Computer Anudeshak

RUHS BSc Nursing Cut Off 2026: जानें राजस्थान BSc Nursing गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में कितने नंबर पर मिलेगा एडमिशन

राजस्थान में BSc Nursing में एडमिशन के लिए RUHS CUET काउंसलिंग प्रोसेस जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में लाखों स्टूडेंट्स के मन में एक ही सवाल है — इस बार RUHS BSc नर्सिंग गवर्नमेंट कॉलेज की कट ऑफ कितनी रहेगी और प्राइवेट कॉलेज में कितने नंबर पर सीट मिल जाएगी। यहां हम कैटेगरी-वाइज एक्सपेक्टेड कट ऑफ की पूरी जानकारी दे रहे हैं, ताकि चॉइस फिलिंग के समय आपको सही फैसला लेने में मदद मिल सके।

RUHS CUET BSc Nursing 2026 – Key Highlights

PointDetails
Exam NameRUHS CUET (Common Entrance Test) BSc Nursing 2026
Conducting BodyRajasthan University of Health Sciences (RUHS)
Courses CoveredBSc Nursing, BPT, Paramedical, Pharmacy
Top Government CollegesGeneral: 84-85+, ST-A/PwD: 60+
SMS Medical CollegeGeneral: 88-89+, ST-A/PwD: 65-66
Last Government CollegesGeneral: 75-77, MBC: 64-65
Top Private CollegesGeneral/OBC: 55-60
Last Private CollegesGeneral/OBC: 40-45
Official Websiteruhscuet2026.com

जरूरी बात पहले समझ लें

कट ऑफ को लेकर कोई भी अनुमान 100% सटीक नहीं हो सकता। इसमें एक-दो नंबर ऊपर-नीचे होना स्वाभाविक है। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अगर आपका स्कोर बताई गई कट ऑफ से दो-तीन नंबर भी कम है, तो भी पहले राउंड में गवर्नमेंट कॉलेज की चॉइस जरूर भरें। कई बार सीटें एडजस्ट होने पर कम नंबर पर भी गवर्नमेंट कॉलेज मिल जाता है।

यह भी ध्यान रखें कि BPT और Paramedical कोर्स की कट ऑफ, BSc Nursing की गवर्नमेंट कॉलेज कट ऑफ से लगभग 2-3 नंबर कम रहती है, क्योंकि इनमें RUHS के अंडर सीमित गवर्नमेंट सीटें उपलब्ध हैं।

RUSH BSc Nursing Cut Off 2026- Top Government College

राजस्थान में करीब 10 टॉप गवर्नमेंट कॉलेज माने जाते हैं, जिनमें SMS, RUHS, अजमेर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अलवर और चूरू जैसे कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों की कैटेगरी-वाइज संभावित कट ऑफ इस प्रकार रह सकती है:

कैटेगरीसंभावित कट ऑफ
जनरल84–85+
OBC84–85+
EWS81+
MBC78–79+
SC77+
ST71+
ST-A / दिव्यांग60+
अदर स्टेट86–87

BSc Nursing Minimum Cut Off- Government College

अगर सबसे कम कट ऑफ वाले गवर्नमेंट कॉलेज की बात करें, तो कैटेगरी के हिसाब से कट ऑफ कुछ इस तरह रह सकती है:

कैटेगरीकट ऑफ रेंज
जनरल75–77
OBC73–75
EWS69–71
MBC64–65
SC65–67
ST60–62
ST-A / दिव्यांग30–40
अदर स्टेट78–80

ध्यान दें कि ST-A और दिव्यांग कैटेगरी की कट ऑफ हर साल एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या पर निर्भर करती है, इसलिए इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर कोई स्टूडेंट डिफेंस कोटे के साथ किसी अन्य कैटेगरी (जैसे EWS) में भी आता है, तो उसकी कट ऑफ सामान्य कैटेगरी कट ऑफ से लगभग 2 नंबर कम मानी जा सकती है।

SMS Medical College Cut-Off: सबसे हाई कट ऑफ वाला कॉलेज

राजस्थान के टॉप कॉलेजों में भी SMS मेडिकल कॉलेज की कट ऑफ सबसे ज्यादा रहती है। संभावित कट ऑफ इस प्रकार हैं:

कैटेगरीसंभावित कट ऑफ
जनरल88–89+
OBC88+
EWS85+
MBC82+
SC82–83
ST75–76
ST-A / दिव्यांग65–66
Other State90–91+

नोट: इस साल MMUET (अलग यूनिवर्सिटी एग्जाम) की काउंसलिंग RUHS से पहले होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो कट ऑफ में एक-दो नंबर का मामूली बदलाव आ सकता है।

RUSH BSc Nursing Private College Cut-Off

प्राइवेट कॉलेजों में जनरल और OBC कैटेगरी की कट ऑफ लगभग बराबर रहती है। यहां भी दो तरह के कॉलेज माने जाते हैं — टॉप प्राइवेट और लास्ट प्राइवेट।

जनरल और OBC कैटेगरी:

  • टॉप प्राइवेट कॉलेज: 55–60 नंबर के आसपास
  • लास्ट प्राइवेट कॉलेज: 40–45 नंबर तक

EWS, MBC और SC कैटेगरी:

  • टॉप प्राइवेट कॉलेज: 50+ नंबर
  • लास्ट प्राइवेट कॉलेज: 35–40 नंबर

ST कैटेगरी:

  • टॉप प्राइवेट कॉलेज: 45 के आसपास
  • लास्ट प्राइवेट कॉलेज: 28–32 नंबर

ST-A और दिव्यांग कैटेगरी:

  • टॉप प्राइवेट कॉलेज: 45–48 नंबर
  • लास्ट प्राइवेट कॉलेज: 5–10 नंबर (गवर्नमेंट के लिए भी अंत तक ट्राई करने की सलाह दी जाती है)

काउंसलिंग के दौरान स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सलाह

  1. भले ही आपका स्कोर बताई गई कट ऑफ से कुछ कम हो, फिर भी पहले राउंड में गवर्नमेंट कॉलेज की चॉइस जरूर भरें।
  2. चॉइस फिलिंग में टॉप 2-3 कॉलेजों को प्राथमिकता क्रम में जरूर रखें।
  3. दूसरे राउंड में भी ST-A और दिव्यांग कैटेगरी के स्टूडेंट्स को गवर्नमेंट कॉलेज के लिए ट्राई करते रहना चाहिए।
  4. एडमिशन से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें ताकि काउंसलिंग के दौरान कोई परेशानी न हो।

निष्कर्ष

RUHS CUET BSc Nursing 2026 काउंसलिंग को लेकर ऊपर दी गई कट ऑफ पूरी तरह अनुमानित है और इसमें एक-दो नंबर का अंतर आना सामान्य बात है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोर के आधार पर कम से कम 8-10 कॉलेजों की चॉइस भरें ताकि किसी भी राउंड में एडमिशन का मौका न चूकें। आधिकारिक कट ऑफ और काउंसलिंग शेड्यूल के लिए RUHS की ऑफिशियल वेबसाइट लगातार चेक करते रहें।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join
--🔔 फ्री लैपटॉप योजना 2026 पूरी जानकारी देखें