Computer Anudeshak

Rajasthan Van Mitra Bharti 2026 राजस्थान वन मित्र 80,000 पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, संपूर्ण जानकारी देखें

राजस्थान में इन दिनों वनमित्र भर्ती 2026 की चर्चा हर तरफ है। वजह साफ है – इस भर्ती में एक लाख से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती हो रही है, वो भी बिना किसी लिखित परीक्षा के। बस एक फॉर्म भरना है और आपका पंजीयन हो जाएगा। यही कारण है कि राजस्थान वन मित्र फॉर्म राजस्थान के हर जिले में तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2024-25 में हर ग्राम पंचायत में वनमित्र लगाने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री की उन्नति समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि हर पंचायत स्तर पर कम से कम 7 वनमित्रों का चयन किया जाए, जिसमें कम से कम 2 महिलाएं होना जरूरी है। राजस्थान में करीब 14,700 से ज्यादा ग्राम पंचायतें हैं, इस हिसाब से कुल पदों की संख्या एक लाख के आसपास बैठती है।

Van mitra Bharti 2026 – Key Highlights

DetailsInformation
Recruitment NameVanmitra Bharti 2026
DepartmentRajasthan Forest Department
Total Posts80,000+ (estimated)
Posts per PanchayatMinimum 7 (including 2 women mandatory)
Selection ProcessNo exam, direct registration
Tenure1 year (fixed period)
Salary/HonorariumNo salary or allowance, voluntary service
Educational QualificationNo specific degree required, 10+2/Graduate also eligible
Application ModeForm through Panchayat/Sarpanch/Forest Department officer
Last DateVaries by district (mostly July 2026)

राजस्थान वनमित्र भर्ती 2026 पात्रता और जरूरी शर्तें

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई खास डिग्री या उम्र सीमा तय नहीं की गई है। 8वीं, 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। जो भी व्यक्ति अपने गांव और आसपास पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करना चाहता है, वो इसमें आवेदन कर सकता है। रिटायर्ड लोग भी आवेदन कर सकते हैं, बस उनको रिटायरमेंट से जुड़े दस्तावेज लगाने होंगे।

Post NameTotal Posts Education Qualification 
Van Mitra80,000 Posts8th, 10th, 12th, Graduate Pass

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र (कि वन/वन्यजीव संबंधी किसी अपराध में लिप्त नहीं रहे)

राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें?

वनमित्र बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत सीधी और आसान है। इसमें कोई ऑनलाइन पोर्टल नहीं है, पूरा आवेदन ऑफलाइन फॉर्म के जरिए ही होता है।

  1. अपने जिले के उपवन संरक्षक कार्यालय, पंचायत या सरपंच से फॉर्म प्राप्त करें।
  2. फॉर्म में फोटो चिपकाकर नाम, पिता/पति का नाम, पता, ग्राम पंचायत और शैक्षणिक योग्यता भरें।
  3. जन्मतिथि और पर्यावरण/वन्यजीव संरक्षण से जुड़े पहले किए काम की जानकारी दें।
  4. दिया गया शपथ पत्र पढ़कर हस्ताक्षर करें।
  5. जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र (व सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र अगर लागू हो) की फोटोकॉपी लगाएं।
  6. भरा हुआ फॉर्म उपवन संरक्षक कार्यालय, सरपंच या पंचायत समिति सदस्य के पास जमा करवाएं।

चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा, कोई परीक्षा नहीं। अंतिम तिथि हर जिले में अलग है, इसलिए स्थानीय कार्यालय से जरूर पता कर लें। फॉर्म हर जिले का अलग है (नाम में सिर्फ जिले का नाम बदलता है)।

वनमित्र सैलरी और प्रोत्साहन – पूरी जानकारी

वनमित्र भर्ती को लेकर सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही है कि इसमें सैलरी मिलेगी या नहीं। तो साफ कर दें कि वनमित्र को कोई नियमित सैलरी या मानदेय नहीं मिलता – यह पूरी तरह स्वैच्छिक सेवा है। लेकिन इसके बदले वन विभाग की तरफ से कुछ खास सुविधाएं, सम्मान और सहायता राशि जरूर दी जाती है।

मान्यता और प्रोत्साहन

  • पंजीबद्ध वनमित्रों की सूची थाना, तहसील, उपखंड और उपाधीक्षक कार्यालयों को भेजी जाएगी, ताकि अवैध खनन, अवैध कटाई, वनभूमि अतिक्रमण या वन्यजीवों के शिकार/घायल होने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
  • वनमित्र को अपने जीवनसाथी के साथ साल में एक बार रणथंभौर, सरिस्का या झालाना में से किसी एक जगह, या पसंद अनुसार राजस्थान के किसी संरक्षित क्षेत्र में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।
  • वन विभाग के वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों में वनमित्रों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
  • कार्य की गुणवत्ता के आधार पर वनमित्र अमृता देवी पुरस्कार के लिए भी पात्र माने जाएंगे।
  • स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या पर्यावरण दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले वनमित्रों को पुरस्कृत/सम्मानित किया जाएगा।

दुर्घटना पर सहायता राशि

यह सबसे जरूरी बिंदु है – अगर वृक्षारोपण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण-संवर्धन के काम के दौरान किसी वनमित्र के साथ दुर्घटना हो जाती है, वह घायल होता है या मृत्यु हो जाती है, तो उसे सांत्वना राशि/सहायता राशि/निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा सकती है।

Important Links

Van Mitra Application FormApplication Form
Van Mitra Notification PDF LinkNotification
पंचायत वाइज आवेदन फार्म जल्द शुरू होंगे, सबसे पहले सूचना यह मिलेगीClick Here
राजस्थान  शिक्षा विभाग की सभी अपडेटLive Update
Join WhatsApp Group Join Now
Official Website Forest Department

वनमित्र का काम क्या रहेगा?

वनमित्र का मुख्य काम वृक्षारोपण करना और पेड़-पौधों की देखभाल करना है। हर वनमित्र से उम्मीद की जाती है कि वह हर साल स्वेच्छा से कम से कम 10 पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा करे। इसके अलावा उन्हें अवैध कटाई रोकने, वन्यजीवों के शिकार या उन्हें बंधक बनाने की घटनाओं पर नजर रखने, घायल वन्यजीवों के उपचार में मदद करने, वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने और अवैध खनन की निगरानी करने जैसी जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। साथ ही गांव के लोगों में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना भी उनका काम है।

FAQ – वनमित्र भर्ती 2026

Q.1 क्या वनमित्र भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा देनी होगी?

Ans. नहीं, चयन सीधे आवेदन फॉर्म और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Q.2 क्या वनमित्र के रूप में चयनित होने पर सैलरी मिलेगी?

Ans. नहीं, यह पूरी तरह स्वैच्छिक सेवा है, इसमें कोई सैलरी या मानदेय नहीं मिलता।

Q.3 हर ग्राम पंचायत में कितने वनमित्र लगाए जाएंगे?

Ans. न्यूनतम 2 और अधिकतम 7 वनमित्र, जिनमें से कम से कम 2 महिलाएं होना अनिवार्य है।

Q.4 वनमित्र बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

Ans. कोई खास डिग्री जरूरी नहीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं पास व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है।

Q.5 क्या कोई भी व्यक्ति किसी भी ग्राम पंचायत में वनमित्र बनने के लिए आवेदन कर सकता है?

Ans. नहीं, सिर्फ वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो उसी ग्राम पंचायत का मूल निवासी हो।

Q.6 वनमित्र के रूप में चयन होने पर कार्यकाल कितने समय का होगा?

Ans. शुरुआत में 1 साल का, काम संतोषजनक पाए जाने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

Q.7 वनमित्र भर्ती का आवेदन फॉर्म कहां जमा करवाना होगा?

Ans. अपने जिले के उपवन संरक्षक कार्यालय, सरपंच या पंचायत समिति सदस्य के पास जमा करवाना होगा।

Q.8 वनमित्र के रूप में चयनित होने पर क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी?

Ans. परिचय पत्र, ट्रैक सूट, जूते, टॉर्च, डंडा, किट के साथ साल में एक बार मुफ्त वन्यजीव पार्क भ्रमण की सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now