Computer Anudeshak

Rajasthan JEN Syllabus 2026: RSSB जूनियर इंजीनियर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

RSSB JEN Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) संयुक्त सीधी भर्ती-2026 के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस भी जारी कर दिया है। यह भर्ती सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कुल 874 पदों के लिए हो रही है, और आवेदन 16 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है या करने वाले हैं, उनके लिए सही RSSB JEN सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जानना बेहद जरूरी है ताकि तैयारी सही दिशा में की जा सके। नीचे तीनों पदों — सिविल (डिग्री), सिविल (डिप्लोमा) और मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा) — का पूरा पैटर्न व सिलेबस विस्तार से दिया गया है।

RSSB JEN Syllabus 2026 – Overview

ParticularsDetails
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post Nameकनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer)
Total Vacancies874
Exam ModeCBT/TBT/OMR आधारित
Total Marks120
Duration2 घंटे
Negative Markingहां, हर गलत जवाब पर 1/3 अंक
Minimum Qualifying Marks40%
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

RSSB JEN (Junior Engineer) Selection Process

इस भर्ती में चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी, जिसमें श्रेणीवार आरक्षण नियमानुसार लागू होगा। मेरिट के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। विभागों का आवंटन उम्मीदवार की मेरिट और आवेदन में भरी गई विभाग प्राथमिकता (Merit Cum Priority) के आधार पर होगा।

  • Written Examination (लिखित परीक्षा)
  • Merit List (मेरिट लिस्ट)
  • Document Verification (दस्तावेज सत्यापन)
  • Department Allotment (विभाग आवंटन)

RSSB JEN Exam Pattern 2026

RSSB JEN परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। पेपर दो भागों में बंटा होगा — भाग-अ में सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे, जबकि भाग-ब में संबंधित तकनीकी विषय (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) से जुड़े सवाल होंगे। तीनों पदों का पैटर्न एक जैसा है, सिर्फ भाग-ब का विषय अलग-अलग रहेगा।

भागविषयअंक
भाग-असामान्य ज्ञान (राजस्थान का इतिहास, कला व संस्कृति, परंपराएं, विरासत व भूगोल), राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था40
भाग-बसंबंधित तकनीकी विषय (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)80
कुल120

कुल समय: 2 घंटे

  1. प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान रहेंगे।
  2. न्यूनतम उत्तीर्णांक 40% है — इससे कम अंक लाने वाले उम्मीदवार नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।
  3. हर गलत जवाब पर उस प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा।
  4. हर प्रश्न में 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे। अगर कोई सवाल हल नहीं करना है, तो विकल्प E भरना अनिवार्य है। अगर पांचों में से कोई गोला नहीं भरा जाता, तो ऐसे 10% सवालों तक हर सवाल पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
  5. उत्तर सिर्फ नीले बॉल पेन से भरे जाएंगे।

RSSB JEN Syllabus in Hindi

भाग-अ में राजस्थान से जुड़े सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे, जो तीनों पदों (सिविल डिग्री, सिविल डिप्लोमा और यांत्रिकी/विद्युत डिप्लोमा) के लिए एक जैसा है। इसमें राजस्थान का इतिहास-कला-संस्कृति, भूगोल और राजनीतिक-प्रशासनिक व्यवस्था — तीन मुख्य हिस्से शामिल हैं।

Part-A Syllabus (सामान्य ज्ञान) – तीनों पदों के लिए समान

राजस्थान का इतिहास, कला व संस्कृति, साहित्य, परंपराएं व विरासत:

  • राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्त्रोत
  • राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यताऐं
  • राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां
  • मुगलराजपूत संबंध
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताऐं
  • महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनायें
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवताऐं
  • राजस्थान की प्रमुख चित्रकलाऐं, शैलियां एवं हस्तशिल्प
  • राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां
  • मेले, त्यौहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण
  • राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
  • राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां, 1857 का जन-आंदोलन
  • कृषक एवं जन-जाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन
  • राजस्थान का एकीकरण
  • राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एवं विकास-महिलाओं के विशेष संदर्भ में।

राजस्थान का भूगोल:

  • स्थिति एवं विस्तार
  • मुख्य भौतिक विभाग :– मरूस्थलीय प्रदेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश
  • अपवाह तन्त्र
  • जलवायु
  • मृदा
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • वन एवं वन्य जीव संरक्षण
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुददे
  • मरूस्थलीकरण
  • कृषि-जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें
  • पशुधन
  • बहुउद्देशीय परियोजनाऐं
  • सिंचाई परियोजनाऐं
  • जल संरक्षण
  • परिवहन
  • खनिज सम्पदाऐं

राजस्थान की राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था:

  • राजस्थान में स्थानीय नगरीय स्वशासन
  • 74 वां संविधान संशोधन विधेयक
  • राज्यपाल, राजस्थान विधानसभा, मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन, लोकायुक्त
  • राज्य मानवाधिकार आयोग
  • राज्य सूचना आयोग
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • राजस्थान लोक सेवा गारन्टी अधिनियम, 2011

भाग-बः- सिविल अभियांत्रिकी (डिग्री)

भाग-ब में सिविल इंजीनियरिंग के कोर टेक्निकल विषय पूछे जाएंगे, जो डिग्री स्तर के सिलेबस पर आधारित हैं। इस पद के लिए टेक्निकल सिलेबस में 13 मुख्य टॉपिक शामिल हैं:

  1. Building Technology and Construction Management – बिल्डिंग व रोड मटेरियल, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट (CPM/PERT)
  2. Fluid Mechanics – फ्लूइड प्रॉपर्टीज, हाइड्रोस्टैटिक्स, बॉयन्सी, हाइड्रो-किनेमैटिक्स, बर्नूली इक्वेशन, पाइप फ्लो
  3. Surveying, Estimating, Costing & Field Engineering – चेन/कंपास/थियोडोलाइट सर्वेइंग, लेवलिंग, कंटूरिंग, रिमोट सेंसिंग व GIS
  4. Irrigation & Water Resources – सिंचाई के प्रकार, हाइड्रोलॉजी, कैनाल, वियर व बैराज, बाढ़ नियंत्रण
  5. Theory of Structures and Strength of Materials – बीम, मोमेंट ऑफ इनर्शिया, कॉलम, टॉर्शन
  6. Structural Analysis – इनडिटरमिनेट स्ट्रक्चर, स्लोप-डिफ्लेक्शन मेथड, मोमेंट-डिस्ट्रीब्यूशन मेथड
  7. Soil Mechanics and Foundation Engineering – सॉइल प्रॉपर्टीज, परमिएबिलिटी, कंसोलिडेशन, शियर स्ट्रेंथ, बेयरिंग कैपेसिटी
  8. Design of RC Concrete and Masonry Structures – RCC बीम-कॉलम-स्लैब डिजाइन, कंक्रीट टेक्नोलॉजी
  9. Design of Steel Structures – स्टील कॉलम, बीम, ट्रस, प्लेट गर्डर
  10. Construction Technology – स्टोन-ब्रिक मेसनरी, प्लास्टरिंग, फ्लोरिंग, रूफिंग
  11. Auto-CAD Civil Engineering Drawing
  12. Public Health Engineering – वाटर सप्लाई, ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट
  13. Highway and Bridges – हाईवे प्लानिंग, फ्लेक्सिबल पेवमेंट, ट्रैफिक इंजीनियरिंग

भाग-बः सिविल अभियांत्रिकी (डिप्लोमा)

यह सिलेबस डिप्लोमा स्तर के सिविल इंजीनियरिंग टॉपिक पर आधारित है और डिग्री वाले सिलेबस से थोड़ा कम विस्तृत है। डिप्लोमा पद के लिए 7 मुख्य टॉपिक हैं:

  1. Building Technology and Construction Management – मटेरियल प्रॉपर्टीज व टेस्टिंग
  2. Surveying, Estimating & Costing – सर्वेइंग प्रिंसिपल, एस्टीमेशन, रेट एनालिसिस, वैल्यूएशन
  3. Strength of Materials – बीम, मोमेंट ऑफ इनर्शिया, बेंडिंग-शियर स्ट्रेस
  4. Reinforced Concrete Design – RCC बीम, स्लैब, फुटिंग डिजाइन
  5. Irrigation & Water Resources – सिंचाई, हाइड्रोलॉजी, कैनाल, बाढ़ नियंत्रण
  6. Soil Engineering – सॉइल प्रॉपर्टीज, परमिएबिलिटी, शियर स्ट्रेंथ, कंपैक्शन
  7. Auto-CAD Civil Engineering Drawing

भाग-बः- विद्युत अभियांत्रिकी (डिप्लोमा)

यह इकलौता पद है जिसमें दो अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच — इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल — दोनों के टॉपिक शामिल हैं, इसलिए इस पद की तैयारी के लिए दोनों विषयों को कवर करना जरूरी है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग भाग:

  • बेसिक कॉन्सेप्ट (रेजिस्टेंस, इंडक्टेंस, कैपेसिटेंस),
  • सर्किट लॉ (Circuits law),
  • मैग्नेटिक सर्किट,
  • AC फंडामेंटल,
  • मेजरमेंट व मेजरिंग इंस्ट्रूमेंट्स,
  • इलेक्ट्रिकल मशीन्स (DC मशीन, ट्रांसफॉर्मर, इंडक्शन मोटर),
  • सिंक्रोनस मशीन्स,
  • जनरेशन-ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन,
  • एस्टीमेशन एंड कॉस्टिंग,
  • यूटिलाइजेशन ऑफ इलेक्ट्रिकल एनर्जी,
  • बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग भाग:

  • फ्लूइड मैकेनिक्स,
  • फ्लूइड मशीन (हाइड्रोलिक टर्बाइन, पंप),
  • इंटरनल कंबशन इंजन,
  • स्ट्रेंथ ऑफ मटेरियल्स,
  • थ्योरी ऑफ मशीन्स,
  • ऑटो-CAD मैकेनिकल ड्रॉइंग,
  • थर्मोडायनामिक्स,
  • मशीन ड्रॉइंग।

Important Links

ParticularsLink
Syllabus PDF डाउनलोड करेंSyllabus PDF
RSSB JEN भर्ती की सुचना देखें Click Here
ऑफिशियल वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

जरूरी नोट: ऊपर दिया गया सिलेबस RSSB के आधिकारिक विज्ञापन पर आधारित है। किसी भी बदलाव के लिए बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

FAQs

RSSB JEN परीक्षा में कुल कितने अंक होंगे?

परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी, जिसमें भाग-अ (सामान्य ज्ञान) के 40 अंक और भाग-ब (तकनीकी विषय) के 80 अंक होंगे।

परीक्षा की समय अवधि कितनी है?

परीक्षा को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

न्यूनतम उत्तीर्णांक कितने प्रतिशत हैं?

न्यूनतम उत्तीर्णांक 40% है, इससे कम अंक लाने वाले उम्मीदवार नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।

नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

हर गलत जवाब पर उस प्रश्न के पूर्णांक का 1/3 अंक काटा जाएगा।

तीनों पदों का सामान्य ज्ञान वाला भाग एक जैसा है क्या?

हां, भाग-अ (सामान्य ज्ञान) तीनों पदों — सिविल डिग्री, सिविल डिप्लोमा और यांत्रिकी/विद्युत डिप्लोमा — के लिए एक जैसा है, सिर्फ भाग-ब (तकनीकी विषय) अलग-अलग है।

Leave a Comment

🕭 WhatsApp
🕭 Telegram
NEW Work From Home Job 2026 Apply Now