Computer Anudeshak

Navodaya Vidyalaya Form 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के फॉर्म शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी 

Navodaya Vidyalaya Form 2027: अगर आपका बच्चा इस समय कक्षा 5वीं में पढ़ रहा है और आप उसे नवोदय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 के एडमिशन फॉर्म जारी कर दिए हैं। इसके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) होती है, जिसे पास करने के बाद ही बच्चों को इन स्कूलों में एडमिशन मिलता है।

नवोदय विद्यालयों में प्रवेश Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) के माध्यम से दिया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा, हॉस्टल, भोजन, पुस्तकें और अन्य कई सुविधाएं लगभग निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है और इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता। आइए जानते हैं कि इस बार नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म कब से भरे जा रहे हैं, कौन अप्लाई कर सकता है, और पूरा प्रोसेस क्या रहेगा।

Navodaya Vidyalaya NVS Class 6 Admission 2027 Highlights

ParticularDetails
Admission NameNavodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2026
Conducting AuthorityNavodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
Exam NameJawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST)
Class6th
Admission ModeEntrance Exam
Application ModeOnline
Application FeeNil (Free)
Official Websitenavodaya.gov.in

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2027

Jawahar Navodaya Vidyalaya देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को JNVST प्रवेश परीक्षा देनी होती है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है तथा प्रत्येक जिले के लिए निर्धारित सीटों के अनुसार विद्यार्थियों का चयन होता है। नवोदय विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ रहना-खाना भी फ्री होता है, इसलिए हर साल लाखों बच्चे इस परीक्षा में बैठते हैं। अगर आपका बच्चा भी योग्य है, तो 31 जुलाई से पहले फॉर्म जरूर भर दें।

Navodaya Vidyalaya NVS Class 6 Form 2026

नवोदय विद्यालय समिति ने 7 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह फॉर्म सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए है। जो बच्चे अभी क्लास 5 में पढ़ रहे हैं, वही इसके लिए योग्य माने जाएंगे।

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। यानी आपके पास अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जल्दी से जल्दी आवेदन कर देना बेहतर रहेगा। इस बार करीब 665 नवोदय विद्यालयों में सीटें भरी जाएंगी। परीक्षा की तारीख भी सामने आ चुकी है – JNVST 2027 की चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी।

Navodaya Vidyalaya Class 6 Form Date 2026

Date For Notification07 July 2026
Application form Start07 July 2026
Last Date of Application31 July 2026
NVS Class 6th Phase I Exam Date (Summer Bound)28 November 2026

NVS Class 6 में कौन कर सकता है अप्लाई -Eligibility

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं:

  • बच्चा सत्र 2026-27 में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5वीं में पढ़ रहा होना चाहिए।
  • जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।
  • बच्चा जिस जिले के नवोदय विद्यालय में एडमिशन चाहता है, उसी जिले का निवासी होना चाहिए। दूसरे जिले के नवोदय विद्यालय के लिए फॉर्म नहीं भरा जा सकता।
  • पहले कभी किसी नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में शामिल नहीं हुआ हो।

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन कैसे ले? चयन प्रक्रिया देखें 

Navodaya Vidyalaya Class 6 में प्रवेश Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) के माध्यम से किया जाता है। सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद निर्धारित तिथि पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा में प्राप्त अंकों, जिला-वार मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर चयन सूची तैयार की जाती है।

मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर उम्मीदवार को संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय में अंतिम प्रवेश (Admission) दिया जाता है।

Navodaya Vidyalaya Class 6 Exam Pattern

JNVST की परीक्षा में कुल 80 सवाल पूछे जाते हैं, जिनके कुल 100 अंक होते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती, यानी गलत जवाब देने पर नंबर नहीं कटते। परीक्षा तीन हिस्सों में बंटी होती है – मेंटल एबिलिटी टेस्ट, अंकगणित (अरिथमेटिक) और भाषा टेस्ट। इनमें से मेंटल एबिलिटी टेस्ट का वेटेज सबसे ज्यादा रहता है, इसलिए इसकी तैयारी पर खास ध्यान देना चाहिए।

NVS क्लास 6 का फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का एडमिशन फॉर्म भरने के लिए सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है—

  • विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
  • विद्यार्थी के हस्ताक्षर
  • अभिभावक के हस्ताक्षर
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 5 का अध्ययन प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Navodaya Class 6 Selection Process (Quick Overview)

StageDetails
1Online Application
2JNVST Entrance Examination
3OMR Answer Sheet Evaluation
4District-wise Merit List
5Reservation Rules Applied
6Document Verification
7Medical Fitness (if required)
8Final Admission Confirmation

NVS Class 6 Admission Form 2027-28 कैसे भरें?

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है और परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी।

  1. रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें – ऑफिशियल वेबसाइट पर “Registration for Class VI JNVST 2027-28” लिंक पर क्लिक करें और पात्रता शर्तें पढ़कर Yes करें।
  2. आधार डिटेल दें – आधार कार्ड है तो नंबर डालकर सबमिट करें। नहीं है तो No करें, फिर निवास प्रमाण पत्र (JPG, 50-300 KB) अपलोड करना होगा।
  3. बेसिक जानकारी भरें – बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, जन्मतिथि (1 मई 2015 – 31 जुलाई 2017), मोबाइल नंबर, ईमेल, कैटेगरी और दिव्यांगता (अगर हो) की जानकारी दें।
  4. एड्रेस और जिला भरें – पूरा पता, पिन कोड, राज्य, जिला और ब्लॉक सेलेक्ट करें। एडमिशन उसी जिले में मिलता है जहां बच्चा रहता है।
  5. NIOS और परीक्षा माध्यम चुनें – NIOS स्टूडेंट हैं तो Yes करें। कक्षा 5 का जिला और निवास का जिला एक है या नहीं, यह बताएं और परीक्षा की भाषा सेलेक्ट करें।
  6. पिछली स्कूल की जानकारी भरें – कक्षा 3, 4 और 5 का स्कूल नाम, ग्रामीण/शहरी स्थिति और पास होने का साल-महीना डालें।
  7. डॉक्यूमेंट अपलोड करें – बच्चे की फोटो और सिग्नेचर (JPG, 10-100 KB), माता/पिता का सिग्नेचर, और कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS हो तो, JPG 50-300 KB)।
  8. प्रीव्यू चेक करें और सबमिट करें – सारी जानकारी दोबारा पढ़ें, गलती हो तो Edit करें, फिर Final Submit करें।
  9. रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रिंट करें – सबमिट होते ही रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। “Print Registration Form” से फॉर्म सेव या प्रिंट कर लें।

जन्मतिथि और जिले की जानकारी भरते समय खास ध्यान रखें, बाद में सुधार का मौका न भी मिले।

NVS Class 6 Admission Form 2027 Important Link

NVS Class 6 Apply OnlineClick Here
Print Registration FormClick Here
Find Your Registration No.Click Here
Download ProspectusClick Here
Official WebsiteClick Here

Q1. NVS Class 6 Admission 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कब से कब तक भरा जा सकता है?

नवोदय कक्षा 6 एडमिशन फॉर्म 7 जुलाई 2026 से भरे जा रहे हैं, आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।

Q2. JNVST 2027 की चयन परीक्षा किस तारीख को आयोजित की जाएगी?

JNVST 2027 परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी।

Q3. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन 2027-28 के लिए कौन-कौन से बच्चे आवेदन कर सकते हैं?

जो बच्चा सत्र 2026-27 में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5वीं में पढ़ रहा है, वह नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन अप्लाई कर सकता है।

Q4. क्या NVS Class 6 Admission Form भरने के लिए कोई आवेदन शुल्क (एप्लीकेशन फीस) देना होता है?

नहीं, सभी वर्गों के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है।

Q5. अगर बच्चे का आधार कार्ड नहीं बना है तो क्या फिर भी एडमिशन फॉर्म भरा जा सकता है?

हां, लेकिन उस स्थिति में रजिस्ट्रेशन अस्थायी माना जाता है और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना पड़ता है।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें