Computer Anudeshak

SCVT UP ITI Merit List 2026 – यहां देखे, UP ITI मेरिट लिस्ट कब आएगी?

UP ITI Merit List 2026: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT), उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी आईटीआई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 को पूरी हो गई है। अब जल्द की UP ITI Merit List जारी की जाएगी। यह प्रवेश पूरी तरह मेरिट आधारित है, यानी किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाती, और चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होता है।

आवेदन कर चुके सभी विद्यार्थी UP ITI मेरिट लिस्ट 2026 के इंतजार में है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि उत्तर प्रदेश ITI मेरिट लिस्ट कब आएगी? और SCVTUP ITI मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?, काउंसलिंग प्रक्रिया कैसे काम करेगी, और सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करना जरूरी है। इसके साथ सभी जरुरी लिंक नीचे दिए गए है।

SCVT UP ITI Merit List 2026- Highlights

ParticularsDetails
Admission NameUP ITI Admission 2026
Merit List NameUP ITI Merit List 2026
Conducting AuthorityState Council for Vocational Training (SCVT), Uttar Pradesh
Admission ModeMerit Based (Class 10 Marks)
Merit List ModeOnline
Merit List StatusTo Be Released
Merit List Basis10th Class Marks
Seat AllotmentAfter Merit List
Counselling ModeOnline
Document VerificationAt Allotted ITI Institute
Official Websitescvtup.in
Article CategoryMerit List

SCVT उत्तर प्रदेश की ओर से आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से शुरू की जा चुकी है, और इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर नए ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण और विकल्प परिवर्तन 15 अगस्त की रात 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह एडमिशन प्रक्रिया राज्यभर के सरकारी ITI, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल केंद्रों और प्राइवेट ITI संस्थानों — तीनों के लिए एक साथ पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है।

UP ITI में इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग दोनों तरह की तकनीकी ट्रेड्स में एडमिशन दिया जाता है, जिनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), मैकेनिक डीजल, प्लंबर, टर्नर, वायरमैन और ड्राफ्ट्समैन जैसी ट्रेड्स शामिल हैं। ये कोर्स विद्यार्थियों को व्यावहारिक और तकनीकी कौशल प्रदान करते हैं, जिससे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं।

UP ITI मेरिट लिस्ट 2026 कब आएगी?

आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 है, । इस डेडलाइन के पूरा होने के बाद ही SCVT उत्तर प्रदेश की ओर से ITI मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अलग-अलग स्रोतों के अनुसार UP ITI मेरिट लिस्ट 18 अगस्त 2026 तक जारी होने की उम्मीद है, और इसके तुरंत बाद अगस्त 2026 में ही पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया जायेगा।

मेरिट लिस्ट कैटेगरी वाइज (जनरल, OBC, SC, ST) और ट्रेड वाइज अलग-अलग तैयार होती है। केवल वही अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ फीस भी सफलतापूर्वक जमा की हो। मेरिट लिस्ट आने के बाद तुरंत काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी होगा, इसलिए वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

UP ITI मेरिट लिस्ट के बाद क्या करें?

यूपी आईटीआई फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2026 में चयनित सभी अभ्यर्थियों को अपने आवंटित संस्थान में प्रवेश के लिए संबंधित ITI संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार समय पर सीट कन्फर्म नहीं करता, तो वह ITI सेकंड काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकता है। इसके साथ ही SCVT यूपी ITI काउंसलिंग शेड्यूल, दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया, और सीट आवंटन से जुड़ी पूरी जानकारी भी जारी की जाएगी।

UP ITI Admission Merit List 2026 डाउनलोड कैसे करें?

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाएं। चाहें तो उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की वेबसाइट upvesd.gov.in के माध्यम से भी पहुंचा जा सकता है।
  2. होमपेज पर “Merit List” या “Seat Allotment 2026” से जुड़ा सेक्शन ढूंढें। यहां मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने से जुड़ा लिंक मिल जाएगा।
  3. मेरिट लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करते ही एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा, जहां जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  4. लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या बारकोड नंबर, जन्मतिथि (DOB) या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड सही-सही भरें।
  5. सारी जानकारी भरने के बाद “Submit” या “Print” बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपकी मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें आपका नाम, रैंक और अन्य जरूरी विवरण दिखाई देंगे।
  6. अंत में “Download PDF” या “Print” बटन पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट को अपने डिवाइस में सेव कर लें, या चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। इसे भविष्य में काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के समय संभालकर रखें।

UP ITI Admission List 2025 PDF Download Link

स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT-UP) यूपी आईटीआई 2026 की गवर्मेन्ट और प्राइवेट मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उसे SCVT की आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट जारी होते ही नीचे दिए गए लिंक पर से चेक करें-

UP ITI मेरिट लिस्ट की सुचना पाये Join Whatsapp
UP ITI Government Merit ListClick Here – Soon
UP ITI Private Merit ListClick Here – Soon

Q.1 UP ITI Merit List 2026 कब आएगी?

UP ITI Merit List 18 अगस्त 2026 तक जारी कर दी जाएगी।

Q.2 UP ITI Admission Merit List 2026 कहां से डाउनलोड करें?

UP ITI मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in या upvesd.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now