Computer Anudeshak

PTET College Allotment List 2026: पीटीईटी 1st काउंसलिंग कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट यहां देखें 

PTET College Allotment List 2026: पीटीईटी कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट यहां देखें – राजस्थान में बीएड करने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बड़ा खास है। पीटीईटी काउंसलिंग के प्रथम राउंड के फॉर्म भर चुके स्टूडेंट्स अब बस एक चीज का इंतजार कर रहे है – PTET कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कि यह PTET कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट कब आएगी, कैसे चेक करनी है और इसके बाद आपको क्या-क्या करना होगा।

PTET College Allotment List 2026: Highlight

ParticularsDetails
Exam NameRajasthan PTET 2026
Conducting AuthorityVardhman Mahaveer Open University (VMOU), Kota
Course2-Year B.Ed. & 4-Year Integrated B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed.
Counselling ModeOnline
Counselling Registration04 July – 15 July 2026
College Choice Filling06 July – 16 July 2026
1st College Allotment List21 July 2026
Official Websiteptetvmoukota2026.in / vmou.ac.in
Allotment StatusReleased / As Per Official Schedule

PTET एलॉटमेंट लिस्ट कब जारी होगी?

वीएमओयू कोटा की तरफ से पीटीईटी कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट 21 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर अपलोड की जा रही है। इससे पहले काउंसलिंग के फॉर्म 4 जुलाई से 16 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन भरवाए गए थे, जिसमें स्टूडेंट्स ने अपनी पसंद के कॉलेज चुने थे।

अब उसी के आधार पर मेरिट, कैटेगरी और आपकी दी हुई प्रेफरेंस को देखकर कॉलेज अलॉट किया जा रहा है। अगर आपने भी काउंसलिंग फॉर्म भरा था तो लिस्ट आते ही सबसे पहले अपना रोल नंबर वहां चेक कर लें, ताकि आगे की प्रोसेस में देरी न हो।

PTET 2026 Counselling Schedule for 1st Round

EventsDates
Allotment After First Counselling21-07-2026
Admission fee (22000) Submission After First Counselling21-07-2026 to 27-07-2026
Reporting in College After Counselling21-07-2026 to 29-07-2026

PTET कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट कैसे चेक करें?

PTET एलॉटमेंट लिस्ट देखने का तरीका बहुत आसान है, बस नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले पीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “College Allotment List” या “Print Allotment Letter” वाला लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको रोल नंबर, जन्म तारीख और काउंसलिंग आईडी डालनी होगी।
  4. डिटेल्स डालते ही स्क्रीन पर आपका नाम, कैटेगरी, अलॉट हुआ कॉलेज, कोर्स और सीट नंबर दिख जाएगा।
  5. इसका एक प्रिंट या पीडीएफ जरूर निकाल लें, आगे एडमिशन के वक्त यह काम आएगा।

अलॉटमेंट की जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए भी भेजी जाती है, तो नोटिफिकेशन जरूर चेक करते रहें।

Note: एलॉटमेंट लिस्ट आते ही जल्दबाजी में कोई गलत जानकारी न भरें। रोल नंबर और जन्म तारीख ध्यान से डालें, क्योंकि गलत डिटेल डालने पर आपका डेटा नहीं दिखेगा। साथ ही, वेबसाइट पर एक साथ बहुत ज्यादा ट्रैफिक आने की वजह से कई बार साइट स्लो चल सकती है, तो थोड़ा धैर्य रखें और थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें।

PTET कॉलेज मिलने के बाद क्या करना है

कॉलेज अलॉट हो जाने के बाद सबसे जरूरी काम है समय पर एडमिशन फीस जमा करवाना। पिछले सालों के हिसाब से यह फीस लगभग 22,000 रुपए रहती है, जो आप ई-मित्र या बैंक के जरिए ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। तय तारीख तक फीस नहीं भरी तो सीट कैंसिल भी हो सकती है, इसलिए इसमें बिल्कुल देरी न करें।

फीस जमा करने के साथ-साथ आपको अपने अलॉट किए गए कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करवाना होगा। इसके लिए ये कागज साथ लेकर जाएं:

  • पीटीईटी स्कोर कार्ड और अलॉटमेंट लेटर
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र
  • सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी भी रखें

अगर कॉलेज नहीं मिला तो क्या करें?

कई बार ऐसा भी होता है कि किसी कारणवश आपको इस राउंड में कॉलेज अलॉट नहीं होता। घबराने की बात नहीं है। पहली लिस्ट के बाद पीटीईटी की 2nd एलॉटमेंट लिस्ट भी जारी होगी। जिन स्टूडेंट्स को पहले राउंड में कॉलेज नहीं मिला, या जो अपनी पसंद के कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए यह दूसरा मौका होता है।

PTET 2nd लिस्ट में बची हुई सीटों के हिसाब से मेरिट और प्रेफरेंस के आधार पर दोबारा कॉलेज अलॉट किए जाते हैं। इसकी तारीख ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट होते ही आगे बता दी जाएगी, तो पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

PTET College Allotment Result 2026

EventLink
Download 1st Allotment Result ReleaseClick Here
PTET कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की सूचना तुरंत पाएं Join Whatsapp Now
Official Websiteptetvmoukota2026.in

Q.1 पीटीईटी 1st काउंसलिंग कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट 2026 कब जारी होगी?

Ans. पीटीईटी कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट 21 जुलाई 2026 को वीएमओयू कोटा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जा रही है।

Q.2 पीटीईटी एलॉटमेंट लिस्ट कैसे चेक करें?

Ans. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “College Allotment List” लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर, जन्म तारीख व काउंसलिंग आईडी डालकर लॉगिन करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका अलॉट किया गया कॉलेज और कोर्स दिख जाएगा।

Q.3 कॉलेज अलॉट होने के बाद कितनी फीस जमा करनी होती है?

Ans. कॉलेज अलॉट होने के बाद लगभग 22,000 रुपए की एडमिशन फीस तय समय सीमा के अंदर जमा करनी होती है।

Q.4 अगर काउंसलिंग में कॉलेज अलॉट ही नहीं हुआ तो फीस वापस मिलेगी?

Ans. हां, ऐसे मामलों में काउंसलिंग फीस में से सिर्फ 200 रुपए काटकर बाकी पूरी रकम आपके बैंक अकाउंट में वापस कर दी जाती है।

Q.5 फीस जमा करने की आखिरी तारीख निकल जाए तो क्या होगा?

Ans. अगर तय तारीख तक फीस जमा नहीं करवाई जाती, तो आपकी अलॉट की गई सीट कैंसिल हो सकती है और आपको अगले राउंड के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Q.6 अगर पहले राउंड में कॉलेज नहीं मिला तो क्या दोबारा मौका मिलेगा?

Ans. हां, पहली लिस्ट के बाद पीटीईटी की 2nd एलॉटमेंट लिस्ट भी जारी होगी, जिसमें बची हुई सीटों के आधार पर मेरिट और प्रेफरेंस के हिसाब से दोबारा कॉलेज अलॉट किए जाएंगे।

Q.7 PTET डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट साथ ले जाने हैं?

Ans. पीटीईटी स्कोर कार्ड, अलॉटमेंट लेटर, ग्रेजुएशन मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), आय प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र की ओरिजिनल कॉपी के साथ सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी भी साथ रखें।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें