कॉलेज अलॉट नहीं होता, तो ₹100 प्रोसेसिंग चार्ज काटकर बाकी ₹2,900 वापस भेजे जाते हैं।

रिफंड फॉर्म भरते वक्त किन बातों का ध्यान रखें

बैंक खाता संख्या और IFSC कोड भरते वक्त सावधानी बरतें, क्योंकि एक भी गलत अंक होने पर रिफंड की राशि किसी और खाते में जा सकती है या ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है। बैंक खाता उसी अभ्यर्थी के नाम पर होना चाहिए जिसने काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करवाया था, वरना रिफंड प्रोसेस में दिक्कत आ सकती है। अगर फॉर्म भरने के कुछ हफ्तों बाद भी पैसा खाते में नहीं आता, तो एक बार अपने बैंक स्टेटमेंट को जरूर चेक करें और जरूरत पड़ने पर ऑफिशियल हेल्पलाइन से संपर्क करें।

किन स्टूडेंट्स को BSTC फीस रिफंड मिलेगा

यह रिफंड सुविधा खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन तो करवाया, लेकिन किसी भी राउंड में उन्हें कॉलेज अलॉट नहीं हुआ। इसके अलावा जो अभ्यर्थी बीच में ही काउंसलिंग प्रोसेस से हट जाना चाहते हैं, या जिन्हें कॉलेज अलॉट होने के बावजूद एडमिशन नहीं लेना, वे भी तय नियमों के अनुसार रिफंड के लिए पात्र हो सकते हैं।

1. BSTC फीस रिफंड 2026 के फॉर्म कब से शुरू ?

Ans. BSTC 2026 फीस रिफंड के फॉर्म 28 जुलाई 2026 से शुरू किए जाएंगे।

2. बीएसटीसी काउंसलिंग फीस रिफंड कैसे मिलेगा?

Ans. predeledraj2026.com पर जाकर “Fees Refund” फॉर्म में रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और बैंक डिटेल भरकर आवेदन करने पर रिफंड सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।

3. बीएसटीसी काउंसलिंग में कितनी फीस जमा करवाई जाती है?

Ans. काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के वक्त ₹3,000 की फीस जमा करवाई जाती है।

4. बीएसटीसी रिफंड में कितनी राशि वापस मिलती है?

Ans. ₹3,000 में से ₹100 प्रोसेसिंग चार्ज काटकर बाकी ₹2,900 वापस बैंक खाते में भेजे जाते हैं

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें