RPSC सीनियर टीचर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आंसर की का इंतजार अब उन कैंडिडेट्स को है जिन्होंने अपना पेपर दे दिया है। परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक अलग-अलग शिफ्ट और सब्जेक्ट के हिसाब से हो रही है, इसलिए आंसर की भी हर सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग समय पर जारी होगी। RPSC अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आंसर की का लिंक “Answer Key” सेक्शन में डालता है, जहां से कैंडिडेट्स अपने सब्जेक्ट के हिसाब से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
जब तक RPSC की ऑफिशियल 2nd ग्रेड आंसर-की जारी नहीं होती, तब तक कैंडिडेट्स विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा तैयार की गई संभावित आंसर-की देख सकते हैं। इससे कैंडिडेट्स अपने मार्क्स का अंदाजा लगा सकते हैं। संभावित 2nd ग्रेड आंसर-की SST, Hindi, Science, Math, English, Sanskrit का लिंक नीचे दिया गया है।
RPSC 2nd Grade Answer Key 2026 – Highlight
| Detail | Info |
|---|---|
| Exam name | RPSC Senior Teacher Grade II Recruitment Exam 2026 |
| Conducting body | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
| Exam dates | 12 July to 18 July 2026 |
| Total posts | 9,651 |
| Estimated candidates | Around 12 lakh |
| Total marks | 500 (Paper 1: 200, Paper 2: 300) |
| Negative marking | 1/3 mark deducted for each wrong answer |
| Answer key type | Institute-based unofficial key first, then RPSC’s official key |
| Official website | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC सीनियर टीचर 2nd ग्रेड भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक राजस्थान के अलग-अलग शहरों में चल रही है। करीब 12 लाख कैंडिडेट्स 9,651 पदों के लिए एग्जाम दे रहे हैं। हिंदी, इंग्लिश, साइंस, संस्कृत, मैथ्स और सोशल साइंस जैसे सब्जेक्ट्स के पेपर अलग-अलग दिन और शिफ्ट में हो रहे हैं।
हर पेपर खत्म होते ही स्टूडेंट्स सबसे पहले यही जानना चाहते हैं कि उनके सवालों के सही जवाब क्या थे, ताकि वो अपने मार्क्स का अंदाजा लगा सकें। लेकिन RPSC 2nd ग्रेड ऑफिशियल आंसर की आने में अभी कुछ दिन लगेंगे, क्योंकि आयोग एग्जाम खत्म होने के बाद ही उसे जारी करता है।
तब तक इंतजार कम करने के लिए राजस्थान की जानी-मानी कोचिंग और शिक्षण संस्थाओं के टीचर्स हर शिफ्ट का पेपर खत्म होते ही सवालों को चेक करके अपनी खुद की संभावित आंसर-की बना रहे हैं। इससे स्टूडेंट्स को जल्दी पता चल जाएगा कि उनका पेपर कैसा गया, लेकिन फाइनल रिजल्ट सिर्फ RPSC की ऑफिशियल आंसर की और रिजल्ट से ही तय होगा। इसलिए इस आंसर की को सिर्फ अंदाजा लगाने के लिए इस्तेमाल करें।
2nd Grade SST, Hindi, Science, English, Math, Sanskrit Answer Key
| विषय | परीक्षा तिथि | आंसर की स्थिति | डाउनलोड |
|---|---|---|---|
| GK + सामाजिक विज्ञान (Group A) | 12 जुलाई 2026 | जल्द आएगी | लिंक अपडेट होगा |
| GK + हिंदी (Group B) | 13 जुलाई 2026 | जल्द आएगी | लिंक अपडेट होगा |
| GK + विज्ञान + संस्कृत (Group C) | 14-15 जुलाई 2026 | जल्द आएगी | लिंक अपडेट होगा |
| GK + गणित (Group D) | 16 जुलाई 2026 | जल्द आएगी | लिंक अपडेट होगा |
| इंग्लिश + उर्दू | 17 जुलाई 2026 | जल्द आएगी | लिंक अपडेट होगा |
| सिंधी + गुजराती | 18 जुलाई 2026 | जल्द आएगी | लिंक अपडेट होगा |
RPSC 2nd Grade Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
जो कैंडिडेट्स 2nd Grade आंसर- की डाउनलोड करना चाहते हैं, वो सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। वहां होमपेज पर “Answer Key” या “उत्तर कुंजी” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपने सब्जेक्ट और एग्जाम डेट के हिसाब से सही लिंक चुनें। लिंक खुलते ही आंसर की PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड करके सेव कर लें ताकि बाद में जरूरत पड़ने पर आसानी से देख सकें।
