Computer Anudeshak

RUHS CUET College Reporting Documents 2026: पूरी लिस्ट यहां देखें

RUHS CUET College Reporting Documents: RUHS CUET काउंसलिंग के जरिए बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी और फिजियोथेरेपी जैसे कोर्सेज में कॉलेज अलॉट होने के बाद अगला सबसे जरूरी चरण है कॉलेज रिपोर्टिंग। चाहे आपको पहले राउंड में सीट मिले, दूसरे राउंड में या तीसरे राउंड में, कॉलेज ज्वाइन करने जाते वक्त कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट साथ ले जाना अनिवार्य है। खास बात यह है कि इनमें से कुछ डॉक्यूमेंट ऐसे भी हैं जो अभी आपके पास नहीं होंगे, बल्कि रिपोर्टिंग से पहले खुद बनवाने पड़ेंगे।

RUHS CUET रिपोर्टिंग के लिए स्टूडेंट को खुद मौजूद रहना जरूरी है, और साथ में माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य होना बेहतर रहता है, हालांकि अकेले जाना भी मान्य है। हर दस्तावेज की दो सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी, एक कॉलेज में जमा होगी और एक आपके पास वापस आ जाएगी। नीचे पूरी लिस्ट विस्तार से दी गई है।

RUHS CUET 2026 College Reporting Schedule

Counselling RoundAllotment ResultAllotment Letter & College Reporting
Round 122 July 202622 July 2026 – 28 July 2026
Round 205 August 202605 August 2026 – 11 August 2026
Round 317 August 202618 August 2026 – 24 August 2026

RUHS CUET College Reporting Documents – Checklist

जिन भी विद्याथियो को RUHS CUET काउंसलिंग में कॉलेज मिलने के बाद पहले प्रश्न रहता है की RUHS CUET कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए कौन-कोनसे डॉक्यूमेंट चाहिए? इसलिए हमने आपको RUHS CUET कॉलेज रिपोर्टिंग डॉक्यूमेंट की लिस्ट दी है। इन डाक्यूमेंट्स को अपने साथ जरूर ले जाना है –

क्रमदस्तावेज
110वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण पत्र)
212वीं की मार्कशीट
3प्रवजन प्रमाण पत्र (माइग्रेशन सर्टिफिकेट)
4टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट)
5चरित्र प्रमाण पत्र
6मेडिकल फिटनेस (हेल्थ सर्टिफिकेट)
7गैप एफिडेविट (जिनका गैप हो)
8एंटी रैगिंग एफिडेविट (स्टूडेंट व पेरेंट, दोनों अलग-अलग)
9बॉन्ड एफिडेविट
10अंडरटेकिंग (सादे पेज पर)
11RUHS फॉर्म का प्रिंट
12एडमिट कार्ड का प्रिंट
13रिजल्ट/स्कोरकार्ड का प्रिंट
14चालान का प्रिंट (₹550 काउंसलिंग फीस)
15चॉइस फिलिंग का प्रिंट
16कॉलेज अलॉटमेंट लेटर
17मूल निवास प्रमाण पत्र (रेजिडेंस सर्टिफिकेट)
18जाति प्रमाण पत्र (जनरल को छोड़कर सभी के लिए)
19आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
206-7 पासपोर्ट साइज फोटो

स्कूल-कॉलेज से जुड़े जरूरी दस्तावेज

सबसे पहले 10वीं की मार्कशीट साथ ले जानी है, इसी को जन्म तिथि प्रमाण पत्र भी माना जाता है। अगर 10वीं का अलग से सर्टिफिकेट भी हो तो वह भी साथ रखें, लेकिन सिर्फ मार्कशीट होने पर भी काम चल जाता है। इसके बाद 12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (प्रवजन प्रमाण पत्र), टीसी और चरित्र प्रमाण पत्र साथ रखें। जो अभ्यर्थी पहले से किसी कॉलेज में ग्रेजुएशन कर चुके हैं, उनके लिए कॉलेज की टीसी भी मान्य होगी। चरित्र प्रमाण पत्र संबंधित स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर से बना होना चाहिए।

मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं?

मेडिकल फिटनेस यानी हेल्थ सर्टिफिकेट अपने जिले या पड़ोसी जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल से बनवाया जा सकता है। इस पर डॉक्टर की सील और हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। इसके परफॉर्मा पर स्टूडेंट का फोटो, बाएं हाथ का अंगूठा निशान, स्टूडेंट के हस्ताक्षर और पेरेंट/गार्जियन के हस्ताक्षर होने चाहिए। वजन, हाइट, ब्लड ग्रुप और उम्र जैसी जानकारी आमतौर पर डॉक्टर खुद भरते हैं। यह सर्टिफिकेट बनवाते वक्त अपने साथ कॉलेज अलॉटमेंट लेटर भी ले जाएं, क्योंकि अस्पताल में किस उद्देश्य से सर्टिफिकेट बनवाया जा रहा है, यह पूछा जा सकता है।

एफिडेविट और स्टांप पेपर वाले दस्तावेज

कुछ दस्तावेज ऐसे हैं जिन्हें स्टांप पेपर पर बनवाकर नोटरी करवानी होती है:

  • गैप एफिडेविट: यह सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को बनवाना है जिनकी 12वीं और मौजूदा एडमिशन के बीच गैप है। यह ₹50 के स्टांप पेपर पर बनता है और इसकी नोटरी करवानी होती है।
  • एंटी रैगिंग एफिडेविट: यह दो अलग-अलग एफिडेविट के रूप में बनता है, एक स्टूडेंट के नाम से और एक पेरेंट के नाम से, दोनों ₹50-₹50 के स्टांप पेपर पर।
  • बॉन्ड एफिडेविट: यह ₹500 के स्टांप पेपर पर बनता है, जिसमें यह शपथ ली जाती है कि कोर्स बीच में नहीं छोड़ा जाएगा। इसमें दो गवाहों के हस्ताक्षर भी जरूरी हैं।
  • अंडरटेकिंग: यह किसी स्टांप पेपर पर नहीं, बल्कि एक सादे सफेद पेज पर बनता है, जिस पर सिर्फ स्टूडेंट के हस्ताक्षर होते हैं। अगर स्टूडेंट की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो पेरेंट/गार्जियन के हस्ताक्षर भी करवाने होंगे।

ये सभी परफॉर्मा वकील या ई-मित्र/साइबर कैफे संचालकों को दिखाकर तैयार करवाए जा सकते हैं, जो आमतौर पर कोर्ट-कचहरी या तहसील के आसपास मिल जाते हैं।

RUHS CUET काउंसलिंग पोर्टल से जुड़े जरूरी प्रिंट

इसके अलावा काउंसलिंग पोर्टल से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेजों के प्रिंट भी साथ ले जाने होंगे:

  • RUHS काउंसलिंग फॉर्म का प्रिंट
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट
  • रिजल्ट/स्कोरकार्ड का प्रिंट
  • ₹550 काउंसलिंग फीस के चालान का प्रिंट (यह पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद डाउनलोड होता है)
  • चॉइस फिलिंग का प्रिंट
  • कॉलेज अलॉटमेंट लेटर का प्रिंट

अन्य जरूरी दस्तावेज

इनके अलावा मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) और जाति प्रमाण पत्र भी साथ रखना जरूरी है। जनरल कैटेगरी को छोड़कर बाकी सभी वर्गों को जाति प्रमाण पत्र देना होगा। OBC और EWS अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र राज्य सरकार के फॉर्मेट में होना चाहिए, केंद्र सरकार का फॉर्मेट मान्य नहीं होगा। EWS प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2026 के बाद का और OBC प्रमाण पत्र 1 वर्ष से पुराना नहीं होना चाहिए, जबकि SC/ST अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र कितना भी पुराना हो, मान्य रहेगा। इसके साथ आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र और 6-7 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें।

FAQs

Q.1 RUHS CUET कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए कितने दस्तावेज चाहिए?

Ans. CUET कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए लगभग 20 दस्तावेज चाहिए, जिनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, एफिडेविट, काउंसलिंग पोर्टल के प्रिंट और पहचान से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

Q.2 RUHS CUET कॉलेज रिपोर्टिंग में डॉक्यूमेंट की कितनी फोटोकॉपी ले जानी चाहिए?

Ans. आपको रिपोर्टिंग के हर दस्तावेज की दो सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी ले जानी चाहिए, एक कॉलेज में जमा होगी और एक आपको वापस मिलेगी।

Q.3 CUET कॉलेज रिपोर्टिंग में गैप एफिडेविट किसे बनवाना जरूरी है?

Ans. गैप एफिडेविट सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को बनवाना है जिनकी 12वीं पास करने और मौजूदा एडमिशन के बीच कोई गैप ईयर रहा है।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें